Chapter 5 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन Question Answer Class 10 Geography Hindi Medium

Questions and Answers for Class 10 Geography Khaniz tatha Urja Sansadhan is prepared by our expert faculty at studyrankers. We have included all types of questions which could be asked in the examination like 1 mark questions, 3 marks questions and 4 marks questions. There are various types of questions like very short answer type, short answer type and long answer type questions. Our teachers have include Chapter 5 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन Questions and Answers in this page which very useful in learning in the chapter.

Chapter 5 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन Question Answer Class 10 Geography Hindi Medium

खनिज तथा ऊर्जा संसाधन Important Questions

अत्ति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. यूरेनियम और थोरियम किन दो राज्य में प्रधानतः पाए जाते हैं?

उत्तर

(i) झारखंड

(ii) राजस्थान

(iii) केरल


प्रश्न 2. खनिज क्या है?

उत्तर

खनिज एक प्राकृतिक रूप से विद्यमान समरूप तत्व है, जिसकी एक निश्चित आंतरिक संरचना है |


प्रश्न 2. सतत् पोषणीय उर्जा के दो मुख्य आधार क्या हैं?

उत्तर

  1. उर्जा संरक्षण की प्रोन्नति और,
  2. नवीकरणीय उर्जा संसाधनों का बढ़ता प्रयोग।


प्रश्न 3. खनन को घातक उद्योग बनने से रोकने के लिए कोई दो उपाय लिखिए।

उत्तर

दृढ़ सुरक्षा विनियम और पर्यावरणीय कानूनों का क्रियान्वयन।


प्रश्न 4. सर्वोतम प्रकार के लौह अयस्क का नाम लिखिए।

उत्तर

मैग्नेटाइट


प्रश्न 5. सर्वाधिक महत्वपूर्ण औद्योगिक लौह अयस्क कौन सा है ?

उत्तर

हेमेटाइट


प्रश्न 6. 'प्लेसर निक्षेप' किसे कहते है ?

उत्तर

पहाड़ियों के आधर तथा घाटी तल की रेत में जलोढ़ जमाव के रूप में कुछ खनिज पाए जाते हैं। जिसे प्लेसर निक्षेप कहते हैं |


प्रश्न 7. महासागरीय तली में किन खनिजों की प्रचुरता है ?

उत्तर

मैंगनीज ग्रंथिकाए |


प्रश्न 8. मैंगनीज़ के कोई दो उपयोग लिखिए।

उत्तर

पेंट बनाने में, कीटनाशक में प्रयोग, ब्लीचिंग पाउडर ।


प्रश्न 9. समुद्री जल से प्रग्रहीत ( प्राप्त ) ; कमतपअमकद्ध दो खनिजो के नाम लिखिए ।

उत्तर

नमक, मैगनीशियम, ब्रोमाइन


प्रश्न 10. मैंगनीज़ का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है ?

उत्तर

उड़ीसा


प्रश्न 11. ताँबे के लिए प्रसिद्ध खेतड़ी खदान किस राज्य में स्थित हैं ?

उत्तर

राजस्थान


प्रश्न 12. वाणिज्यिक प्रयोग के लिए सर्वाधिक उपयोगी कोयला कौन सा है ?

उत्तर

बिटूमिनस।


प्रश्न 13. खनिज क्या है ?

उत्तर

खनिज प्राकृतिक रूप से विघमान वह समरूप तत्व है जिसकी एक निशिचत आतंरिक संरचना होती हैं।


लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. आग्नेय तथा कायांतरित चट्टनों में खनिजों में निर्माण कैसे होता हैं ?

उत्तर

आग्नेय तथा कायांतातित चट्टनों में खनिज दरारों, जोड़ों, भेंशों एवं विदारों में पाए जाते है | जब इन्हें इन दरारों के माध्यम से भू-पृष्ठ की तरफ धकेला जाता है तो रास्ते में ठंडे होकर जम जाते है | इस प्रकार के खनिजों में मुख्यत: ताँबा जस्ता, सीसा तथा जिंक आदि आते है |


प्रश्न 2. हमें खनिजों के संरक्षण की क्यों आवश्यकता है ?

उत्तर

निम्नलिखित कारणों से हमें खनिजों के संरक्षण की जरूरत पड़ती है :

  1. खनिज निर्माण प्रक्रियाएँ अत्यंत धीमी गाती से होती है जिसके कारण उनकी वर्तमान उपय्प्ग की दर इनके पुनर्भरण की दर से अधिक होती है
  2. ये सीमित निर्माण तथा अनवीकरणीय संसाधन है ।
  3. इनके लगातार खनन से गहराई के साथ इनकी लागत में बढ़ोतरी तथा गुणवता में कमी होती है |


प्रश्न 3. वाणिज्यिक और अवाणिज्यिक ऊर्जा में अन्तर स्पष्ट कीजिए ।

उत्तर

वाणिज्यिक ऊर्जागैर-व्यावसायिक ऊर्जा
  • यह कुछ मूल्य पर उपलब्ध है।
  • यह ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत है।
  • उदाहरण: कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस।
  • यह निःशुल्क उपलब्ध है।
  •  यह ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है।
  • उदाहरण: लकड़ी, कृषि अपशिष्ट आदि।


प्रश्न 4. भारत में कोयले के वितरण का वर्णन कीजिए |

उत्तर

भारत में कोयला दो प्रमुख भूगर्भिक युगों के शैलक्रम में मिलता है | इसमें प्रथम गोंडवाना है जिसकी अनुमानित आयु 200 लाख वर्ष से अधिक तथा दूसरा टरेशियरी निक्षेप है जिसकी आयु 55 लाख वर्ष है |

गोंडवाना कोयला मुख्यतः दामोदर घाटी जिसमें पशिचम बंगाल तथा झारखंड का क्षेत्र आता है, के झारिया, बोकारो तथा रानीगंज क्षेत्रो में पाया जाता है । इसके अलावा गोदावरी, महानदी, सोन व वर्षा नदी की घाटियों में भी इस कोयले के निक्षेप मिलते है |

टरशियरी कोयला मुख्यतः उत्तर पूर्वी राज्यों मेघालय, अरुनाचल प्रदेश, नागालैंड तथा असम में पाया जाता है |


प्रश्न 5. भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्जवल है | क्यों ?

उत्तर

चूंकि भरता एक उष्ण कटिबंधीय देश है अतः यहाँ ऊर्जा के दोहन की असीम संभावनाएं उपलब्ध है | वर्तमान में भारत के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में ऊर्जा का यह रूप लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है । ऐसी संभावनाएँ व्यक्त की जा रही है की सौर ऊर्जा के परिणामस्वरूप ग्रामियों की लकड़ी एवं उपलों जैसी परंपरागत ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता को कम किया जा सकेगा जिससे पर्यावरण संरक्षण मिलेगा तथा कृषि क्षेत्र में भी पर्याप्त खाघ उपलब्ध हो सकेगी |


प्रश्न 6. एंथ्रेसाइट और बिटुमिनस कोयले में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

एंथ्रेसाइट कोयला

  • इसमें 80% से अधिक कार्बन होता है।
  • यह कठोर, काला और सघन है।
  • यह उच्चतम गुणवत्ता वाला कोयला है।

 बिटुमिनस कोयला

  • इसमें 60% से 80% कार्बन होता है।
  • यह एन्थ्रेसाइट से निम्न श्रेणी का है।
  • यह मध्यम गुणवत्ता का कोयला है।


प्रश्न 7. खनिजों के खनन की सुविध किन दो बातों पर निर्भर करती है?

उत्तर

(i) शैलो का निर्माण व संरचना,

(ii) आर्थिक विकास और तकनीकी प्रगति ।


प्रश्न 8. विद्युत मुख्यतः किन दो प्रकारों से उत्पन्न की जाती है?

उत्तर

(i) प्रवाही जल से जो हाइड्रो-टरबाइन चलाकर जलविद्युत उत्पन्न करता है और

(ii) कोयला व प्राकृतिक गैस को जलाकर टरबाइन चलाया जाता है।


प्रश्न 9. भारत में भू-तापीय उर्जा के दोहन के लिए भारत में दो प्रायोगिक परियोजनाएँ कहाँ शुरु की गई है?

उत्तर

(i) हिमाचल प्रदेश में मणिकरण के निकट पार्वती घाटी और

(ii) लद्दाख में पूगा घाटी में स्थित ।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. अभ्रक किस रूप में पाया जाता है ? भारत में इसके निक्षेपों के प्रमुख क्षेत्रों का उल्लेख कीजिए ? अभ्रक के मुख्य उपयोग क्या हैं ? 

उत्तर

अभ्रक प्लेटों या परतों के रूप में पाया जाता है। अभ्रक के निक्षेप:

  • छोटा नागपुर पठार के उत्तरी पठारी किनारों पर। 
  • बिहार-झारखण्ड की कोडरमा-गया-हज़ारीबाग पेटी। 
  • राजस्थान में अजमेर के पास।
  • आंध्र प्रदेश की नेल्लोर पेटी। 
  • अभ्रक, विद्युत और इलेक्ट्रानिक उद्योगों में प्रयोग किया जाता है।


प्रश्न 2. प्राकृतिक गैस और बायोगैस में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

प्राकृतिक गैस बायोगैस
  • यह ऊर्जा का एक पारंपरिक स्रोत है।
  • यह पेट्रोलियम भण्डार के साथ पाया जाता है।
  • इसके निर्माण में करोड़ों वर्ष लगे।
  • यह ऊर्जा का एक गैर-पारंपरिक स्रोत है।
  • इसे जैविक कचरे के माध्यम से उत्पादित किया जा सकता है।
  • इसके उत्पादन में बहुत कम समय लगता है।

 

प्रश्न 3. तापीय और जल विद्युत ऊर्जा में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर

तापीय विद्युत

जल विद्युत ऊर्जा 

यह विद्युत कोयले, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के प्रयोग से पैदा की जाती है।

जल विद्युत ऊर्जा गिरते हुए जल की शक्ति का प्रयोग करके टरबाइन को चलाने से होता है। 

यह प्रदूषण युक्त है।

यह प्रदूषण रहित है।

स्थायी स्रोत नहीं है। 

स्थायी स्रोत है। 

अनवीकरणीय स्रोतों पर आधारित है। 

जल जैसे नवीकरणीय स्रोतों पर आधारित है। 

भारत में 310 से अधिक ताप विद्युत के केन्द्र हैं। जैसे- तलचेर, पांकी, नामरूप, उरन, नवेली आदि।

भारत में अनेक बहुउद्धेश्यीय परियोजनायें हैं। जैसे- भाखड़ा नॉगल दामोदर घाटी कोपली आदि।

 

प्रश्न 4. खनन उद्योग को घातक उद्योग क्यों कहा जाता है ?

उत्तर

खनन उद्योग को घातक उद्योग कहा जाता है क्यूंकि:

  • इस उद्योग से श्रमिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर बहुत खराब प्रभाव पड़ता है। 
  • लगातार धूल व हानिकारक धुएँ में सांस लेना पड़ता है। 
  • श्रमिकों को फेफड़ों से संबंधित बीमारियाँ हो जाती हैं। 
  • खदानों में पानी भर जाने या आग लग जाने से श्रमिकों में डर बना रहता है। 
  • कई बार खदानों की छत के गिर जाने से उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है। 
  • खनन के कारण नदियों का जल प्रदूषित हो जाता है। 
  • भूमि और मिट्टी का अपक्षय होता है।


प्रश्न 5. हमें खनिजों के संरक्षण की आवश्यकता क्यों है ? इसके संरक्षण के उपाय बताइए?

उत्तर

  • खनिज हमारे उद्योग और कृषि के आधार हैं।
  • नवीकरण योग्य नहीं हैं। 
  • निक्षेपों की कुल मात्रा बहुत ही कम है। 
  • इनके निर्माण में लाखों वर्ष लग जाते हैं।
  • हम बहुत तेजी से खनिजों का उपयोग कर रहे है। 
  • इन्हें आने वाली पीढ़ी के लिए सम्भाल कर रखना चाहिए।

संरक्षण के उपाय:

  • खनन एवं परिष्करण के दौरान इन पदार्थो की बर्बादी कम हो। 
  • जहाँ तक सम्भव हो प्लास्टिक (प्रमाणित) और लकड़ी का प्रयोग करें। 
  • रद्दी एवं पुराने माल का पुनः प्रयोग करना चाहिए। 
  • धातुओं का पुनः चक्रण व अन्य विकल्प ढूढना। 
  • नियोजित व सतत् पोषणीय तरीके से उपयोग।


प्रश्न 6. धात्विक और अधात्विक खनिजों में अंतर स्पष्ट कीजिए। Most Important

उत्तर

धात्विक खनिज अधात्विक खनिज
  • धात्विक खनिजों में धातुएँ कच्चे रूप में होती हैं
  • ये आमतौर पर कठोर होते हैं और इनमें चमक होती है।
  • उदाहरण: लोहा, तांबा, बॉक्साइट और टिन।
  • अधात्विक खनिजों में कच्चे रूप में अधातुएँ होती हैं
  • वे आम तौर पर कठोर नहीं होते हैं और उनकी अपनी कोई चमक नहीं होती है।
  • उदाहरण: नमक, कोयला, अभ्रक और मिट्टी।

 

प्रश्न 7. खनिज संसाधनों का संरक्षण क्यों आवश्यक है ? खनिजों के संरक्षण के तीन उपाय लिखिए ? 

उत्तर

हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में खनिजों की आवश्यकता है, अतः हम खनिजों पर निर्भर हैं। कृषि, उद्योग, घरेलू उपयोग आदि में हम खनिजों की खपत कर रहे हैं। यह उपभोग बहुत तेजी से और बहुधा जरूरत से अधिक भी किया जा रहा है। खनिजों को बनने में लाखों वर्ष लगते हैं। अतः इनका न्यायोचित उपभोग आवश्यक है।

साधनों के संरक्षण के कुछ उपाय इस प्रकार हैं:

  • न्यायपूर्ण उपयोग व मितव्यता। 
  • कम से कम मूल्य पर निम्न कोटि के खनिज अयस्कों का उपयोग। 
  • खनन व खनिज-सुधार प्रक्रिया में धातु बनने तक कम से कम अपव्यय। 
  • योजनाबद्ध तरीके से खनिजों का पुनः चक्रण व पुनः उपयोग। 
  • पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए खनिजों के अन्य विकल्प ढूँढना, जैसे सी.एन.जी.। 
Previous Post Next Post