Chapter 3 जल संसाधन Question Answer Class 10 Geography Hindi Medium

Questions and Answers for Class 10 Geography Jal Sansadhan is prepared by our expert faculty at studyrankers. We have included all types of questions which could be asked in the examination like 1 mark questions, 3 marks questions and 4 marks questions. There are various types of questions like very short answer type, short answer type and long answer type questions. Our teachers have include Chapter 3 जल संसाधन Questions and Answers in this page which very useful in learning in the chapter.

Chapter 3 जल संसाधन Question Answer Class 10 Geography Hindi Medium

जल संसाधन Important Questions

अत्ति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. प्रश्न 5 ‘खादीन’ और ‘जोहड़’ क्या हैं ? 

उत्तर

शुष्क तथा अर्धशुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल को एकत्र करने के लिए बनाए गड्ढे।


प्रश्न 2. भारत का कौन सा राज्य है जहाँ छत वर्षा जल संग्रहण ढाँचों का निर्माण आवश्यक कर दिया गया है ? 

उत्तर

तमिलनाडु


प्रश्न 3. वर्षाजल संग्रहण क्या है ?

उत्तर

वर्षा के जल को उपयोग के लिए सहेजने की प्रक्रिया को वर्षा जल संग्रहण कहा जाता है। वर्षा जल संग्रहण मुख्य रूप से जल की कमी वाले क्षेत्रों में किया जाता है।


प्रश्न 4. ‘गुल’ अथवा ‘कुल’ क्या है ? 

उत्तर

पश्चिमी हिमाचल में पर्वतीय क्षेत्रों में वाहिकाओं को ‘गुल’ अथवा ‘कुल’ कहते हैं।


प्रश्न 5. जल दुर्लभता के दो कारण लिखो। 

उत्तर

  1. बढ़ती जनसंख्या की बढ़ती आवश्यकताएँ
  2. जल का असमान वितरण


प्रश्न 6. भूमिगत जल किसे कहते हैं ?

उत्तर

भूमि के अंदर पाया जाने वाला जल भूमिगत जल कहलाता है। कुओं एवं ट्यूबवेलों से प्राप्त जल भूमिगत जल है।


प्रश्न 7. टिहरी बाँध परियोजना किस राज्य में तथा किस नदी पर स्थित है ? 

उत्तर

उत्तराखंड में भागीरथी नदी पर 


प्रश्न 8. भारत के ऐसे क्षेत्र का उदाहरण दें जहाँ पर्याप्त मात्रा में वर्षा होती है फिर भी जल की कमी है ?

उत्तर

मेघालय की राजधानी शिलांग।


प्रश्न 9. जल संभर विकास क्या है ?

उत्तर

जल के भंडारण की विधि में होने वाले विकास को जलसंभर विकास कहते हैं। इसका उपयोग वर्षा जल संचयन में किया जाता है।


प्रश्न 10. सलाल परियोजना किस नदी पर तथा किस राज्य में निर्मित है ?

उत्तर

जम्मू व कश्मीर में चेनाव नदी पर


प्रश्न 11. विश्व में कुल जल के आयतन का मनुष्य के उपयोग के लायक कितना जल है ? 

उत्तर

2.5 प्रतिशत


लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. राजस्थान के अर्ध शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण किस प्रकार किया जाता है ? व्याख्या कीजिए।

उत्तर

राजस्थान जैसे अर्ध शुष्क क्षेत्रों में कई कम लागत वाली तकनीकों का उपयोग किया जाता है। बीकानेर, फलौदी और बाड़मेर में पीने के पानी के भंडारण के लिए भूमिगत टैंक या टैंकर का उपयोग किया जाता है। इन्हें एक पाइप के माध्यम से घरों की ढलान वाली छतों से जोड़ा जाता है। टैंक में वर्षा का जल तीन से पाँच वर्ष तक संग्रहित रहता है।


प्रश्न 2. बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना क्या है ? बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना के लक्ष्य/उद्देश्य बताएँ। 

उत्तर

नदी पर बाँध बनाकर इससे अनेक प्रकार के उद्देश्यों को पूरा करना, बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना कहलाता है। 

उद्देश्य 

  • जल विद्युत उत्पादन
  • सिंचाई 
  • घरेलू व औद्योगिक जल आपूर्ति 
  • नौचालन व पर्यटन 
  • बाढ़ नियंत्रण 
  • मछली पालन 


प्रश्न 3. औद्योगीकरण तथा शहरीकरण किस प्रकार जलदुर्लभता के लिए उत्तरदायी हैं ?

उत्तर

  • स्वतंत्रता के पश्चात् भारत में तेजी से औद्योगीकरण
  • उद्योगों की बढ़ती संख्या के कारण अलवणीय जल का अत्यधिक प्रयोग। 
  • शहर की बढ़ती आबादी तथा शहरी जीवन शैली के कारण जल ऊर्जा की आवश्यकता में तीव्र वृद्धि। 
  • शहरों तथा गाँवों में जल संसाधनों का अतिशोषण।


प्रश्न 4. एक नवीकरणीय संसाधन होते हुए भी जल के संरक्षण तथा प्रबंधन की आवश्यकता क्यों है ? 

उत्तर

  • विश्व में केवल 2.5 प्रतिशत ही ताजा जल है। 
  • जल संसधनों का अति दोहन। 
  • बढ़ती जनसंख्या, अधिक मांग और असमान पहुँच। 
  • बढ़ता शहरी करण 
  • औद्योगीकीकरण 


प्रश्न 5. हमारे देश में जल का अभाव दिन प्रतिदिन क्यों बढ़ता जा रहा है ? कारणों की सूची तैयार करें। 

उत्तर

  • भारत मानसूनी जलवायु का देश। कई बार मानसून असफल होने से जल की कमी बढ़ रही है। 
  • सिंचाई के जल की मांग में तीव्र वृद्धि।
  • औद्योगिक क्रियाओं के कारण भूमिगत जल स्तर का गिरना। 
  • शहरीकरण की गति में वृद्धि के कारण जल संसाधनों पर बढ़ता दबाव। 
  • बढ़ती जनसंख्या की आवश्यकताओं को पूरा करने के कारण।

प्रश्न 6. व्याख्या करें कि जल कस प्रकार नवीकरण योग्य संसाधन है ?

उत्तर

जल का नवीकरण प्राकृतिक रूप से जलचक्र द्वरा होता रहता है | हमें मिलाने वाला अलवणीय जल सतही, अपवाह तथा भू जल स्रोतों से हासिल होता है जिसका निरंतर नवीकरण तथा पुनर्भरण जलीय चक्र के जारी होता रहता है। सूर्य की गर्मी से वाष्पीकरण की क्रिया द्वारा जलवाष्प संघनित होकर बादलों के रोप में एकत्रित हो जाते है । जो ठंडे पृथ्वी पर वर्षा का यह जल दोबारा नदी से होते हुए सागरों में पहुँचाता है और दोबारा जलावाष्प के रूप में संघनित होने लगता है । इ जलचक्र लगातार गतिशील रहता है ।


प्रश्न 7. परंपरागत वर्षा जल संग्रहण की पद्धतियों को आधुनिक काल में अपना करा जल संरक्षण एवं भंडारण किस प्रकार किया जा रहा है |

उत्तर

वर्षा जल संग्रहण पद्धति, वर्षा के जल को पीने के लिए एकत्रित करने की एक विधि है। ज्यादा आबादी वाले नगरों जहाँ पीने योग्य पानी की कमी होती है, ये पद्धतीन अपनाई जा सकती है इसका प्रारूप इस प्रकार है:

  1. पानी को साफ़ करनें के लिए एक तीन स्तरीय छनन प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  2. पाइप की मदद से जल को टैंक तक ले जाया जाता है।
  3. कुँए के जल से पानी का पुनर्भरण किया जा सकता है |
  4. हौज अथवा टैंक के आलावा पानी को कुएँ आदि तक ले जाया जा सकता है |


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. बहु-उद्देशीय नदी परियोजनाओं से होने वाले लाभों और हानियों की तुलना कीजिए।

उत्तर

बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं के लाभ:

  • सिंचाई प्रदान करना
  • पर्यटन को बढ़ावा मिलाता है।
  • बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी होती है |
  • जल आपूर्ति प्रदान करना
  • बाढ़ पर रोक लगाने में सहायक है 
  • मछली प्रजनन में सहायता प्रदान करना
  • औद्योगिक विकास में सहायता प्रदान करना

बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं के नुकसान:

  • नदियो का बहाव बाधित होता है परिणामस्वरूप तलछटीय बहाव धीमा पड़ जाता है ।
  • पानी के साथ खराब तलछट का प्रवाह
  • नदी में जलीय जीवन के लिए ख़राब आवास
  • स्थानीय समुदायों का बड़े पैमाने पर विस्थापन
  • मौजूदा वनस्पति को जलमग्न कर देना
  • जलाशयों के निर्माण से मैदान में उपसिथत वनस्पति व मिटटी, जल में डूबकर अपघटित हो जाती है |


प्रश्न 2. वर्षा जल संग्रहण क्या है ? भारत के विभिन्न भागों में वर्षा जल संग्रहण की दो विधियाँ लिखो।

उत्तर

  • एक तकनीक जिसमें वर्षा जल को खाली स्थानों, घरों में टैंक में, बेकार पड़े कुएँ में भरा जाता है। बाद में इसका प्रयोग किया जाता है। 
  • पर्वतीय क्षेत्रों में ‘गुल’ तथा ‘कुल’ जैसी वाहिकाओं से नदी की धारा का रास्ता बदलकर खेतों की सिचाई। 
  • राजस्थान में पीने का जल एकत्रित करने के लिए छत वर्षा जल संग्रहण आम तकनीक है।
  • पश्चिम बंगाल में बाढ़ के दौरान बाढ़ जल वाहिकाएँ बनाते हैं। 
  • शुष्क तथा अर्ध शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल एकत्रित करने के लिए गड्ढ़ों का निर्माण।


प्रश्न 3. जल दुर्लभता क्या है ? इसके कारणों का संक्षिप्त में वर्णन करें।

उत्तर

जल दुर्लभता: कई क्षेत्रों में पानी की कमी है। इसे जल दुर्लभता कहा जाता है। राजस्थान में महिलाओं को मटका संतुलित कर पीने का पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। स्वीडिश विशेषज्ञ फाल्कन मार्क के अनुसार, पानी की कमी तब होती है जब पानी की उपलब्धता प्रति व्यक्ति प्रति दिन 1000 घन मीटर से कम होती है।

कारण:

  • कम वर्षा के कारण पानी की कमी हो जाती है।
  • सूखाग्रस्त क्षेत्रों में पानी की कमी होती है
  • मौसमी वर्षा में भिन्नता
  • जल का अत्यधिक दोहन।
  • पानी का अत्यधिक उपयोग
  • पानी तक असमान पहुंच
  • बढ़ती जनसंख्या के कारण भारी मांग

Previous Post Next Post