rise

BSEB Solutions for नगर (Nagar) Class 10 Hindi Varnika Part 2 Bihar Board

 नगर - सुजाता प्रश्नोत्तर

Very Short Questions Answers (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)

प्रश्न 1. बड़े अस्पताल के डॉक्टर ने पाष्पाति को किस रोग से ग्रस्त बताया ?
उत्तर

बड़े अस्पताल के डॉक्टर ने पाष्पाति को मेनिनजाइटिस का रोगी बताया।


प्रश्न 2. सुजाता किस भाषा की कथाकार हैं ?
उत्तर
सुजाता तमिल की चर्चित कथाकार हैं।


प्रश्न 3. वल्लि अम्माल मदुरै के बड़े अस्पताल में क्यों गई थी?
उत्तर
वल्लि अम्माल अपनी बेटी पाप्पाति को दिखाने के लिए मदुरै के बड़े अस्पताल गई थी। गाँव के डॉक्टर ने उससे यही कहा था।


प्रश्न 4. अस्पताल के आदमी ने वल्लि अम्माल को चिट क्यों लौटा दिया।
उत्तर

अस्पताल में आदमी ने वल्लि अम्माल को यह कहकर चिट लौटा दिया कि इसपर डॉक्टर के दस्तखत नहीं हैं।


प्रश्न 5. भर्ती वाली जगह के आदमी ने वल्लि अम्माल से क्या कहा?
उत्तर
भर्ती वाली जगह के आदमी ने वल्लि अम्माल से कहा कि अभी जगह नहीं है। कल सबेरे साढ़े सात बजे आना।


प्रश्न 6. बड़े अस्पताल का डॉक्टर कैसा आदमी था ?
उत्तर

बड़े अस्पताल का डॉक्टर पेशे से कुशल और भला आदमी था। वह पाष्पाति को भर्ती कर उसका इलाज करना चाहता था किंतु भ्रष्टाचारियों के आगे उसकी एक न चली।


प्रश्नोत्तर (Questions and Answers)

प्रश्न 1. लेखक ने कहानी का शीर्षक नगर क्यों रखा, शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर
प्रस्तुत कहानी में नगरीय व्यवस्था का चित्रण किया गया है, यहाँ के रोगी जो इलाज के लिए गांव से शहर आता है, किंतु अस्पताल प्रशासन उसको टालमटोल कर देते हैं, उसकी भर्ती नहीं हो पाती है, नगरीय व्यवस्था से शुद्ध होकर ही इस कहानी का शीर्षक नगर रखा गया है, कहानी के शीर्षक में अस्पताल प्रशासन की कमजोरियों एवं मानवीय मूल्यों में निरंतर आने वाली कमी का चित्रण किया गया है, नगरों में रहने वाले लोग केवल अपनी सुख सुविधा में लगे रहते हैं, इन सिद्धांतों से स्पष्ट होता है, कि प्रस्तुत कहानी का शीर्षक सार्थक और सही है |

प्रश्न 2. पम्पाति कौन थी, और वह शहर क्यो लाई गई थी ?

उत्तर
पम्पाति वल्ली आमाल की बेटी थी, जो मेनिनजाइटिस नामक बीमारी से पीड़ित थी, वह शहर में इलाज कराने के लिए लाई गई थी |

प्रश्न 3. बड़े डॉक्टर ने अपने अधीनस्थ डॉक्टर से पम्पाति को अस्पताल में भर्ती कर लेने के लिए क्यों कहा विचार करें ?

उत्तर
बड़े चिकित्सक एक गरिमामय पद होता है, उन्हें अपने कर्तव्य का निर्वाह करना पड़ता है , यदि वे मरीजों से अनदेखी करने लगे, तो अधिनस्थ डॉक्टर इसकी अनदेखी करने लगेंगे, बडे डॉक्टर साहब इस बीमारी के बारे में बाहर के देश से पढ़ कर आए थे, इस बीमारी को देखकर उस पढ़ाई का लाभ उठाना चाहते थे, कि उनकी पढ़ाई सफल हुई है, या नहीं यही कारण है, कि वे अधीनस्थ डॉक्टरों से पम्पाति को भर्ती करने को कहा |

प्रश्न 4. बड़े डॉक्टर के आदेश के बावजूद पम्पाति अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं हो पाती ?

उत्तर
अस्पताल के कर्मचारी खानापूर्ति करने में व्यस्त रहते थे, गरीब लोग पर उनका कोई ध्यान नहीं रहता है, और कर्मचारी अपना काम दूसरे को सौंप देते हैं, बेड खाली ना होने के बहाना बना कर पम्पाति को सुबह लाने को कहा जाता है, और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण ही पम्पाति की अस्पताल में भर्ती नहीं हो पाती |

प्रश्न 5. वल्ली आमाल का चरित्र चित्रण करें ?

उत्तर
वल्ली अम्माल नगर शिक्षक कहानी की प्रमुख पात्र है, वह एक विधवा नारी है, जो बीमार बेटी की इलाज कराने के लिए उसे गांव से नगर ले जाती है, वह पढ़ी-लिखी नहीं है, अस्पताल में उसकी बेटी भर्ती नहीं हो पाती है, बीमार बेटी को देखकर चिंतित बल्ली अम्माल अंधकार में डूब जाती है, उसे लगता है, कि बेटी को केवल बुखार है, उसकी आस्था डॉक्टरों में नहीं झाड़ फूंक में है, बेटी को ठीक होने के लिए भगवान से मन्नत मांगती है, उसे विश्वास है, कि ओझा से ठीक हो जाएगी, इससे स्पष्ट होता है, बल्ली अम्माल में अशिक्षित और अंधविश्वास भरी हुई है |
Previous Post Next Post