Extra Question Answer for Chapter 7 वर्षा-बहार Class 7 Hindi NCERT मल्हार

Extra Questions of Varsha Bahar for Class 7 Hindi is available on this page of studyrankers website. This study material is prepared by our expert faculty teachers which is very useful for the students who need to study class 7 hindi ncert solutions.We have also provided NCERT Solutions for Chapter 7 वर्षा-बहार class 7 which helps the students in preparing for examination. We have covered all the questions and answers of the chapter 7 वर्षा-बहार class 7 hindi ncert textbook. Students can also find Summary of वर्षा-बहार chapter which is in the textbook updated to latest pattern of cbse and ncert.

Extra Question Answer for Chapter 7 वर्षा-बहार Class 7

We have included all types of important questions for Chapter 7 वर्षा-बहार class 7 hindi which could be asked in the examination. By studying these important questions which has been taken from the prescribed NCERT Hindi textbook Malhar for Class 7. Types of important questions included are True/False, MCQ, Very Short Answer Questions (VSAQ), Short Answer Questions (SAQ), Long Answer Questions (LAQ) and Paragraph Based Questions.

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

प्रश्न 1. कविता का मुख्य विषय क्या है?

(a) गर्मी की परेशानी
(b) वर्षा ऋतु की सुंदरता
(c) खेतों की हालत
(d) पशु-पक्षी

उत्तर

(b) वर्षा ऋतु की सुंदरता


प्रश्न 2. “नभ में छटा अनूठी” पंक्ति में किसका वर्णन है?

(a) बादलों का
(b) सूरज का
(c) इंद्रधनुष का
(d) झील का

उत्तर

(a) बादलों का


प्रश्न 3. कविता में मेंढक क्या करते हैं?

(a) छिपते हैं
(b) उड़ते हैं
(c) नाचते हैं
(d) मधुर गीत गाते हैं

उत्तर

(d) मधुर गीत गाते हैं


प्रश्न 4. कविता में हंस कैसे चलते हैं?

(a) उड़ते हुए
(b) तेज़ी से
(c) सुंदर कतार में
(d) अकेले

उत्तर

(c) सुंदर कतार में


प्रश्न 5. 'वर्षा-बहार' का अर्थ क्या है?

(a) गर्मी का मौसम
(b) वर्षा ऋतु की सुंदरता
(c) पतझड़ का समय
(d) ठंडी हवाएँ

उत्तर

(b) वर्षा ऋतु की सुंदरता


प्रश्न 6. कविता में कौन-सा पशु नहीं है?

(a) मोर
(b) मेंढक
(c) गाय
(d) पपीहा

उत्तर

(c) गाय


प्रश्न 7. कविता में गुलाब की क्या फैलती है?

(a) पत्तियाँ
(b) रंग
(c) पंखुड़ियाँ
(d) खुशबू

उत्तर

(d) खुशबू


प्रश्न 8. तालाबों में कौन बहुत खुश होता है?

(a) मोर
(b) पपीहे
(c) हंस
(d) जलचर जीव

उत्तर

(d) जलचर जीव


प्रश्न 9. ‘किसान’ किस भावना से गीत गा रहे हैं?

(a) गुस्से से
(b) दुख से
(c) प्रसन्नता से
(d) डर से

उत्तर

(c) प्रसन्नता से


प्रश्न 10. कविता में वर्षा के साथ क्या चमकता है?

(a) चाँद
(b) तारा
(c) सूरज
(d) बिजली

उत्तर

(d) बिजली

 

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. कविता में बादल कैसे छाए हैं?

उत्तर

घनघोर रूप से बादल छाए हैं।


प्रश्न 2. कवि ने बादलों की कतार की तुलना हंसों से क्यों की है?

उत्तर

क्योंकि बादल एक सीधी लाइन में उड़ते हुए सुंदर हंसों जैसे लग रहे हैं।


प्रश्न 3. वर्षा का पानी कहाँ बह रहा है?

उत्तर

वर्षा का पानी झरनों में बह रहा है।


प्रश्न 4. ‘मालिनें गीत गा रही हैं’, इस दृश्य से कौन-सी भावना प्रकट होती है?

उत्तर

इससे खुशी और आनंद की भावना प्रकट होती है।


प्रश्न 5. वर्षा ऋतु में मोर क्या कर रहे हैं?

उत्तर

वर्षा ऋतु में मोर वन में नृत्य कर रहे हैं।


प्रश्न 6. तालाबों में रहने वाले जलचर क्यों प्रसन्न हैं?

उत्तर

क्योंकि वर्षा से तालाबों में बहुत सारा पानी भर गया है, जिससे वे आराम से रह सकते हैं।


प्रश्न 7. पपीहे क्यों उड़ते-फिरते दिखाई देते हैं?

उत्तर

क्योंकि वे वर्षा ऋतु में बहुत खुश होते हैं और अपनी आवाज़ में कूकते हैं।


प्रश्न 8. कविता में कौन सा फूल खिलने का उल्लेख है ?

उत्तर

कविता में गुलाब का फूल खिलने का उल्लेख है।


लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. इस कविता में वर्षा ऋतु के कौन-कौन से दृश्य विशेष रूप से चित्रित किए गए हैं?

उत्तर

बिजली चमकना, बादल गरजना, मोर नाचना, मेंढक गाना, पपीहे उड़ना, फूल खिलना।


प्रश्न 2. वर्षा ऋतु का लोगों और प्रकृति पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर

वर्षा ऋतु सभी के मन को लुभाती है, आकाश में घनी घटा छा जाती है, बिजली चमकती है और बादल गरजते हैं, पानी बरसता है और झरने भी बहने लगते हैं, जिससे लोग प्रसन्न होते हैं तथा प्रकृति जीवंत हो उठती है।


प्रश्न 3. कविता के अनुसार, वर्षा ऋतु में प्रकृति किस प्रकार उल्लास से भर जाती है?

उत्तर

प्रकृति में ठंडी हवा, हरे-भरे पेड़, नाचते मोर दिखाई देते हैं, जिससे सब बहुत खुश होते हैं।


प्रश्न 4. कवि ने बागों और खिले गुलाब का वर्णन किस प्रकार किया है?

उत्तर

कवि कहते हैं कि खिले हुए गुलाब अपनी सुगंध फैला रहे हैं, जिससे बागों में खूब सुख और आनंद का माहौल छाया हुआ है। यह दृश्य मन को प्रसन्न करता है।


प्रश्न 5. कविता के अनुसार वर्षा ऋतु जीवों को किस प्रकार प्रभावित करती है?

उत्तर

वर्षा ऋतु में तालों में रहने वाले जीव प्रसन्न होते हैं और पपीहे फिरते हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह ऋतु जीवों के लिए आनंददायक होती है।


प्रश्न 6. कविता के अनुसार वर्षा-बहार की सबसे बड़ी विशेषता क्या है?

उत्तर

कविता के अनुसार वर्षा-बहार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह सारे जगत की शोभा है अर्थात् इसकी सुंदरता और प्रभाव पूरे संसार को आनंदित करते हैं।


प्रश्न 7. हंसों की कतार किस सौंदर्यबोध को दर्शाती है?

उत्तर

हंसों की अनुशासित कतार सौंदर्य, शांति और सामंजस्य का प्रतीक है जो वर्षा के सौंदर्य में और निखार लाता है।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. कविता में वर्षा ऋतु के आगमन और उसके विभिन्न प्रभावों का विस्तार से वर्णन कीजिए।

उत्तर

कविता में वर्षा ऋतु का आगमन मन को लुभाने वाला बताया गया है। आकाश में अनोखी और घनी घटा छा जाती है, जिससे एक विशेष सौदर्य उत्पन्न होता है। बिजली की चमक और बादलों की गरज वातावरण में एक अद्भुत ध्वनि और प्रकाश का प्रभाव पैदा करते हैं।

वर्षा का पानी धरती पर बरसता है और झरने भी वेग से बहने लगते हैं, जिससे प्रकृति में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। खिले हुए गुलाब अपनी सुगंध से बागों को आनदित करते हैं और हंस पानी में सुंदर कतार बनाकर मधुर गीत गाते हैं, जो सभी को मोहित कर देते हैं। इस प्रकार, वर्षा ऋतु अपने विविध रूपों से प्रकृति और मनुष्य दोनों को प्रभावित करती है।


प्रश्न 2. कवि ने हंसों और किसानों के बीच क्या संबंध स्थापित किया है?

उत्तर

कवि ने हंसों को पानी में सुंदर कतार बनाकर चलते हुए और मधुर गीत गाते हुए चित्रित किया है। ये गीत इतने मनमोहक हैं कि वे किसानों के मन को हर लेते हैं। इस प्रकार, कवि ने प्रकृति के सुंदर जीव और धरती से जुड़े किसान के बीच एक आनंदमय और भावनात्मक संबंध स्थापित किया है।


प्रश्न 3. कविता में वर्णित वर्षा ऋतु के मुख्य प्राकृतिक तत्त्वों का उल्लेख कीजिए और उनका प्रभाव बताइए।

उत्तर

कविता में वर्णित मुख्य प्राकृतिक तत्व घनी घटा, बिजली, बादल, वर्षा का पानी, झरने, खिले गुलाब और पानी में चलते हंस हैं। इनका प्रभाव यह है कि ये सभी मिलकर एक अद्भुत और आकर्षक दृश्य बनाते हैं। जहाँ घटा, बिजली और बादल वातावरण में एक रोमांच पैदा करते हैं, वहीं वर्षा और झरने प्रकृति को जीवंत करते हैं, गुलाब सुगंध से आनंदित करते हैं और हंस सुंदरता व मधुरता भरते हैं।


प्रश्न 4. इस कविता के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहते हैं?

उत्तर

इस कविता के माध्यम से कवि वर्षा ऋतु की सुंदरता और प्रकृति के विभिन्न तत्त्वों के आपसी सामंजस्य को दर्शाना चाहते हैं। वे संदेश देना चाहते हैं कि प्रकृति अपने सभी रूपों में मनमोहक है और हमें इसका आनंद लेना चाहिए। वर्षा ऋतु जीवनदायिनी होने के साथ-साथ सौदर्य का भी प्रतीक है, जो सभी प्राणियों को खुशी प्रदान करती है।


प्रश्न 5. इस कविता से हमें वर्षा ऋतु के बारे में क्या सीख मिलती है?

उत्तर

इस कविता से हमें यह सीख मिलती है कि वर्षा ॠतु प्रकृति के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण और आनंददायक समय होता है। यह ऋतु धरती को हरा-भरा करती है, जीव-जंतुओं को खुशहाली प्रदान करती है और वातावरण को ठंडक और ताजगी से भर देती है। वर्षा की बूँदें पेड़-पौधों को पोषण देती हैं और सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी होती है।


पद्यांश आधारित प्रश्न

पद 1

वर्षा-बहार सब के, मन को लुभा रही है
नभ में छटा अनूठी, घनघोर छा रही है।

बिजली चमक रही है, बादल गरज रहे हैं
पानी बरस रहा है, झरने भी ये बहे हैं।

प्रश्न 1. वर्षा ऋतु में बादल क्या कर रहे हैं?

उत्तर

वर्षा ऋतु में बादल गरज रहे हैं।


प्रश्न 2. आकाश की स्थिति कैसी है?

उत्तर

आकाश में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे आकाश की छटा अनोखी हो गई है।


प्रश्न 3. ‘घनघोर’ शब्द का मतलब क्या है?

उत्तर

घने और गहरे बादल


प्रश्न 4. कविता में वर्षा होने से क्या हो रहा है?

उत्तर

वर्षा के कारण पानी बरस रहा है और झरने बह रहे हैं।


पद 2

चलती हवा है ठंडी, हिलती हैं डालियाँ सब
बागों में गीत सुंदर, गाती हैं मालिनें अब

तालों में जीव जलचर, अति हैं प्रसन्न होते
फिरते लखो पपीहे, हैं ग्रीष्म ताप खोते।

प्रश्न 1. ठंडी हवा चलने से क्या हो रहा है??

उत्तर

डालियाँ हिल रही हैं


प्रश्न 2. वर्षा के मौसम में मालिनें क्या कर रही हैं?

उत्तर

वर्षा के मौसम में मालिनें बागों में सुंदर गीत गा रही हैं और बहुत प्रसन्न दिखाई देती हैं।


प्रश्न 3. पपीहे क्यों खुश हैं?

उत्तर

उन्हें वर्षा पसंद है


प्रश्न 4. तालाबों में रहने वाले जलचर जीव कैसे महसूस कर रहे हैं?

उत्तर

तालाबों में रहने वाले जलचर जीव वर्षा से बहुत प्रसन्न हैं और आनंद से भर गए हैं।


पद 3

करते हैं नृत्य वन में, देखो ये मोर सारे
मेंढक लुभा रहे हैं, गाकर सुगीत प्यारे।

खिलता गुलाब कैसा, सौरभ उड़ा रहा है,
में खूब सुख से, आमोद छा रहा है।

प्रश्न 1. वन में कौन नृत्य कर रहे हैं?

(क) मालिनें
(ख) मोर
(ग) मेंढक
(घ) पपीहे

उत्तर

(ख) मोर


प्रश्न 2. “खिलता गुलाब कैसा, सौरभ उड़ा रहा है” – यहाँ ‘सौरभ’ का क्या अर्थ है?

(क) पत्ता
(ख) पानी
(ग) खुशबू
(घ) हवा

उत्तर

(ग) खुशबू


प्रश्न 3. मेंढक किस तरह लोगों को लुभा रहे हैं?

(क) गीत गाकर
(ख) नाच कर
(ग) उड़कर
(घ) चुप रहकर

उत्तर

(क) गीत गाकर


प्रश्न 4. कविता में गुलाब की क्या फैलती है?

(क) पत्तियाँ
(ख) रंग
(ग) पंखुड़ियाँ
(घ) खुशबू

उत्तर

(घ) खुशबू


पद 4

चलते हैं हंस कहीं पर, बाँधे कतार सुंदर
गाते हैं गीत कैसे लेते किसान मनहर ।

इस भाँति है अनोखी, वर्षा बहार भू पर
सारे जगत की शोभा, निर्भर है इसके ऊपर।

प्रश्न 1. किसान खेतों में क्या कर रहे हैं?

(क) सो रहे हैं
(ख) दौड़ रहे हैं
(ग) गीत गा रहे हैं
(घ) भोजन कर रहे हैं

उत्तर

(ग) गीत गा रहे हैं


प्रश्न 2. ‘हंस’ किसका रूपक है इस कविता में?

(क) पक्षी
(ख) बादल
(ग) फूल
(घ) नदी

उत्तर

(ख) बादल


प्रश्न 3. ‘मनहर’ शब्द का अर्थ क्या है?

(क) मन को दुख देने वाला
(ख) मन को आकर्षित करने वाला
(ग) मन को डराने वाला
(घ) मन को शांत करने वाला

उत्तर

(ख) मन को आकर्षित करने वाला


प्रश्न 4. “सारे जगत की शोभा, निर्भर है इसके ऊपर।” - ‘इसके ऊपर’ से क्या तात्पर्य है?

(क) सूरज
(ख) खेत
(ग) पेड़
(घ) वर्षा

उत्तर

(घ) वर्षा
Previous Post Next Post