Chapter 6 विनिर्माण उद्योग Question Answer Class 10 Geography Hindi Medium

Questions and Answers for Class 10 Geography Vinirman Udhyog is prepared by our expert faculty at studyrankers. We have included all types of questions which could be asked in the examination like 1 mark questions, 3 marks questions and 4 marks questions. There are various types of questions like very short answer type, short answer type and long answer type questions. Our teachers have include Chapter 6 विनिर्माण उद्योग Questions and Answers in this page which very useful in learning in the chapter.

Chapter 6 विनिर्माण उद्योग Question Answer Class 10 Geography Hindi Medium

विनिर्माण उद्योग Important Questions

अत्ति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. विनिर्मीण क्या है ?

उत्तर

कच्चे माल के गुणों एवं उसके रूपम में परिवर्तन के द्वारा उसको ज्यादा मूल्यावाली वास्तु में बदलना विनिर्माण कहलाता है।


प्रश्न 2. ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले उद्योगों के नाम बताइए। 

उत्तर

जेनरेटर, औद्योगिक व निर्माण कार्य, लकड़ी चीरने के कारखाने, विद्युत ड्रिल।


प्रश्न 3. कोलकाता बंदरगाह का भार कम करने के लिए कौन सा प्रमुख बंदरगाह विकसित किया गया है ? 

उत्तर

हल्दिया को कोलकाता बंदरगाह का भार कम करने के लिए विकसित किया गया है।


प्रश्न 4. उद्योगों की स्थापना को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं ? 

उत्तर

कच्चे माल की उपलब्धता, श्रमिक, पूँजी, बाजार, शक्ति के साधन, वित्तीय संस्थाएँ आदि।


प्रश्न 5. कौन-सा उद्योग चूना पत्थर को कच्चे माल के रूप में प्रयोग करता है ?

उत्तर

लौह एवं इस्पात उद्योग


प्रश्न 6. विनिर्माण उद्योगों का क्या महत्व है ?

उत्तर

विनिर्माण उद्योगों के विकास तथा स्पर्धा से कृषि उत्पादन और वाणिज्य व्यापार को बढ़ावा मिलता है।


प्रश्न 7. सार्वजनिक उद्योग को परिभाषित करें।

उत्तर

जो उद्योग सरकार के स्वामित्व और संचालन में होते हैं उन्हें सार्वजनिक उद्योग कहा जाता है।

उदाहरण – BHEL, SAIL.


प्रश्न 8. सीमेंट उद्योग की इकाइयाँ गुजरात में क्यों लगाई गई हैं ? 

उत्तर

गुजरात में इस उद्योग को खाड़ी देशों में निर्यात की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।


प्रश्न 9. कृषि पर आधारित उद्योगों से आप क्या समझते हैं? इनके कोई दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर

कृषि उपज से कच्चा माल प्राप्त करने वाले उद्योग कृषि आधारित उद्योग कहलाते हैं। उदाहरण: जूट उद्योग, कपास उद्योग आदि।


प्रश्न 10. द्वितीयक क्रियाओं का क्या अर्थ है। 

उत्तर

द्वितीयक क्रियाओं में लगे व्यक्ति कच्चे माल का आकार बदलकर व उसे परिष्कृत वस्तुओं में परिवर्तित करते हैं।


प्रश्न 11. कौन सा कारक किसी उद्योग की अवस्थिति में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ? 

उत्तर

न्यूनतम उत्पादन लागत। 


लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. उद्योगों की अवस्तिथि को प्रभावित करने वाले तीन भौतिक कारक बताएँ ?

उत्तर

उघोगों की अवस्तिथि को प्रभावित करने वाले तीन मुख्य भौतिक कारक है :

  1. प्राकृतिक संसाधन |
  2. कच्चे माल की उपलब्धता |
  3. जलवायु


प्रश्न 2. औद्योगिक अवसिथती को प्रभावित करने वाले तीन मानवीय कारक बताएँ ?

उत्तर

औद्योगिक अवसिथती पर असर डालने वाले मानवीय कारक है :-

  1. श्रम
  2. पूँजी
  3. परिवहन सुविधाएँ


प्रश्न 3. आधारभूत उघोग क्या है ? उदहारण देकर बताएँ ?

उत्तर

वे उघोग जिनके कच्चे माल अथवा उत्पादन पर दूसरे उघोग आधारित उघोग कहालते है, यथा ताँबा प्रगालन उघोग, लोहा एवं इस्पात उघोग आदि |


प्रश्न 4. सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के उद्योगों में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर

सरकारी नीतियाँ सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग

निजी क्षेत्र के उद्योग

वे उद्योग जिनका स्वामित्व राज्य सरकार या केन्द्रीय सरकार के किसी संगठन के पास होता है।

वे उद्योग जिनका स्वामित्व कुछ व्यक्तियों अथवा फर्मो या कंपनियों के पास होता है। जैसे ब्रिटानिया उद्योग जो ब्रैड और बिस्कुट बनाता है।

जैसे भारतीय रेल, जहाज निर्माण उद्योग, भिलाई और दुर्गापुर लोहा-इस्पात उद्योग आदि। 

जमशेदपुर में टिस्को। (टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी)


प्रश्न 5. उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले तीन मानवीय कारक बताइए। 

उत्तर

  • श्रम 
  • पूँजी 
  • बाज़ार 
  • परिवहन और संचार बैकिंग, बीमा आदि की सुविधाएँ। 
  • आधारिक संरचना 
  • उद्यमी


प्रश्न 6. भारत में सूती वस्त्र उद्योग के सामने कौन-कौन सी समस्याएँ हैं ? 

उत्तर

  • पुरानी और परंपरागत तकनीक
  • लंबे रेशे वाली कपास की पैदावार का कम होना। 
  • नई मशीनरी का अभाव। 
  • कृत्रिम वस्त्र उद्योग से प्रतिस्पर्धा।
  • अनियमित बिजली की आपूर्ति।


प्रश्न 7. महाराष्ट्र और गुजरात में सूती वस्त्र उद्योग के स्थानीकरण के कारणों की व्याख्या कीजिए।

उत्तर

सूती वस्त्र उद्योग निम्नलिखित कारणों से महाराष्ट्र और गुजरात में केंद्रित है:

  • कच्चे माल की उपलब्धता
  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए बड़ा बाज़ार
  • बंदरगाह तक परिवहन सस्ता था।
  • इन क्षेत्रों में सस्ता श्रम


प्रश्न 8. भारत की अधिकांश जूट मिलें पश्चिम बंगाल में क्यों स्थित हैं ?

उत्तर

भारत की अधिकांश जूट मिलें पश्चिम बंगाल में स्थित हैं, मुख्य रूप से हुगली नदी के किनारे, क्योंकि जूट उत्पादक क्षेत्र, कम विस्तृत जल परिवहन, जूट मिलों को कच्चे माल की सुविधा के लिए सड़क मार्ग, रेलवे और जलमार्ग के अच्छे नेटवर्क द्वारा समर्थित है।


प्रश्न 9. स्वामित्व के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण कीजिए।

उत्तर

  • सार्वजनिक उद्योग
  • निजी उद्योग
  • संयुक्त उद्योग
  • सहकारी उद्योग


प्रश्न 10. लोहा और इस्पात उद्योग को भारी उद्योग क्यों कहा जाता है ? व्याख्या करें। 

उत्तर

  • लौह अयस्क, कोयला और चूना जैसे सभी कच्चे माल प्रकृति से ही भारी हैं। 
  • इस उद्योग के तैयार उत्पादों को परिवहन हेतु उच्च लागत की आवश्यकता होती है।


प्रश्न 11. छोटानागपुर पठारी क्षेत्र में लौह और इस्पात उद्योग की आधिकतम सांद्रता क्यों है ?

उत्तर

  • लौह अयस्क की कम लागत।
  • नजदीक में उच्च श्रेणी के कच्चे माल की उपलब्धता। 
  • सस्ते श्रम की उपलब्धता।
  • घरेलू बाजार में विशाल विकास क्षमता। 


प्रश्न 12. ‘औद्योगिकीकरण और शहरीकरण साथ-साथ चलते हैं।’ कथन की व्याख्या करें। 

उत्तर

शहर उद्योगों को बाजार, बैंकिंग, बीमा, परिवहन, श्रम सलाहकार वित्तीय सलाह आदि जैसी सेवाएँ भी प्रदान करते हैं। जबकि उद्योग, शहरों को निर्मित सामान, रोजगार और ऊर्जा आदि प्रदान करते हैं।


प्रश्न 13. कपास उद्योग की प्रमुख समस्याएं क्या हैं ? 

उत्तर

  • बिजली की आपूर्ति अनियमित है।
  • मशीनरी को उन्नत करने की आवश्यकता है। 
  • श्रम का कम निष्पादन।
  • सिंथेटिक फाइबर उद्योग के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा।

प्रश्न 14. उद्योगों द्वारा पर्यावरणीय प्रदूषण को कम करने के लिए उठाए गए विभिन्न उपायों का वर्णन कीजिए। 

उत्तर

  • प्रदूषित जल को नदियों में न बहाया जाये। 
  • जल को साफ करके प्रवाहित करना चाहिए। 
  • जल विद्युत का प्रयोग करना चाहिए। 
  • ऐसी मशीनरी का प्रयोग करना चाहिए जो कम ध्वनि करे।


प्रश्न 15. हमारे देश के लिए सीमेंट उद्योग का विकास अति महत्वपूर्ण है, क्यों ? 

उत्तर

  • भवन, फैक्टरियाँ, सड़कें, पुल, बाँध, घर आदि का निर्माण करने के लिए आवश्यक है। 
  • हमारा सीमेंट उद्योग उत्तम गुणवत्ता वाले सीमेंट का उत्पादन करता है। 
  • अफ्रीका के देशों में मांग रहती है। 


प्रश्न 16. भारत में उदारीकरण एवं प्रत्यक्ष विदेशी निवेश ने किस प्रकार मोटरगाड़ी उद्योग में अत्यधिक वृद्धि की है ? स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर

  • उदारीकरण के पश्चात नए और आधुनिक मॉडल के वाहनों का बाजार बढ़ा है। 
  • वाहनों की मांग बढ़ी है। कार, स्कूटर, स्कूटी, बाईक ऑटो रिक्शा की संख्या में अपार वृद्धि हुई है। 
  • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के साथ नई प्रौद्योगिकी के उपयोग से यह उद्योग विश्वस्तरीय विकास के स्तर पर आ गया है। आज 15 इकाइयाँ कार, 14 इकाइयाँ स्कूटर, मोटरसाइकिल तथा ऑटोरिक्शा का निर्माण करती हैं।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. समंवित इस्पात उघोग मिनी इस्पात उघोगों से कैसे भिन्न है ? इस उद्योग की क्या समस्याएँ है ? किन सुधारों के अंतर्गत इसकी उत्पादन क्षमता बढ़ी है ?

उत्तर

समंवित इस्पात उघोग से हमारा आशय एक ऐसे इस्पात संयंत्र से है जिसमें माल से लेकर इस्पात बनाने तक की सभी क्रियाएँ की जाती है, जबकि मिनी इस्पात उद्योगों वे छोटे संयंत्र हैं जिसमें उत्पादन प्रक्रिया के दौरान विघुत भट्टी रद्दी इस्पात और स्पंज आयरन का प्रयोग किया जाता है।

इन उद्योगों में रि-रोलर्स होते है जिसमे इस्पात की झिल्लियों का इस्तेमाल किया जाता है। इन उघोगों द्वारा प्राय: हलके स्टील या निर्धारित अनुपात के कठोर व मिश्रित इस्पात का उत्पादन किया जाता है।

इस्पात उघोग की समस्याएँ निम्नलिखित है :-

  1. कोकिंग कोयले की सीमित आपूर्ति और ज्यादा लागत |
  2. श्रमिकों की निम्न उत्पादकता |
  3. अविकसित अधोसंरचना |
  4. ऊर्जा की अनियमित आपूर्ति |

इस्पात उघोग की उत्पादकता में बढ़ोतरी में निजी उद्यमियों के प्रयास तथा उदारीकरण एवं प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का बड़ा योगदान रहा है |


प्रश्न 2. उघोग पर्यावरण को कैसे प्रदूषित करते है ?

उत्तर

उघोग विभिन्न तरह के प्रदुषण यथा जल, वायु, भूमि, तथा ध्वनि प्रदूषण के लिए उत्तरदायी है | ये पर्यावरण को कई  तरह से प्रदूषित करते हैं :

  1. उघोगों द्वारा उत्सर्जित अपशिष्ट पदार्थों को पानी में मिलाने से जल प्रदूषण होता है |
  2. उद्योगों के कारण बड़ी मात्रा में विभिन्न तरह की जहरीली गैसों यथा - कार्बन डाई-ऑक्साइड एवं कार्बन मोनोऑक्साइड आदि का उत्सर्जन हिता है जो वायुमंडल को प्रदूषित करती है |
  3. मलबे के ढेर यथा- काँच, हानिकारक जहरीले रसायन, पैकिंग, औधिगिक बहाव आदि मिट्टी की उर्वरता को नष्ट करते हैं |
  4. कारखानों और तापघरों के गर्म जल के नदियों में मिलाने से जलीय ताप में बढ़ोतरी होती है तो विभिन्न जलीय जीवों के लिए हानिकारक है |
  5. परमाणु उर्जा संयंत्रों से निकालने वाले रेडियों एकिटव पदार्थों से कैंसर, जन्मजात अपंगता और असमय प्रसव जैसी बीमारियाँ होती है |
  6. उघोगों के भारी शोर के कारण ध्वनि प्रदूषण होती है ।
  7. इस तरह उघोग विभिन्न प्रकार के प्रदूषण एवं बीमारियों के कारण है |


प्रश्न 3. उघोगों द्वारा पर्यावरण निम्नीकरण को कम करने के लिए उठाए गए उपायों की चर्चा करें ?

उत्तर

पर्यावरण निम्नीकरण को कम करने के लिए उठाए गए कतितय परामर्श इस प्रकार है :-

  • जल की जरूरतों की पूर्ति के लिए वर्षा के जल का संग्रहण करना चाहिए |
  • विभिन्न औद्योगिक प्रक्रियाओं में पानी का न्यूनतम इस्तेमाल किया जाना चाहिए | इसके अलावा दो या दो से अधिक उत्तरोत्तर अवस्थाओं में जल का पुर्नच्रकण के द्वारा पुन : इस्तेमाल किया जाना चाहिए |
  • जिन स्थानों पर भूमिगत जलस्तर निम्न अवस्था में है वहाँ पर उघोगो द्वारा ज्यादा जल के निष्कासन पर क़ानूनी प्रतिबन्ध होना चाहिए |
  • उघोगों द्वारा गर्म तथा अपशिष्ट जल को नदियों आदि में प्रवाहित करने से पहले उसका शोधन किया जाना चाहिए |
  • ध्वनि अवशोषण उपकरण तथा कानों पर शोर को नियानित्रत करने वाले उपकरण पहने जाने चाहिए |
  • उर्जा सक्शन मशीनरी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए |


प्रश्न 4. हुगली में जूट उद्योग की सांद्रता के लिए कौन से कारक जिम्मेदार हैं ? 

उत्तर

  • पश्चिम बंगाल में जूट के रेशे की सबसे अधिक गांठे पैदा होती हैं।
  • जूट उद्योग को बहुत सारे पानी की आवश्यकता होती है जो हुगली नदी से आसानी से उपलब्ध होता है। 
  • उद्योग के लिए लोहे और कोयले की जरूरत होती है, यह रानीगंज की नजदीकी खदानों से भी उपलब्ध है। 
  • पड़ोसी राज्य बिहार और ओडिशा से सस्ता श्रम भी उपलब्ध है। 
  • कोलकाता अच्छा बंदरगाह है जो आसानी से जूट का निर्यात कर सकता है। कोलकाता एक अच्छा बाजार भी है।

प्रश्न 5. विनिर्माण उद्योग को भारत के आर्थिक विकास की रीढ़ की हड्डी क्यों माना जाता है ? 

उत्तर

जिस प्रकार शरीर को आकार रीढ़ की हड्डी से मिलता है उसी प्रकार एक देश की अर्थव्यवस्था के आर्थिक विकास का मुख्य आधार विनिर्माण उद्योग हैं। 

  • कृषि के आधुनिकीकरण में सहायक हैं।
  • द्वितीयक तथा तृतीयक सेवाओं में रोजगार उपलब्ध करवाते हैं। 
  • विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है। 
  • बेरोजगारी और गरीबी को दूर करने में सहायक हैं। 
  • राष्ट्रीय धन में वृद्धि होती है। 
  • दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
Previous Post Next Post