Extra Question Answer for Chapter 4 पानी रे पानी Class 7 Hindi NCERT मल्हार
Extra Question Answer for Chapter 4 पानी रे पानी Class 7
We have included all types of important questions for Chapter 4 पानी रे पानी class 7 hindi which could be asked in the examination. By studying these important questions which has been taken from the prescribed NCERT Hindi textbook Malhar for Class 7. Types of important questions included are True/False, MCQ, Very Short Answer Questions (VSAQ), Short Answer Questions (SAQ), Long Answer Questions (LAQ) and Paragraph Based Questions.
बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
प्रश्न 1. लेखक ने जल-चक्र को किस रूप में समझाया है?
(a) पानी की प्राकृतिक यात्रा
(b) पानी का व्यापार
(c) पानी का प्रदूषण
(d) पानी का विनाश
उत्तर
(a) पानी की प्राकृतिक यात्रा
प्रश्न 2. लेखक ने पानी को संचित करने के लिए क्या सुझाव दिया है?
(a) नल में मोटर लगाना
(b) तालाबों और झीलों की रखवाली करना
(c) पानी बेचना
(d) नदियों को रोकना
उत्तर
(b) तालाबों और झीलों की रखवाली करना
प्रश्न 3. वर्षा का जल किस माध्यम से धरती के नीचे जाता है?
(a) नदियों से
(b) टैंक से
(c) रिसकर और छनकर
(d) बाल्टी से
उत्तर
(c) रिसकर और छनकर
प्रश्न 4. जल-चक्र में पानी अंततः कहाँ पहुँचता है?
(a) समुद्र
(b) तालाब
(c) नदी
(d) झील
उत्तर
(a) समुद्र
प्रश्न 5. जल-चक्र में पानी की यात्रा किस तरह शुरू होती है?
(a) नदी से समुद्र में
(b) समुद्र से भाप बनकर बादल में
(c) बादल से सीधे घरों में
(d) तालाब से नल में
उत्तर
(b) समुद्र से भाप बनकर बादल में
प्रश्न 6. धरती की गुल्लक में पानी कैसे जमा होता है?
(a) पंखे से
(b) वर्षा
(c) पाइप से
(d) कुएँ से
उत्तर
(b) वर्षा से
प्रश्न 7. वर्षा का जल कहाँ जमा करना चाहिए?
(a) नदियों में
(b) तालाबों और झीलों में
(c) समुद्र में
(d) छतों पर
उत्तर
(b) तालाबों और झीलों में
प्रश्न 8. भूजल भंडार किससे समृद्ध होता है?
(a) धरती में रिसे हुए पानी से
(b) भूमिगत चट्टानों से
(c) वाष्प से
(d) नदियों से
उत्तर
(a) धरती में रिसे हुए पानी से
प्रश्न 9. बाढ़ किसे नहीं छोड़ती?
(a) गाँवों को
(b) शहरों को
(c) केवल स्कूलों को
(d) गाँव और शहर दोनों को
उत्तर
(d) गाँव और शहर दोनों को
प्रश्न 10. लेखक ने जल को किससे अधिक कीमती बताया है?
(a) धातुओं से
(b) पैसों से
(c) हीरे से
(d) कपड़ों से
उत्तर
(b) पैसों से
प्रश्न 11. लेखक ने पानी को लेकर किस समस्या की ओर ध्यान दिलाया है?
(a) पानी की कमी और बाढ़ दोनों
(b) पानी का प्रदूषण
(c) पानी का अधिक उपयोग
(d) पानी का व्यापार
उत्तर
(a) पानी की कमी और बाढ़ दोनों
प्रश्न 12. लेखक अनुपम मिश्र किस क्षेत्र से जुड़े थे?
(a) राजनीति
(b) चिकित्सा
(c) पर्यावरण
(d) खेल
उत्तर
(c) पर्यावरण
प्रश्न 13. क्या कारण था कि जल की कमी बढ़ रही है?
(a) अधिक पानी की बरसात
(b) जलस्रोतों की अनदेखी
(c) जल का प्रदूषण
(d) जल-चक्र का सही उपयोग
उत्तर
(b) जलस्रोतों की अनदेखी
रिक्त स्थान भरें
1. जल-चक्र में _______ से बादल बनता है।
उत्तर
समुद्र
• जल-चक्र में समुद्र से पानी वाष्पित होकर बादल बनता है।
2. जब पानी की कमी होती है तो _____ सूख जाते हैं।
उत्तर
नल
• पानी की कमी के कारण नल सूख जाते हैं और पानी नहीं आता।
3. जल-चक्र का सही उपयोग करने से हमें _______ की कमी नहीं होती।
उत्तर
पानी
• जल-चक्र का सही उपयोग करने से पानी की कोई कमी नहीं होती।
4. जल-चक्र के उपयोग से _______ और _______ से बचा जा सकता है।
उत्तर
अकाल, बाढ़
• जल-चक्र के सही उपयोग से अकाल और बाढ़ से बचा जा सकता है।
मिलान कीजिए
|
(क) |
(ख) |
|
1. जल-चक्र |
(a) तालाबों और झीलों की रखवाली |
|
2. पानी की कमी का कारन |
(b) पानी की प्राकृतिक यात्रा |
|
3. पानी की बचत का उपाय |
(c) तालाबों को कचरे से पाटना |
|
4. पानी की अधिकता का परिणाम |
(d) धरती की गुल्लक |
|
5. भूजल भंडार |
(e) बाढ़ |
उत्तर
|
(क) |
(ख) |
|
1. जल-चक्र |
(b) पानी की प्राकृतिक यात्रा |
|
2. पानी की कमी का कारन |
(c) तालाबों को कचरे से पाटना |
|
3. पानी की बचत का उपाय |
(a) तालाबों और झीलों की रखवाली |
|
4. पानी की अधिकता का परिणाम |
(e) बाढ़ |
|
5. भूजल भंडार |
(d) धरती की गुल्लक |
व्याख्या:
(1–b) जल-चक्र पानी की प्राकृतिक यात्रा है, जो समुद्र से शुरू होकर समुद्र तक जाती है।
(2–c) तालाबों को कचरे से पाटने से पानी की कमी बढ़ती है।
(3–a) तालाबों और झीलों की रखवाली कर पानी की बचत की जा सकती है।
(4–e) पानी की अधिकता से बाढ़ की समस्या होती है।
(5–d) भूजल भंडार धरती की गुल्लक की तरह पानी जमा करता है।
अति-लघु उत्तर प्रश्न
प्रश्न 1. पानी की गुल्लक से क्या तात्पर्य है?
उत्तर
धरती से वर्षा जल का संग्रहण।
प्रश्न 2. तालाब भरकर वहाँ क्या बनाया गया?
उत्तर
मकान, स्टेडियम आदि ।
प्रश्न 3. जल-चक्र क्या है?
उत्तर
पानी की प्राकृतिक यात्रा है, जो समुद्र से बादल, वर्षा, नदी, और फिर समुद्र तक जाती है।
प्रश्न 4. भूजल कैसे समृद्ध होता है?
उत्तर
तालाबों में जमा पानी जमीन में रिसकर ।
प्रश्न 5. मोटर लगने से किसका हक मारा जाता है ?
उत्तर
आस-पड़ोस का
प्रश्न 6. लेखक ने पानी की बचत के लिए क्या उपाय बताया है?
उत्तर
तालाबों और झीलों में वर्षा का पानी जमा करना और उनकी रखवाली करना।
प्रश्न 7. जल संकट का एक मुख्य कारण क्या है ?
उत्तर
जलस्रोतों की उपेक्षा।
प्रश्न 8. बरसात में पानी की अधिकता से क्या होता है?
उत्तर
बरसात में पानी की अधिकता से बाढ़ आती है और बस्तियाँ डूब जाती हैं।
प्रश्न 9. पानी का दुरुपयोग हमें किस संकट की ओर ले जा सकता है?
उत्तर
पानी का दुरुपयोग हमें जल-संकट, अकाल और पेयजल की कमी जैसी समस्याओं की ओर ले जा सकता है।
प्रश्न 10. ह्रमारा पानी कहाँ से आता है और कहाँ चला जाता है?
उत्तर
पानी समुद्र से भाप बनकर बादल में बदलता है, फिर वर्षा बनकर धरती पर गिरता है और नदियों के माध्यम से फिर समुद्र में चला जाता है।
प्रश्न 11. धरती को लेखक ने किसके समान बताया है?
उत्तर
धरती को एक बड़ी गुल्लक के समान बताया है।
प्रश्न 12. वर्षा जल को कहाँ जमा किया जाना चाहिए?
उत्तर
वर्षा जल को तालाबों, झीलों और अन्य जलस्रोतों में जमा करना चाहिए, ताकि वह भूजल में मिल सके।
लघु उत्तर प्रश्न
प्रश्न 1. भूजल क्या है और इसका क्या महत्त्व है?
उत्तर
भूजल वह पानी होता है, जो धरती की सतह के नीचे मिट्टी और चट्टानों के बीच के स्थानों में जमा होता है। इसका महत्व यह है कि यह वर्षां के बाद जमीन में रिसकर जमा होता है और वर्षभर खेती, पीने, घरेलू व औद्योगिक उपयोग के लिए मुख्य स्रोत बनता है।
प्रश्न 2. जल-चक्र को कविता में किस रूप में दिखाया गया है?
उत्तर
कविता में जल-चक्र को एक यात्रा के रूप में दिखाया गया है, जिसमें पानी समुद्र से उठकर बादल बनता है, फिर बारिश के रूप में धरती पर आता है और अंत में नदी के माध्यम से समुद्र में वापस चला जाता है।
प्रश्न 3. पानी की कमी को कैसे ठीक किया जा सकता है?
उत्तर
पानी की कमी को ठीक करने के लिए हमें जलस्रोतों की रखवाली करनी होगी, तालाबों और झीलों को सुरक्षित रखना होगा और वर्षा के पानी को संचित करना होगा।
प्रश्न 4. कवि ने जल-चक्र का क्या महत्व बताया है?
उत्तर
कवि ने जल-चक्र का महत्व इस रूप में बताया कि यह जल की प्राकृतिक यात्रा को समझने और उसकी बचत करने का तरीका है, जिससे पानी की कमी और बाढ़ दोनों को नियंत्रित किया जा सकता है।
प्रश्न 5. लोग तालाबों को क्यों भरने लगे?
उत्तर
लोगों ने ज़मीन के लालच में आकर तालाबों को भरना शुरू कर दिया। उन्होने तालाबों को कचरे से पाट दिया और वहाँ मकान, बाज़ार, स्टेडियम और सिनेमा जैसे निर्माण कार्य कर डाले, लेकिन इससे जल-संग्रहण की क्षमता कम हो गई और भूजल भंडार खाली होने लगा।
प्रश्न 6. तालाबों और झीलों को भरने से क्या समस्या उत्पन्न होती है?
उत्तर
तालाबों और झीलों को भरने से जलस्रोत खत्म हो जाते हैं और पानी की कमी हो जाती है, जिससे अकाल और बाढ़ जैसी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।
प्रश्न 7. मोटर लगाने से पानी की समस्या कैसे बढ़ती है?
उत्तर
मोटर लगाने से एक घर अधिक पानी खींच लेता है, जिससे अन्य घरों को पानी नहीं मिल पाता, और पानी का असमान वितरण होता है।
प्रश्न 8. “अकाल और बाढ़ एक ही सिक्के के दो पहलू है” इसका क्या अर्थ है?
उत्तर
इसका अर्थ है कि जल का असंतुलन कभी बहुत अधिक पानी (बाद) और कभी बहुत कम पानी (अकाल) की स्थिति पैदा करता है। दोनों ही स्थितियाँ जीवन खेती और पर्यावरण के लिए हानिकारक होती हैं। यदि जल को सही तरीके से संचय और उपयोग किया जाए, तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है।
प्रश्न 9. लेखक ने धरती को गुल्लक क्यों कहा है?
उत्तर
लेखक ने धरती को एक बड़ी गुल्लक इसलिए कहा है क्योंकि जैसे हम गुल्लक में पैसे जमा करते हैं, वैसे ही वर्षा के समय जल धरती में संग्रहित हो जाता है। तालाबों और झीलों के माध्यम से यह पानी जमीन के अंदर रिसकर भूजल का हिस्सा बनता है। यह भूजल हमें बाद में पूरे साल उपयोग के लिए मिलता है।
प्रश्न 10. जलसंकट को दूर करने के लिए हमें किस तरह के कदम उठाने चाहिए, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में ?
उत्तर
जलसंकट को दूर करने के लिए हमें वर्षा जल संचयन, तालाबों, झीलों और अन्य जलस्रोतों का संरक्षण करना चाहिए। इन जलस्रोतों से पानी जमीन में समाहित होकर भूजल भंडार को समृद्ध करता है, जिससे गाँवों में पानी की उपलब्धता बनी रहती है। इसके अलावा, जल की बचत और उसका सही उपयोग भी ज़रूरी है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. जल-चक्र क्या है और इसमें कौन-कौन से तत्व शामिल होते हैं?
उत्तर
जल-चक्र पानी के प्राकृतिक संचरण की प्रक्रिया है जिसमें सूर्य, समुद्र, भाप, बादल, हवा, धरती और वर्षा शामिल होते हैं। यह चक्र समुद्र से भाप के उठने से शुरू होता है, फिर वह बादल बनती है और वर्षा के रूप में धरती पर गिरती है। नदी बनकर पानी पुनः समुद्र में मिल जाता है। यह प्रक्रिया बार-बार चलती रहती है और पृथ्वी पर जल संतुलन बनाए रखती है।
प्रश्न 2. जल-स्रोतों की रक्षा करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर
जल-स्रोतों की रक्षा करना इसलिए आवश्यक है, क्योंकि यही हमारी जीवन और पर्यावरण के आधार हैं। जब हम तालाबों, झीलों, नदियों और अन्य जल-स्रोतों की देखाल करते हैं, तो वर्षा का जल ठीक ढंग से संग्रहित होता है। इससे भूजल स्तर बना रहता है, और हमें साल भर स्वच्छ और पर्याप्त जल मिलता है। जल-स्रोतों की रक्षा से जल-चक्र भी संतुलित रहता है, जिससे बाद और अकाल जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
प्रश्न 3. जल-चक्र की किताबी जानकारी और हमारी वास्तविकता में क्या अंतर है?
उत्तर
किताबों में जल-चक्र एक सुंदर चित्र और सरल प्रक्रिया के रूप में दिखाया जाता है, परंतु वास्तविकता में यह प्रक्रिया जटिल और असंतुलित होती जा रही है। अब हमारे नलों में नियमित पानी नहीं आता, कभी देर रात तो कभी सुबह-सुबह आता है। कभी-कभी पानी न मिलने पर झगड़े भी होते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि जल-चक्र की सैद्धांतिक जानकारी से अधिक ज़रूरी है उसके वास्तविक उपयोग और संरक्षण की समझ।
प्रश्न 4. जल-चक्र का गलत उपयोग करने से क्या समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं?
उत्तर
जल-चक्र का गलत उपयोग करने से कई गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। यदि हम वर्षा के पानी को संचित नहीं करते और जलस्रोतों की देखभाल नहीं करते, तो भूजल स्तर गिर सकता है, जिससे पानी की कमी हो सकती है। इसके अतिरिक्त यदि जलस्रोतों को नष्ट किया जाता है, तो बाढ़ और अकाल जैसी समस्याएँ बढ़ सकती हैं। जलस्रोतों की अक्ञानता से नदियाँ, तालाब और झीलें सूख सकती हैं, जिससे पेयजल संकट और कृषि संकट पैदा हो सकता है। इसके अतिरिक्त बाढ़ के दौरान पानी का सही प्रबंधन न होने से बस्तियाँ और खेत भी प्रभावित हो सकते हैं।
प्रश्न 5. धरती को ‘गुल्लक’ क्यों कहा गया है?
उत्तर
धरती को ‘गुल्लक’ इसलिए कहा गया है क्योंकि यह वर्षा के जल को संग्रहित करती है। जब वर्षा होती है तो उसका जल तालाबों, झीलों और अन्य जलस्रोतों के माध्यम से मिट्टी में रिसता है और भूजल भंडार को समृद्ध करता है। यह जल हमारी आँखों से तो नहीं दिखता, लेकिन भविष्य में यह हमारे जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होता है। यह उदाहरण हमें जल संरक्षण की महत्ता समझाता है।
प्रश्न 6. भूजल भंडार क्या है और इसका क्या महत्व है?
उत्तर
भूजल भंडार वह जल होता है जो धरती की सतह के नीचे मिट्टी और चट्टानों में जमा होता है। यह वर्षा के जल से धीरे-धीरे भरता है जब पानी मिट्टी में रिसता है। इसका उपयोग हम नलों, कुओं और ट्यूबवेल्स के माध्यम से करते हैं। यह जल वर्षभर हमारे घरेलू, कृषि और औद्योगिक कार्यों में सहायक होता है। यदि यह भंडार सूख जाए तो हमें गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।
प्रश्न 7. जल-चक्र की प्रक्रिया को विस्तार से समझाइए और यह क्यों महत्वपूर्ण है ?
उत्तर
जल-चक्र में सूर्य की गर्मी से जल वाष्प बनता है, जो बादलों में बदल जाता है। बादल जल की बूँदों के रूप में वर्षा करते हैं। वर्षा से जल नदियों और नहरों में बहता है और अंततः समुद्र में मिल जाता है। इस चक्र से जल का निरंतर प्रवाह होता रहता है और यह पृथ्वी पर जल का संतुलन बनाए रखता है। जल चक्र की प्रक्रिया को समझने से हमें जल प्रबंधन में मदद मिलती है और जल संकट से बचने के उपायों को समझा जा सकता है।
प्रश्न 8. लेखक ने अकाल और बाढ़ को एक ही सिक्के के दो पहलू क्यों कहा है?
उत्तर
लेखक का मानना है कि जब जल प्रबंधन ठीक से नहीं होता, तब या तो पानी बहुत अधिक हो जाता है (बाढ़) या बहुत कम (अकाल)। ये दोनों स्थितियाँ प्राकृतिक असंतुलन के संकेत हैं। यदि हम जल-चक्र को ठीक से समझें और वर्षा के जल को संरक्षित करें तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है। इस प्रकार, जल का अधिक या कम होना एक ही मूल समस्या ‘जल-संरक्षण की अनदेखी’ का परिणाम है।
प्रश्न 9. लेखक ने पानी की बचत को बच्चों के दृष्टिकोण से कैसे समझाया है?
उत्तर
लेखक ने पानी की बचत को बच्चों की गुल्लक के उदाहरण से समझाया है। जैसे बच्चे रुपए पैसे गुल्लक में जमा करते हैं और ज़रूरत पर उपयोग करते हैं, वैसे ही वर्षा का जल भी तालाबों और झीलों में जमा किया जाना चाहिए। इससे भूजल भंडार भरता है और भविष्य में जल की कमी नहीं होती। यह उदाहरण सरल और प्रभावशाली है, जो बच्चों को जल संरक्षण की ओर प्रेरित करता है।
प्रश्न 10. लेखक ने वर्षा जल को रुपए से भी कीमती क्यों कहा है?
उत्तर
लेखक का मानना है कि वर्षा जल हमारी जरूरतों के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसका महत्व रुपए से भी अधिक है। यदि हम इसका संरक्षण करें तो यह पूरे वर्ष हमें जल संकट से बचा सकता है। रुपए की तरह, वर्षा जल भी एक बचत है जिसे हम भविष्य के उपयोग के लिए संचित कर सकते हैं। यह तुलना बच्चों और पाठकों को जल की महत्ता सरल और प्रभावशाली ढंग से समझाती है।
प्रश्न 11. हम पानी के चक्कर में कैसे फँसते जा रहे हैं?
उत्तर
जब हम जल-चक्र को ठीक से नहीं समझते और उसका सही उपयोग नहीं करते, तब हम लगातार जल संकट का सामना करते हैं। कभी पानी बहुत कम होता है (अकाल), कभी बहुत अधिक (बाढ़)। हम नलों से पानी पाने के लिए परेशान रहते हैं, दूसरों का हिस्सा छीन लेते हैं, और अंततः जल-संकट में फँस जाते हैं। इससे बाहर निकलने का एकमात्र उपाय है- जल को समझना, उसका संरक्षण करना।
गद्यांश आधारित प्रश्न
गद्य 1
कहाँ से आता है हमारा पानी और फिर कहाँ चला जाता है हमारा पानी? हमने कभी इस बारे में कुछ सोचा है? सोचा तो नहीं होगा शायद, पर इस बारे में पढ़ा जरूर है। भूगोल की किताब पढ़ते समय जल-चक्र जैसी बातें हमें बताई जाती हैं। एक सुंदर-सा चित्र भी होता है, इस पाठ के साथ। सूरज, समुद्र, बादल, हवा, धरती, फिर बरसात की बूँदें और लो फिर बहती हुई एक नदी और उसके किनारे बसा तुम्हारा, हमारा घर, गाँव या शहर। चित्र के दूसरे भाग में यही नदी अपने चारों तरफ का पानी लेकर उसी समुद्र में मिलती दिखती है। चित्र में कुछ तीर भी बने रहते हैं। समुद्र से उठी भाप बादल बनकर पानी में बदलती है और फिर इन तीरों के सहारे जल की यात्रा एक तरफ से शुरू होकर समुद्र में वापिस मिल जाती है। जल-चक्र पूरा हो जाता है। यह तो हुई जल-चक्र की किताबी बात। पर अब तो हम सबके घरों में, स्कूल में, माता-पिता के कार्यालय में, कारखानों और खेतों में पानी का कुछ अजीब-सा चक्कर सामने आने लगा है। नलों में अब पूरे समय पानी नहीं आता। नल खोलो तो उससे पानी के बदले सूँ-सूँ की आवाज आने लगती है। पानी आता भी है तो बेवक्त। कभी देर रात को तो कभी बहुत सबेरे।
प्रश्न 1. जल-चक्र का चित्र किस विषय की पुस्तक में मिलता है?
(क) गणित
(ख) भूगोल
(ग) विज्ञान
(घ) नागरिक शास्त्र
उत्तर
(ख) भूगोल
प्रश्न 2. जल-चक्र की प्रक्रिया में कौन-सा तत्व सबसे पहले आता है?
(क) नदी
(ख) समुद्र
(ग) सूरज
(घ) बारिश
उत्तर
(ग) सूरज
प्रश्न 3. वर्तमान में पानी की कौन-सी समस्या सामने आ रही है?
(क) नल से अधिक पानी आना
(ख) समय पर पानी मिलना
(ग) हर समय पानी मिलना
(घ) नलों में बेवक्त और कम पानी आना
उत्तर
(घ) नलों में बेवक्त और कम पानी आना
प्रश्न 4. जल-चक्र में वर्षा से पहले पानी किस रूप में होता है?
(क) जल वाष्प
(ख) बादल
(ग) बर्फ
(घ) जल-धारा
उत्तर
(ख) बादल
गद्य 2
हमारी यह धरती भी इसी तरह की खूब बड़ी गुल्लक है। मिट्टी की बनी इस विशाल गुल्लक में प्रकृति वर्षा के मौसम में खूब पानी बरसाती है। तब रुपयों से भी कई गुना कीमती इस वर्षा को हमें इस बड़ी गुल्लक में जमा कर लेना चाहिए। हमारे गाँव में, शहर में जो छोटे-बड़े तालाब, झील आदि हैं, वे धरती की गुल्लक में पानी भरने का काम करते हैं। इनमें जमा पानी जमीन के नीचे छिपे जल के भंडार में धीरे-धीरे रिसकर, छनकर जा मिलता है।
इससे हमारा भूजल भंडार समृद्ध होता जाता है। पानी का यह खजाना हमें दिखता नहीं, लेकिन इसी खजाने से हम बरसात का मौसम बीत जाने के बाद पूरे साल भर तक अपने उपयोग के लिए घर में, खेतों में, पाठशाला में पानी निकाल सकते हैं। लेकिन एक दौर ऐसा भी आया जब हम लोग इस छिपे खजाने का महत्व भूल गए और जमीन के लालच में हमने अपने तालाबों को कचरे से पाटकर, भरकर समतल बना दिया। देखते-ही-देखते इन पर तो कहीं मकान, कहीं बाजार, स्टेडियम और सिनेमा आदि खड़े हो गए।
प्रश्न 1. धरती को किस प्रकार की गुल्लक कहा गया है?
उत्तर
धरती को मिट्टी की बनी एक विशाल गुल्लक कहा गया है, जिसमें वर्षा के रूप में खूब पानी बरसता है। जिसका इस्तेमाल हम पूरे साल करते हैं।
प्रश्न 2. धरती रूपी गुल्लक में पानी भरने का काम कौन-कौन करते हैं?
उत्तर
धरती रूपी गुल्लक में पानी भरने का काम छोटे-बड़े तालाब, झील आदि करते हैं।
प्रश्न 3. किसके लालच में हम किसके महत्व को भूल गए हैं?
उत्तर
जमीन के लालच में हम पानी और पानी को संरक्षित करने वाले स्रोतों को भूल गए हैं।
प्रश्न 4. गद्यांश में धरती की तुलना मिट्टी की गुल्लक से क्यों की गई है?
उत्तर
गद्यांश में धरती की तुलना मिट्टी की गुल्लक से इसलिए की गई है, क्योंकि वर्षा के समय इसमें जल संग्रहित होता है, जो भूजल भंडार को समृद्ध करता है।
गद्य 3
रोज-रोज के इन झगड़े-टंटों से बचने के लिए कई घरों में लोग नलों के पाइप में मोटर लगवा लेते हैं। इससे कई घरों का पानी खिंचकर एक ही घर आ जाता है। यह तो अपने आस-पास का हक छीनने जैसा काम है, लेकिन मजबूरी मानकर इस काम को मोहल्ले में कोई एक घर कर बैठे तो फिर और कई घर यही करने लगते हैं। पानी की कमी और बढ़ जाती है। शहरों में तो अब कई चीजों की तरह पानी भी बिकने लगा है। यह कमी गाँव-शहरों में ही नहीं, बल्कि हमारे प्रदेशों की राजधानियों में और दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बैंगलोर जैसे बड़े शहरों में भी लोगों को भयानक कष्ट में डाल देती है। देश के कई हिस्सों में तो अकाल जैसी हालत बन जाती है। यह तो हुई गरमी के मौसम की बात।
प्रश्न 1. मोटर लगाने से मोहल्ले में क्या असर पड़ता है?
उत्तर
मोटर लगाने से मोहल्ले के अन्य लोगों को पानी नहीं मिल पाता, इससे पानी की और ज्यादा कमी हो जाती है और झगड़े बढ़ जाते हैं।
प्रश्न 2. शहरों में पानी की स्थिति कैसी हो गई है?
उत्तर
शहरों में पानी की स्थिति बहुत खराब हो गई है। अब पानी भी बिकने लगा है। लोगों को पानी खरीदकर उपयोग करना पड़ता है। गर्मियों में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं और कई बार पानी की भारी कमी हो जाती है।
प्रश्न 3. अकाल जैसी हालत कहाँ बन जाती है?
उत्तर
देश के कई हिस्सों में अकाल जैसी हालत बन जाती है।
प्रश्न 4. नलों में मोटर लगाने से क्या समस्याएँ उत्पन्न होती हैं?
उत्तर
जब कुछ लोग नलों में मोटर लगाकर पानी खींचते हैं, तो मोहल्ले के अन्य घरों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। यह दूसरों के अधिकार पर कब्जा करने जैसा है। एक बार कोई ऐसा करता है, तो और लोग भी वही करने लगते हैं, जिससे पानी की कमी और अधिक बढ़ जाती है।
गद्य 4
लेकिन बरसात के मौसम में क्या होता है? लो, सब तरफ पानी ही बहने लगता है। हमारे-तुम्हारे घर, स्कूल, सड़कों, रेल की पटरियों पर पानी भर जाता है। देश के कई भाग बाढ़ में डूब जाते हैं। यह बाढ़ न गाँवों को छोड़ती है और न मुंबई जैसे बड़े शहरों को। कुछ दिनों के लिए सब कुछ थम जाता है, सब कुछ बह जाता है।
ये हालात हमें बताते हैं कि पानी का बेहद कम हो जाना और पानी का बेहद ज्यादा हो जाना, यानी अकाल और बाढ़ एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यदि हम इन दोनों को ठीक से समझ सकें और सँभाल लें तो इन कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
चलो, थोड़ी देर के लिए हम पानी के इस चक्कर को भूल जाएँ और याद करें अपनी गुल्लक को। जब भी हमें कोई पैसा देता है, हम खुश होकर, दौड़कर उसे झट से अपनी गुल्लक डाल देते हैं। एक रुपया, दो रुपया, पाँच रुपया, कभी सिक्के, तो कभी छोटे-बड़े नोट सब इसमें धीरे-धीरे जमा होते जाते हैं। फिर जब कभी हमें कुछ पैसों की जरूरत पड़ती है तो इस गुल्लक की बचत का उपयोग कर लेते हैं।
प्रश्न 1. बरसात के मौसम में किस प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है?
(क) केवल गर्मी की समस्या
(ख) सूखा पड़ता है
(ग) हर जगह पानी भर जाता है
(घ) बिजली चली जाती है
उत्तर
(ग) हर जगह पानी भर जाता है
प्रश्न 2. अकाल और बाढ़ को लेखक ने किसके दो पहलू बताया है?
(क) समस्या और समाधान
(ख) गर्मी और सर्दी
(ग) वर्षा और धूप
(घ) एक ही सिक्के के दो पहलू
उत्तर
(घ) एक ही सिक्के के दो पहलू
प्रश्न 3. गुल्लक का उदाहरण किस बात को समझाने के लिए दिया गया है?
(क) पैसे बचाने के लिए
(ख) जल-संचयन की आवश्यकता को समझाने के लिए
(ग) खरीदारी करने के लिए
(घ) बच्चों की आदतों को समझाने के लिए
उत्तर
(ख) जल-संचयन की आवश्यकता को समझाने के लिए
प्रश्न 4. जल संकट के समाधान के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपाय क्या है ?
(क) तालाबों का निर्माण
(ख) जलस्रोतों का संरक्षण
(ग) वर्षा जल संचयन
(घ) ये सभी
उत्तर
(घ) ये सभी