Chapter 4 कृषि Question Answer Class 10 Geography Hindi Medium

Questions and Answers for Class 10 Geography Krishi is prepared by our expert faculty at studyrankers. We have included all types of questions which could be asked in the examination like 1 mark questions, 3 marks questions and 4 marks questions. There are various types of questions like very short answer type, short answer type and long answer type questions. Our teachers have include Chapter 4 कृषि Questions and Answers in this page which very useful in learning in the chapter.

Chapter 4 कृषि Question Answer Class 10 Geography Hindi Medium

कृषि Important Questions

अत्ति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. ‘रबड़’ किस क्षेत्र की फसल है ?

उत्तर

उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु क्षेत्र जैसे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक आदि।


प्रश्न 2. कौन-सा उस कृषि प्रणाली को दर्शाता है जिसमें एक ही फसल बड़े क्षेत्र में उगाई जाती है?

उत्तर

वाणिज्यिक कृषि


प्रश्न 3. किस फसल को ‘सुनहरी रेशा’ कहा जाता है ? इसका क्या उपयोग है ?

उत्तर

जूट को ‘सुनहरी रेशा’ के नाम से जाना जाता है। जूट का उपयोग रस्सियाँ, बैग, कपड़े और कई अन्य दैनिक जीवन के उत्पाद बनाने में किया जाता है।


प्रश्न 4. कौन-सी फसलें उगाने से भूमि की प्राकृतिक उर्वरता बढ़ती है ?

उत्तर

दलहन, ज्वार, मक्का जैसी फसलें।


प्रश्न 5. ‘ऑपरेशन फ्लड’ किससे संबंधित है ? 

उत्तर

दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए (श्वेत क्रांति)


प्रश्न 6. ऑर्गेनिक कृषि (जैविक कृषि) क्या है ? 

उत्तर

प्राकृतिक तरीकों से कृषि, उर्वरकों, कीटनाशकों का प्रयोग न करके कृषि करने को कार्बनिक कृषि/ ऑर्गेनिक कृषि या जैविक कृषि कहते हैं।


प्रश्न 7. ‘ऑपरेशन फ्लड’ किससे संबंधित है ? 

उत्तर

दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए (श्वेत क्रांति)


प्रश्न 8. ऑर्गेनिक कृषि (जैविक कृषि) क्या है ? 

उत्तर

प्राकृतिक तरीकों से कृषि, उर्वरकों, कीटनाशकों का प्रयोग न करके कृषि करने को कार्बनिक कृषि/ ऑर्गेनिक कृषि या जैविक कृषि कहते हैं।


प्रश्न 9. चावल की खेती के लिए उपयुक्त कोई दो भौगोलिक परिस्थितियाँ लिखें।

उत्तर

चावल के लिए उच्च तापमान, (25°C से ऊपर) और उच्च आर्द्रता के साथ 100 सेमी से अधिक वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है।


प्रश्न 10. ‘चाय’ का पौधा किस जलवायु में उगाया जाता है ?

उत्तर

उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु


प्रश्न 11. ‘ऑपरेशन फ्लड’ किससे संबंधित है ? 

उत्तर

दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए (श्वेत क्रांति)


प्रश्न 12. ऑर्गेनिक कृषि (जैविक कृषि) क्या है ? 

उत्तर

प्राकृतिक तरीकों से कृषि, उर्वरकों, कीटनाशकों का प्रयोग न करके कृषि करने को कार्बनिक कृषि/ ऑर्गेनिक कृषि या जैविक कृषि कहते हैं।


प्रश्न 13. जायद ऋतु की किन्हीं दो फसलों के नाम लिखिए।

उत्तर

तरबूज, खरबूजा, ककड़ी


लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. चावल की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक पारिस्थितियों का वर्णन करें ?

उत्तर

चावल की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक पारिस्थिति:

  1. चावल की खेती के लिए तापमान 250 सेलिसयास से ज्यादा होना चाहिए |
  2. चसवाल के लिए ज्यादा आर्द्रता अर्थात् तकरीबन 100 सेमी से अधिक वर्षा की आवश्यकता होती है ।
  3. जिन क्षेत्रों में वर्षा कम होती है वहाँ पर्याप्त सिंचाई सुविधाओं का होना बहुत जरूरी है।


प्रश्न 2. एक पेय फसल का नाम बताएँ तथा उसको उगाने के लिए अनुकूल भौगोलिक पारिस्थितियों का वितरण दें ?

उत्तर

चाय एक प्रमुख पेय फसल है | इसको उगाने हेतु अनुकूल भौगोलिक पारिस्थितियों का वर्णन इस प्रकार है :

  1. चाय की फसल हेतु उष्ण तथा उपोष्ण कटिबन्धीय जलवायु सही होती है |
  2. इसकी उपज के लिए पर्याप्त जल निकास वाले ढलवाँ इलाके जिनकी मिट्टी में प्रचुर मात्रा में हूमस और जीवंशा हों, उपयुक्त होते है |
  3. इसकी झासियों की वृद्धि के लिए साल भर उपोष्म, पालारहित एवं नम जलवायु की जरूरत होती है |
  4. इसकी कोमल पत्तियों के विकास हेतु वर्षभर लगातार वर्षा की बौछारों की जरूरत होती है |


प्रश्न 3. भारत की एक खाघ फसल का नाम बताएँ और जहाँ यह पैदा की जाती है उन क्षेत्रों का वितरण दें ?

उत्तर

चावल भारत की एक मुख्य खाघ फसल है| यह निम्नलिखित इलाकों में पैदा होती है :

  1. तटीय क्षेत्र
  2. डेल्टई प्रदेश
  3. उत्तर तथा उत्तर पूर्वी मैदान |


प्रश्न 4. दिन प्रतिदिन कृषि अंतर्गत भूमि कम हो रही है | क्या आप इसके परिणामों के कल्पना कर सकते ही ?

उत्तर

दिन-प्रतिदिन कृषि योग्य भूमि कम होने के निम्न नजीते होगें :-

  1. अनाज उत्पादन में कमी आएगी |
  2. कम भूमि पर गहन कृषि के परिमाणस्वरूप उर्वरकों के अधिक इस्तेमाल से भूमि की प्राकृतिक क्षमता प्रभावित होगी | इसके लवणीय तत्व समाप्त हो जाएंगे |
  3. अल्प अथवा छुपी बेरोजगारी बढ़ेगी |
  4. कृषि आधारित उद्योगों को कच्चे माल की कमी का सामना करना पड़ेगा |

प्रश्न 5. कर्तन दहन कृषि या स्थानांतरीय कृषि को विभिन्न देशों में किन-किन नामों से जाना जाता है ? 

उत्तर:

  1. मैक्सिको तथा मध्य अमेरिका – मिलपा
  2. वेनेजुएला – कोनुको
  3. ब्राजील – रोका
  4. इंडोनेशिया – लदांग
  5. वियतनाम – रे
  6. मध्य अफ्रीका – मसोले


प्रश्न 6. जीविका निर्वाह कृषि की दो विशेषताएँ लिखिए। 

उत्तर

  • भूमि के छोटे टुकड़ों पर परंपरागत रूप से कृषि करना। 
  • प्रायः मानसून, मृदा की प्राकृतिक उर्वरता तथा फसल उगाने की पर्यावरणीय परिस्थितियों की उपयुक्तता पर निर्भर। 

प्रश्न 7. झूम या कर्तन दहन कृषि प्रणाली किसे कहते हैं ?

उत्तर

किसान अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए जमीन का एक टुकड़ा साफ करके अनाज और अन्य खाद्य फसलें पैदा करते हैं। जब मिट्टी की उर्वरता कम हो जाती है, तो किसान खेती के लिए भूमि का एक नया टुकड़ा स्थानांतरित कर देते हैं और साफ़ कर देते हैं। इस प्रकार का स्थानांतरण प्रकृति को प्राकृतिक प्रक्रियाओं के माध्यम से मिट्टी की उर्वरता को फिर से भरने की अनुमति देता है। इसे झूम कृषि कहा जाता है।


प्रश्न 8. स्पष्ट कीजिए कि कृषि और उद्योग किस प्रकार साथ-साथ बढ़ रहे हैं ? Most Important

उत्तर

कृषि और उद्योग दो सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक घटक हैं। दोनों आपस में जुड़े हुए हैं क्योंकि वे किसी देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कृषि भोजन का प्राथमिक स्रोत है, जबकि उद्योग वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन का प्रभारी है। अधिकांश उद्योग कृषि उत्पादों जैसे कपास, जूट, गन्ना आदि पर निर्भर करते हैं। यदि किसी देश में कृषि बढ़ती है तो उसका औद्योगिक विकास होता है।


प्रश्न 9. प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि किसे कहते हैं ?

उत्तर

प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि कुदाल और खोदने वाली छड़ियों जैसे आदिम उपकरणों और परिवार/सामुदायिक श्रम की सहायता से भूमि के छोटे-छोटे टुकड़ों पर की जाती है। इस प्रकार की खेती मानसून, मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता और उगाई जाने वाली फसलों के लिए अन्य पर्यावरणीय परिस्थितियों की उपयुक्तता पर निर्भर करती है।


प्रश्न 10. भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का क्या महत्त्व है ? 

उत्तर

  • दो-तिहाई जनसंख्या कृषि कार्यों में संलग्न 
  • कृषि एक प्राथमिक क्रिया
  • विभिन्न उद्योगों के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराना। 
  • भारत की प्राचीन आर्थिक क्रियाएँ
  • पिछली कुछ शताब्दियों में कृषि कार्यों में क्रांतिकारी परिवर्तन।


प्रश्न 11. व्यावसायिक कृषि किसे कहते हैं ?

उत्तर

व्यापारिक उद्देश्य से बड़े पैमाने पर की जाने वाली कृषि को व्यावसायिक कृषि कहते हैं। इस प्रकार की खेती की मुख्य विशेषता उच्च उत्पादकता प्राप्त करने के लिए आधुनिक दानों की उच्च खुराक का उपयोग है, जैसे उच्च उपज वाले किस्म (HYV) के बीज, रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक।


प्रश्न 12. भारत में किसानों को किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 

उत्तर

  • मानसून की अनिश्चितता
  • गरीबी और ऋण का दुश्चक्र 
  • शहरों की ओर पलायन 
  • सरकारी सुविधाओं तक पहुँच में कठिनाई और बिचौलिए
  • अर्न्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता 


प्रश्न 13. हरित क्रांति की चार हानियां लिखिए।

उत्तर

  • अत्यधिक रसायनों के कारण भूमि का निम्नीकरण।
  • सिंचाई की अधिकता से जल स्तर नीचा। 
  • जैव विविधता समाप्त हो रही है। 
  • अमीर और गरीब किसानों के मध्य अंतर बढ़ गया है।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यक्रमों का वर्णन कीजिए |

उत्तर

किसानों के हित में किए गए कार्यक्रम:

  1. जोतों की चकबंदी, सहकारिता तथा जमीदारों को समाप्त करने को प्राथमिकता दी गई |
  2. 1980 तथा 1990 के दशको में पैकेज टेक्नोलीजी पर आधारित हरित क्रातिं श्वेत क्रातिं प्रारभं किए गए |
  3. 1980 तथा 1990 के दशकों में व्यापक भूमि विकास कार्यक्रम प्रारंभ किया हया सुखा बढ़, चक्रवात, आग बीमारी के लिए फसल बीमा के प्रावधान लागु किए |
  4. कम दर पर ऋण सुविधाएँ के लिए बुलेटिन कृषि कार्यक्रम प्रस्तावित करने की व्यवस्था की गई |
  5. "किसान क्रेडिट कार्ड" और व्यकितगत बीमा योजना भी शुरू की गई |
  6. फसलों के न्यूनतम सहायता मूल्य और लाभदायक खरीद मूल्यों की घोषण की गई |


प्रश्न 2. भारत में शस्य ऋतुओं की व्याख्या कीजिए |

उत्तर

भारत में तीन शस्य ऋतु है, रबी, खरीब और जायद जिनकी व्याख्या नीचे की गई है |

1. रबी फसल ऋतु:

  1. रबी फसलों को अक्टूबर से दिसम्बर के मध्य बोया जाता है और ग्रीष्ण ऋतु में अप्रेल से जून के मध्य काटा जाता है |
  2. मुख्य फसलें हैं, जौ, मटर, चना और सरसों है
  3. प्रमुख उत्पादक राज्य पजांब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तरांचल और उत्तर प्रदेश |
  4. शीत-ऋतु में शीतोष्ण पश्चिमी विक्षोभों से होने वाली वर्षा रबी फसलों के लिए लाभदायक होती है |
  5. पंजाब, हरियाणा में हरित क्रांति भिराबी फसलों में वृद्धि का कारण है |

2. खरीफ फसल ऋतु :

  1. ये फसले अलग अलग क्षेत्रों में मानसून की शुरूआत में ही बोई जाती है और सितम्बर-अक्टूबर में काटी जाती है |
  2. इसकी मुख्य फसल चावल, मक्का, बाजार, ज्वर, कपास, जूट आदि |
  3. प्रमुख राज्य हैं असम, पशिचम बंगाल, आंध्र प्रदेश, बिहार |

3. जायद फसल ऋतु :

  1. रबी और खरीफ के मध्य ग्रीष्ण रितु में बोई जाती है |
  2. इसमें मुख्यता तरबूज, खरबूजा, खीरा, सब्जियाँ आदि आती है ।


प्रश्न 3. रबी की फसल और खरीफ की फसल में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

रबी की फसल ख़रीफ़ की फसल
  • रबी की फसलें सर्दियों में अक्टूबर से दिसंबर तक बोई जाती हैं और गर्मियों में अप्रैल से जून तक काटी जाती हैं।
  • रबी की कुछ महत्वपूर्ण फसलें गेहूं, जौ, मटर, चना और सरसों हैं।
  • देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की शुरुआत के साथ ही खरीफ की फसलें उगाई जाती हैं और इनकी कटाई सितंबर-अक्टूबर में की जाती है।
  • इस मौसम में उगाई जाने वाली महत्वपूर्ण फसलें धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंग, उड़द, कपास, जूट, मूंगफली और सोयाबीन हैं।


प्रश्न 4. सरकार द्वारा किसानों के हित के किए गए संस्थागत सुधार कार्यक्रमों की सूची बनाएँ ?

उत्तर

  1. आज़ादी के पश्चात् सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में संस्थान सुधार करने हेतु जोतों की चकबंदी, सहकारिता ज़मींदारी प्रथा को समाप्त करने को उच्च प्राथमिकता दी गई |
  2. 1980 एवं 1990 के दशकों में व्यापक भूमि विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सूखा, बाढ़, चक्रवात, आग एवं बीमारी जैसी घटनाओं से फसलों को बचने हेतु फसल बीमा योजना लागू की गई |
  3. किसानों को कम दरों पर ऋण मुहैया कराने के लिए विभिन्न ग्रामीण बैंकों तथा सहकारी समितियों की स्थापना की गई |
  4. न्यूनतम समर्थन कीमत के ऐलान का प्रावधान किया गया ताकि बिचौलियों एवं दलालों द्वारा किसानों का शोषण न हों |
  5. किसानों के फायदों के लिए सरकार द्वारा "किसान क्रेडिट कार्ड" तथा व्यकितगत दुर्घटना बीमा योजना शुरू की गई है |


प्रश्न 5. कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी सुनिशिचत करने के लिए सरकार द्वारा लिए गए उपाय सुझाइए ?

उत्तर

कृषि उत्पादन में बहुत तय करने के लिए सरकार स्वर कृषि क्षेत्र में बहुत से प्रौद्योगिकी तथा संस्थागत सुधार किए गए है इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा अनेक संस्थाओं की स्थापना की गई है जिनक वर्णन इस प्रकार है :-

  1. कृषि क्षेत्र में अनुसन्धान को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार द्वारा भारतीय कृषि अनुस्म्धन परिषद् की स्थापना की गई है
  2. कृषि शिक्षा प्रदान करने हेतु देश में विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई है |
  3. पशुओं के लिए बड़े पैमाने पर चिकित्सा सुविधाएँ मुहैया करवाई गई है |
  4. बागावानी विकास को प्रोत्साहन दिया गया है |
  5. मौसम विज्ञान और मौसम का पूर्वानुमान लगाने के क्षेत्र में काफी अनुसंधान एवं विकास किया गया है |
  6. विभिन्न पशु प्रजनन केंद्र स्थापित किए गए है |

प्रश्न 6. भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव पर टिप्पणी लिखें ?

उत्तर

वैश्वीकरण के प्रभाववश भारत में वानिजियक फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहन मिला है |

  1. कृषि क्षेत्र में अलग-अलग प्रकार के ढाँचागत सुधार जैसे प्रौद्योगिकी बदलाव, बाजार सुविधा, साख विस्तार आदि वैश्वीकरण के ही परिणाम है ।
  2. हरित क्रातिं, श्वेत क्रातिं, पीली क्रातिं वगैरह के परिणामस्वरूप विभिन्न प्रकार की फसलों के उत्पादन में बढ़त सभंव हुई है।
  3. कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाता है |
  4. कर्बानिक कृषि को प्रोत्साहन मिला है |
  5. "जीन क्रातिं" अथवा जननिक इंजीनियरी जैसी अवधारणाओं का कृषि में इस्तेमाल किया जाने लगा है | जिसके अंतर्गत अनेक किस्मों के बीजों का आविष्कार किया जाता है ।


प्रश्न 7. जीविका निर्वाह कृषि तथा वाणिज्यिक कृषि में अंतर बताइए। 

उत्तर

जीविका निर्वाह

कृषि वाणिज्यिक कृषि 

1) खेतों का छोटा आकार

1) खेतों का बड़ा आकार 

2) परंपरागत तकनीक तथा उपकरण

2) नवीनतम तकनीक तथा औजार

3) स्थानीय बाजार के लिए उत्पादन

3) निर्यात करने के लिए उत्पादन 

4) दो या तीन फसलें लेना

4) एक मुख्य फसल पर बल

5) खाद्य फसलों की पैदावार पर बल

5) गन्ना, कपास, गेहूँ आदि। 


प्रश्न 8. गन्ने की कृषि के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन कीजिए और भारत में इसके उत्पादन और वितरण का भी उल्लेख कीजिए।

उत्तर

भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियाँ:

यह एक उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय फसल है। यह 21°C से 27°C के तापमान और 75 सेमी के बीच वार्षिक वर्षा के साथ गर्म और आर्द्र जलवायु में अच्छी तरह से बढ़ता है। और 100 सेमी. कम वर्षा वाले क्षेत्रों में सिंचाई की आवश्यकता होती है। इसे विभिन्न प्रकार की मिट्टी में उगाया जा सकता है और इसमें बुआई से लेकर कटाई तक शारीरिक श्रम की आवश्यकता होती है।

वितरण:

ब्राजील के बाद भारत गन्ने का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। मुख्य गन्ना उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार और आंध्र प्रदेश हैं।

Previous Post Next Post