Extra Question Answer for Chapter 3 फूल और काँटा Class 6 Hindi NCERT मल्हार

Extra Questions of Phool aur Kaanta for Class 7 Hindi is available on this page of studyrankers website. This study material is prepared by our expert faculty teachers which is very useful for the students who need to study class 7 hindi ncert solutions.We have also provided NCERT Solutions for Chapter 3 फूल और काँटा class 7 which helps the students in preparing for examination. We have covered all the questions and answers of the chapter 3 फूल और काँटा class 7 hindi ncert textbook. Students can also find Summary of फूल और काँटा chapter which is in the textbook updated to latest pattern of cbse and ncert.

Extra Question Answer for Chapter 3 फूल और काँटा Class 7

We have included all types of important questions for Chapter 3 फूल और काँटा class 7 hindi which could be asked in the examination. By studying these important questions which has been taken from the prescribed NCERT Hindi textbook Malhar for Class 7. Types of important questions included are True/False, MCQ, Very Short Answer Questions (VSAQ), Short Answer Questions (SAQ), Long Answer Questions (LAQ) and Paragraph Based Questions.

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

प्रश्न 1. कविता में फूल और काँटे के बारे में क्या बताया गया है?

(a) दोनों एक ही पौधे पर उगते हैं
(b) दोनों अलग-अलग पौधों पर उगते हैं
(c) दोनों एक जैसे कार्य करते हैं
(d) दोनों में कोई अंतर नहीं है

उत्तर

(a) दोनों एक ही पौधे पर उगते हैं


प्रश्न 2. कौन दिखाता है कि फूल और कांटे दोनों के स्वभाव और व्यवहार में बहुत फर्क होता है?

(a) पेड़
(b) समय
(c) वातावरण
(d) परिवेश

उत्तर

(b) समय


प्रश्न 3. फूल तितलियों और भौंरों के लिए क्या करता है?

(a) उन्हें चोट पहुँचाता है
(b) उन्हें अपनी गोद में बिठाता है और रस पिलाता है
(c) उन्हें डराता है
(d) उनके पर काटता है

उत्तर

(b) उन्हें अपनी गोद में बिठाता है और रस पिलाता है


प्रश्न 4. काँटा किसे चोट पहुँचाता है?

(a) फूल को
(b) पौधे को
(c) उँगलियों और भौंरों को
(d) चाँद को

उत्तर

(c) उँगलियों और भौंरों को


प्रश्न 5. काँटे के हानिकारक स्वभाव का क्या कारण है?

(a) काँटा किसी की भी ऊँगली में चुभ जाता है
(b) किसी के भी सुन्दर व् अच्छे कपड़ों में फस कर उन्हें फाड़ देता है
(c) सुन्दर और प्यारी तितलियों के नाजुक पंखों को भी काट देता है
(d) उपरोक्त सभी

उत्तर 

(d) उपरोक्त सभी


प्रश्न 6. कविता में फूल को किसके प्रतीक के रूप में दिखाया गया है?

(a) दुःख और कष्ट का
(b) सुंदरता और सौम्यता का
(c) क्रोध और हिंसा का
(d) कमजोरी का

उत्तर

(b) सुंदरता और सौम्यता का


प्रश्न 7. इस कविता के माध्यम से कवि क्या सन्देश देना चाहते हैं?

(a) ऊँचे कुल में जन्म लेना ही सब कुछ होता है
(b) किसी ऊँचे कुल में जन्म लेना ही सब कुछ नहीं होता
(c) किसी ऊँचे कुल में जन्म लेना पर्याप्त होता है
(d) किसी छोटे कुल में जन्म लेना ही सब कुछ नहीं होता

उत्तर

(b) किसी ऊँचे कुल में जन्म लेना ही सब कुछ नहीं होता


प्रश्न 8. काव्यांश के अनुसार वसन का क्या अर्थ है?

(a) वस्त्र
(b) बसना
(c) भवन
(d) स्वास

उत्तर

(a) वस्त्र


प्रश्न 9. कविता के अनुसार सोहता का क्या अर्थ है?

(a) शोभित होना
(b) सुहाना
(c) चमकदार होना
(d) मुलायम होना

उत्तर

(a) शोभित होना


प्रश्न 10. कविता में सुर का क्या अर्थ है?

(a) देवता
(b) सज्जन
(c) असुर
(d) (a) और (b) दोनों

उत्तर

(d) (a) और (b) दोनों


रिक्त स्थान भरें

1. कविता में फूल और काँटे की तुलना _____ से की गई है।

उत्तर

जीवन के संघर्षों 

• फूल और काँटे का चित्रण जीवन के संघर्षों के रूप में किया गया है।

 

2. फूल ______को अपनी सुगंध से आकर्षित करते हैं।

उत्तर

तितलियाँ और भौंरे

• तितलियाँ और भौंरे फूलों से आकर्षित होते हैं।


3. कविता में कहा गया है कि काँटा _______ कर देता है।

उत्तर

उँगलियों में छेद

• काँटा उँगलियों में छेद कर चोट पहुँचाता है।


4. फूल की सुगंध और रंग _______ को अपनी ओर खींचते हैं।

उत्तर

तितलियाँ और भौंरे

• फूल अपनी रंग-बिरंगी पंखुड़ियों और सुगंध से तितलियों और भौंरों को आकर्षित करते हैं।


मिलान कीजिए

Column A

Column B

1. फूल और काँटे का पोषण

क. सुंदरता और सौम्यता का प्रतीक

2. फूल का गुण

ख. उँगलियों को छेदना और पर काटना

3. काँटे का कार्य

ग. एक ही पौधा, चाँदनी और मेघ

4. कविता का संदेश

घ. कष्ट और दुख का प्रतीक

5. काँटे का प्रभाव

ङ. व्यक्ति का बड़प्पन

उत्तर

Column A

Column B

1. फूल और काँटे का पोषण

ग. एक ही पौधा, चाँदनी और मेघ

2. फूल का गुण

क. सुंदरता और सौम्यता का प्रतीक

3. काँटे का कार्य

ख. उँगलियों को छेदना और पर काटना

4. कविता का संदेश

ङ. व्यक्ति का बड़प्पन

5. काँटे का प्रभाव

घ. कष्ट और दुख का प्रतीक

संक्षिप्त व्याख्या:

  1. फूल का कार्य तितलियों और भौंरों को आकर्षित करना है।
  2. काँटे का कार्य उँगलियों को चोट पहुँचाना है।
  3. फूल और काँटे की तुलना जीवन के संघर्षों से की गई है।
  4. फूल अपनी सुगंध और रंग से वातावरण को सुंदर बनाता है।
  5. काँटे का कार्य दुख और कष्ट का प्रतीक बनना है।


अति-लघु उत्तर प्रश्न

प्रश्न 1. फूल और काँटे के बारे में क्या दिखाया गया है?

उत्तर

फूल और काँटे के कार्य अलग-अलग होते हैं, फूल शांति और सुंदरता फैलाता है जबकि काँटा कष्ट और दुःख देता है।


प्रश्न 2. फूल और काँटा कहाँ जन्म लेते हैं?

उत्तर

फूल और काँटा एक ही पौधे पर जन्म लेते हैं।


प्रश्न 3. कविता में फूल और काँटे को एक ही पौधे पर क्यों दिखाया गया है?

उत्तर

फूल और काँटा एक ही पौधे पर उगते हैं ताकि यह दिखाया जाए कि एक ही मूल से होने के बावजूद उनके गुण अलग-अलग हैं। यह जीवन में व्यक्तिगत स्वभाव की महत्ता को दर्शाता है।


प्रश्न 4. काँटा क्या करता है?

उत्तर

काँटा किसी की उँगलियों को छेदता है और उसे चोट पहुँचाता है।


प्रश्न 5. फूलों की सुगंध और रंग किसे आकर्षित करते हैं?

उत्तर

फूलों की सुगंध और रंग तितलियों और भौंरों को आकर्षित करते हैं।


प्रश्न 6. फूल अपनी सुंदरता से किन्हें आकर्षित करते हैं?

उत्तर 

फूल अपनी सुंदरता से तितलियों, भौंरों और मनुष्यों को आकर्षित करते हैं। वे अपनी सुगंध से सभी का मन प्रसन्न कर देते हैं।


प्रश्न 7. फूल और काँटे के बीच क्या अंतर है?

उत्तर

फूल कोमलता और सुंदरता का प्रतीक है, जबकि काँटा कठोरता और चुभन का प्रतीक है।


प्रश्न 8. कवि ने समान परिस्थिति में जन्म लेने पर भी स्वभाव में भिन्नता क्यों बताई ?

उत्तर

कवि यह दिखाना चाहते हैं कि महानता केवल परिस्थिति या कुल से नहीं आती, बल्कि व्यक्ति के आंतरिक गुणों से आती है।


प्रश्न 9. फूल और काँटे के विषय में कवि क्या सिखाना चाहते हैं?

उत्तर

कवि यह सिखाना चाहते हैं कि जीवन में दोनों पक्ष होते हैं—सुख और दुःख, दोनों का सामना करना होता है।


प्रश्न 10. काँटे की क्या विशेषता होती है?

उत्तर

काँटा उँगलियों में चुभकर उनमें छेद कर देता है। तितलियों के पर काट देता है और भँवरे के शरीर को घायल कर देता है।


प्रश्न 11. काँटे का नकारात्मक प्रभाव क्या है?

उत्तर

काँटा उँगलियों को छेदता, तितलियों के पर काटता, और भौंरों को चोट पहुँचाता है, जो कष्ट और दुःख का प्रतीक है।


प्रश्न 12. फूल के सकारात्मक गुण क्या हैं?

उत्तर

फूल अपनी सुगंध और रंगों से तितलियों और भौंरों को आकर्षित करता है, उन्हें रस देता है, और सुंदरता व शांति फैलाता है।


प्रश्न 13. कविता में चाँद और मेघ की क्या भूमिका है?

उत्तर

चाँद और मेघ फूल और काँटे पर एक समान चाँदनी और बारिश बरसाते हैं, यह दिखाने के लिए कि दोनों को समान पोषण मिलता है।


प्रश्न 14. कविता का मुख्य संदेश क्या है?

उत्तर

कविता सिखाती है कि व्यक्ति का बड़प्पन उसके गुणों और कार्यों से तय होता है, न कि उसके कुल या परिस्थितियों से।


प्रश्न 15. फूल का संदेश समाज के लिए क्या है?

उत्तर

फूल का संदेश है कि हमें अपने स्वभाव को कोमल और सेवाभाव वाला रखना चाहिए, ताकि हम समाज में प्रेम और सौहार्द फैलाएँ।


लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. फूल की क्या विशेषता होती है?

उत्तर

फूल तितली को अपनी गोद में बिठाकर प्यार देता है। भँवरों को अनूठा रस पिलाता है। अपनी सुगंध और रंग से लोगों के मन को प्रसन्न करता है। इसे देवता के शीश पर भी चढ़ाया जाता है।


प्रश्न 2. फूल और काँटा किसका प्रतीक है?

उत्तर

फूल खुशी और प्रसन्नता का प्रतीक है। जबकि काँटा दुख का प्रतीक है। फूल सबके मन को खुशी प्रदान करता है जबकि काँटा सबके मन को दुख और तकलीफ देता है।


प्रश्न 3. फूल और काँटे को कौन-कौन सी समान परिस्थितियाँ प्राप्त होती है?

उत्तर

फूल और काँटा दोनों एक ही पौधे पर जन्म लेते हैं। इन्हें एक ही पौधा पालता है। रात में चाँद भी समान रूप से दोनों पर प्रकाश डालता है। वर्षा तथा हवाएँ भी दोनों को समान रूप में प्राप्त होती है।


प्रश्न 4. मेघ और हवाएँ फूल और काँटे के साथ कैसा व्यवहार करती हैं?

उत्तर

मेघ और हवाएँ फूल और काँटे के साथ समान व्यवहार करती हैं। जैसे- जब मेघ बरसते हैं तो दोनों पर एक-सा बरसते हैं। हवाएँ भी दोनों पर एक समान रूप में बहती हैं।


प्रश्न 5. ‘किस…. बड़प्पन की कसर’ काव्य पंक्ति का अर्थ लिखिए।

उत्तर 

इन पंक्तियों में कवि ने मनुष्य के गुणों के बारे में बताया है कि मानव कितने भी बड़े कुल में जन्म क्यों न ले लेकिन उसकी महानता / बड़प्पन केवल उसके गुणों से होता है। उसके कुल से नहीं । अर्थात किसी भी व्यक्ति की ऊँचे कुल में जन्म लेने की महानता तब तक नहीं होती जब तक उसमें गुणों की कमी होती है।


प्रश्न 6. ‘ढंग उनके एक–से होते नहीं।’ पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

सब कुछ एक समान मिलने पर भी समय दिखाता है कि दोनों के स्वभाव और व्यवहार में बहुत फर्क होता है, दोनों के ढंग एक सामान नहीं होते। कहने का आशय यह है कि एक समान पालन-पोषण होने पर भी दोनों का स्वभाव और व्यवहार अलग-अलग होता है।


प्रश्न 7. काँटों का स्वभाव हानिकारक क्यों है?

उत्तर

काँटा किसी की भी ऊँगली में चुभ जाता है। किसी के भी सुन्दर व् अच्छे कपड़ों में फस कर उन्हें फाड़ देता है। सुन्दर और प्यारी तितलियों के नाजुक पंखों को भी काट सकता है और काले भवरों के शरीर को भी घायल कर सकता है। कहने का आशय यह है कि काँटों का स्वभाव हानिकारक है।


प्रश्न 8. ‘हैं जनम लेते जगत में एक ही‚ एक ही पौधा उन्हें है पालता।’ पंक्ति का क्या आशय है?

उत्तर

फूल और काँटे एक ही संसार में जन्म लेते हैं अर्थात एक ही जगह पैदा होते हैं। एक ही पौधा उन्हें पालता है अर्थात एक ही पौधे पर दोनों का पालन-पोषण होता है। कहने का आशय यह है कि एक समान परिवेश व् वातावरण मिलने पर भी फूल और कांटें का स्वभाव अलग-अलग होता है।


प्रश्न 9. फूल के गुणों का वर्णन कीजिए।

उत्तर

फूल कोमल, सुगंधित और सुंदर होता है। वह तितलियों को गोद में स्थान देता है, भौंरे को अपना रस पिलाता है और अपनी रंग-बिरंगी छटा से लोगों के मन को प्रसन्न करता है। फूल अपनी मधुरता से समाज में सुख और प्रेम फैलाता है, इसलिए उसे देवताओं के सिर पर स्थान मिलता है।


प्रश्न 10. कुल की बड़ाई कब काम नहीं देती?

उत्तर

कुल की बड़ाई तब काम नहीं देती जब खुद व्यक्ति में बड़प्पन की कसर यानी कमी होती है। जैसे- फूल और काँटे समान परिवेश में रहते हुए भी समान आदर नहीं पाते, वे अपने गुणों के कारण ही लोगों में प्रेम व घृणा के पात्र बनते हैं। ऐसे ही अच्छे कुल में जन्म लेकर भी मनुष्य यदि अच्छे कर्म न करें तो वह समाज में आदरणीय स्थान नहीं पा सकता।


प्रश्न 11. ‘फूल और कांटे’ कविता के माध्यम से कवि क्या सन्देश देना चाहता है?

उत्तर

‘फूल और कांटे’ कविता के माध्यम से कवि यह सन्देश देना चाहते हैं कि किसी ऊँचे कुल में जन्म लेना ही सब कुछ नहीं होता क्योंकि किसी के कर्म ही होते हैं जो उसे महानता के शिखर तक ले जाते हैं। इसमें उसके जन्म या कुल का कोई योगदान नहीं होता।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. फूल और काटें के स्वभाव में क्या अंतर् है?

उत्तर

काँटा सभी को चुभता है इसलिए सभी को बुरा लगता है। दूसरी और फूल सभी को अच्छा लगता है और देवता व् सज्जन लोगों के सिर पर शोभा देता है। कवि कहते हैं कि यदि किसी व्यक्ति के स्वभाव व् व्यवहार में बड़प्पन की कमी हो तो उसे उच्च कुल भी उसकी प्रतिष्ठा को नहीं बचा सकता। कहने का आशय यह है कि बड़प्पन आपके स्वभाव में ही दिखता है न की आपके वंश व् प्रतिष्ठित खानदान से।


प्रश्न 2. फूल और काँटे में स्वभावगत क्या अंतर हैं ?

उत्तर

फूल और काँटे में निम्नलिखित स्वभावगत अंतर हैं-

  1. फूल सुगंध देता है और काँटा नहीं ।
  2. फूल सबको खुशी देता है और काँटा दुख देता है।
  3. फूल तितलियों को गोद में लेता है, भँवरों को रस पिलाता है और लोगों के मन मोह लेता है जबकि काँटा लोगों की उँगलियाँ छेद देता है । तितलियों के पर काट देता है और भँवरों के साँवले शरीर को चीर देता है।
  4. अपने अच्छे स्वभाव के कारण फूल देवताओं के सिर पर शोभा प्राप्त करता है, जबकि अपने बुरे स्वभाव के कारण काँटा सबको बुरा लगता है।


प्रश्न 3. फूल और काँटे में से हमारा आदर्श कौन होना चाहिए? कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए ।

उत्तर

कवि के अनुसार यद्यपि फूल और काँटे के पालन-पोषण में समानता है लेकिन दोनों के स्वभाव व व्यवहार में बहुत अंतर होता है। जैसे- एक तरफ़ काँटा किसी की भी उँगली में चुभ जाता है, किसी के कपड़े में फँसकर उसे फाड़ देता है, फूलों पर बैठनेवाली तितलियों के पर भी काँटा फाड़ देता है और भौंरों के काले शरीर को भी अपने नोक से घायल कर देता है। इसी कारण वह सबकी आँख में हमेशा खटकता रहता है। दूसरी तरफ़ फूल है जो कि तितलियों व भौंरों को अपना रस चूसने देता है, अपनी सुगंध और निराले रंग से हमारे मन की कली को खिला देता है। फलस्वरूप फूल अपने सदाचरण से हमेशा देवताओं के सिर पर सुशोभित होता है । फूल में सभी गुण अच्छे हैं इसलिए हम मनुष्यों का आदर्श भी फूल ही होना चाहिए ताकि हम भी फूल के अच्छे गुण अपना सकें और उसकी तरह ही अपनी अच्छाई से अपना नाम भी रोशन कर सकें।


गद्यांश आधारित प्रश्न

पद 1

हैं जनम लेते जगत में एक ही‚
एक ही पौधा उन्हें है पालता।
रात में उन पर चमकता चांद भी‚
एक ही–सी चांदनी है डालता।

प्रश्न 1. काव्यांश के अनुसार फूल और काँटे कहाँ पैदा होते हैं?

(क) संसार में
(ख) खेत में
(ग) पेड़ में
(घ) एक ही जगह

उत्तर

(घ) एक ही जगह


प्रश्न 2. काव्यांश के अनुसार फूल और काँटे को कौन पालता है?

(क) दोनों का पालन-पोषण अलग-अलग पौधों पर होता है
(ख) एक ही पौधे पर दोनों का पालन-पोषण होता है
(ग) दोनों का पालन-पोषण गमले में होता है
(घ) दोनों एक ही खेत में पलते हैं

उत्तर

(ख) एक ही पौधे पर दोनों का पालन-पोषण होता है


प्रश्न 3. काव्यांश का आशय स्पष्ट कीजिए?

(क) एक समान परिवेश व् वातावरण मिलने पर भी फूल और कांटें का स्वभाव एक सामान होता है
(ख) एक समान परिवेश व् वातावरण मिलने पर भी फूल और कांटें का स्वभाव थोड़ा-थोड़ा समान होता है
(ग) एक समान परिवेश व् वातावरण मिलने पर भी फूल और कांटें का स्वभाव अलग-अलग होता है
(घ) एक समान परिवेश व् वातावरण मिलने पर भी फूल और कांटें का स्वभाव कोमल होता है

उत्तर 

(ग) एक समान परिवेश व् वातावरण मिलने पर भी फूल और कांटें का स्वभाव अलग-अलग होता है


प्रश्न 4. फूल और काँटा’ कविता में कौन-से भाव मुख्य रूप से प्रकट होते हैं?

(क) घृणा और विद्रोह
(ख) कोमलता और कठोरता
(ग) क्रोध और प्रतिशोध
(घ) मोह और लालच

उत्तर

(ख) कोमलता और कठोरता


पद 2

छेद कर कांटा किसी की उंगलियां‚
फाड़ देता है किसी का वर वसन।
और प्यारी तितलियों का पर कतर‚
भौंर का है वेध देता श्याम तन।

प्रश्न 1. काव्यांश के अनुसार वेध का क्या अर्थ है?

(क) कठोर
(ख) बड़ा
(ग) तेज़
(घ) घायल

उत्तर 

(घ) घायल


प्रश्न 2. काँटा तितलियों के साथ कैसा व्यवहार करता है?

(क) उन्हें प्रेमपूर्वक अपने पास आने देता है।
(ख) उनके पंखों को कतरकर छिन्न-भिन्न कर देता है।
(ग) उन्हें फूलों के पास जाने से मना करता है।
(घ) उनके श्याम वर्णी शरीर को बेध देता है।

उत्तर

(ख) उनके पंखों को कतरकर छिन्न-भिन्न कर देता है।


प्रश्न 3. काँटे के हानिकारक स्वभाव का क्या कारण है?

(क) काँटा किसी की भी ऊँगली में चुभ जाता है
(ख) किसी के भी सुन्दर व् अच्छे कपड़ों में फस कर उन्हें फाड़ देता है
(ग) सुन्दर और प्यारी तितलियों के नाजुक पंखों को भी काट देता है
(घ) उपरोक्त सभी

उत्तर

(घ) उपरोक्त सभी


प्रश्न 4. सुन्दर और प्यारी तितलियों के नाजुक पंखों और काले भवरों के शरीर को कौन घायल कर सकता है?

(क) फूल
(ख) काँटा
(ग) पौधा
(घ) हवा

उत्तर

(ख) काँटा


पद 3

फूल लेकर तितलियों को गोद में‚
भौंर को अपना अनूठा रस पिला।
निज सुगंधी औ’ निराले रंग से‚
है सदा देता कली दिल की खिला।

प्रश्न 1. कविता में फूल किस स्वभाव का प्रतीक है?

(क) कठोर और क्रोधी
(ख) कोमल और सुंदरता
(ग) चंचल और अस्थिर
(घ) उदास और निराश

उत्तर

(ख) कोमल और सुंदरता


प्रश्न 2.  भौंर को अपना अनूठा रस पिला’ पंक्ति का अर्थ क्या है?

(क) फूल भँवरों को अपनी गोद में बिठाते हैं।
(ख) भँवरे फूलों की सुगंध सभी ओर बिखेरते हैं।
(ग) फूल भँवरों को अपने रस का पान कराते हैं।
(घ) भँवरे फूलों को रस लाकर देते हैं।

उत्तर

(ग) फूल भँवरों को अपने रस का पान कराते हैं।


प्रश्न 3. हमारे मन को किस बात से प्रसन्नता का आभास होता है?

(क) फूलों द्वारा तितलियों को अपनी गोद में लेने से।
(ख) काँटे द्वारा तितलियों के पंख कतरने से।
(ग) फूलों की सुगंध और उनके निराले रंगों से ।
(घ) इनमें सभी।

उत्तर

(ग) फूलों की सुगंध और उनके निराले रंगों से ।


प्रश्न 4. काव्यांश की इन पंक्तियों में फूलों के लिए इनमें से कौन-सा भाव प्रदर्शित हुआ है?

(क) सुंदर, कोमल और सुगंधित होने का
(ख) सबको अपनी सुगंध और रंगों से आकर्षित करने का
(ग) खुशी और आनंद के प्रतीक रूप में देखने का
(घ) उपरोक्त सभी।

उत्तर

(घ) उपरोक्त सभी।


पद 4

खटकता है एक सबकी आंख में‚
दूसरा है सोहता सुर सीस पर।
किस तरह कुल की बड़ाई काम दे‚
जो किसी में हो बड़प्पन की कसर।

प्रश्न 1. पंक्तियों के आधार पर बताइए की सबकी आँखों में खटकने का क्या अर्थ है?

(क) जो दूसरों को दुख देता है।
(ख) जो दूसरों को दुख के साथ सुख भी देता है।
(ग) जो दूसरों को सुख देता है।
(घ) जो दूसरों को देखकर ईर्ष्या करता है।

उत्तर

(क) जो दूसरों को दुख देता है।


प्रश्न 2. फूल कहाँ सुशोभित होता है ?

(क) देवताओं व् सज्जनों के सिर पर
(ख) दानवों व् नीच लोगों के चरणों में
(ग) उच्च कुल के लोगों के सिर पर
(घ) बड़प्पन रखने वालों के चरणों में

उत्तर

(क) देवताओं व् सज्जनों के सिर पर


प्रश्न 3. व्यक्ति किस कारण से महान बन सकता है?

(क) अपने कर्मों एवं दूसरों पर पड़ने वाले अच्छे प्रभाव के कारण
(ख) अपने गुणों के कारण
(ग) दूसरों के प्रति भेदभाव रखने के कारण
(घ) (क) व (ख) दोनों।

उत्तर

(घ) (क) व (ख) दोनों।


प्रश्न 4. उच्च कुल के व्यक्ति के स्वभाव में बड़प्पन की कमी रहने पर क्या होता है?

(क) सभी उससे प्रेमपूर्वक व्यवहार करने लगते हैं।
(ख) वह कहीं आदर-सत्कार नहीं पाता।
(ग) ऐसे व्यक्ति को सभी पसंद करते हैं
(घ) ऐसे व्यक्ति सभी का आदर सत्कार पाते हैं

उत्तर

(ख) वह कहीं आदर-सत्कार नहीं पाता।

Previous Post Next Post