भाषा, बोली और लिपि - CBSE Hindi Grammar Class 6

Here you will get CBSE Class 6 Hindi Grammar भाषा, बोली और लिपि which is very much essential for Class 6 students to improve their knowledge of हिंदी व्याकरण. You can freely PDF Download of Class 6 Hindi Grammar from here and do good in the exams.

भाषा, बोली और लिपि - CBSE Hindi Grammar Class 6

भाषा की परिभाषा - जिसके द्वारा मनुष्य अपने विचारों को लिखकर या बोलकर दूसरों पर प्रकट करता है उसे भाषा कहते हैं| ये मुख  हुईं सार्थक ध्वनियाँ हैं|

• भारतीय संविधान ने कुल 22 भाषाओं को मान्यता दी है|

भाषा के रूप

भाषा के दो रूप होते हैं - (i) मौखिक (ii) लिखित

(i) मौखिक भाषा - जब मनुष्य अपने विचार बोलकर प्रकट करते हैं और दूसरे लोग सुनकर उसे समझते हैं तो वह भाषा मौखिक भाषा कहलाता है|

(ii) लिखित भाषा - जब मनुष्य अपने विचार लिखकर प्रकट करते हैं और दूसरे लोग पढ़कर उसे समझते हैं तो वह भाषा लिखित भाषा कहलाता है|

लिपि

किसी भी भाषा में मनुष्य जब अपने विचारों को लिखना चाहता है तब उसे विशेष चिह्नों द्वारा व्यक्त किया जाता है उसे हम लिपि कहते हैं|

• जैसे अगर हम हिंदी लिखना चाहते हैं तो हम देवनागरी लिपि का प्रयोग करते हैं|

• अगर हम अंग्रेजी लिखना चाहते हैं तो हम रोमन लिपि का प्रयोग करते हैं|

भाषा लिपि
हिंदी, संस्कृत, मराठी, नेपाली देवनागरी
पंजाबी गुरुमुखी
अंग्रेजी, स्पेनिश रोमन
उर्दू फ़ारसी

बोली

भाषा के क्षेत्रीय या स्थानीय रूप को बोली कहते हैं| बोली का कोई लिखित रूप नहीं होता है| यह केवल मौखिक रूप में ही प्रचलित होती है| साहित्य की रचना होने पर बोली उपभाषा बन जाती है|

भाषा, बोली और लिपि संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर

1. हिंदी के सबसे प्रचलित रूप का नाम क्या है?

उत्तर

खड़ी बोली|

2. हिंदी किस लिपि में लिखी जाती है?

उत्तर

देवनागरी|

3. भाषा की सबसे निम्न इकाई क्या है?

उत्तर

शब्द|
Previous Post Next Post