Hindi Course B CBSE Sample Paper 2017-18 Final Exam| Class 10th Solved

CBSE has released the Solved Sample Paper for 2017-18 Final ExamHindi Course B Sample Paper is given here.

Time Allowed: 3 Hours
Maximum Marks: 80

खंड - क (अपठित अंश)

1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (9)

संस्कृत में एक कहावत है कि दुर्जन दूसरों के राई के समान मामूली दोषों को पहाड़ के समान बड़ा बनाकर देखता है और अपने पहाड़ के समान बड़े पापों को देखते हुए भी नहीं देखता| सज्जन या महात्मा ठीक इसके विपरीत होते हैं| उनका ध्यान दूसरों की बजाय केवल अपने दोषों पर जाता है| अधिकांश व्यक्तियों में कोई ना कोई बुराई अवश्य होती है| कोई भी बुराई न होने पर व्यक्ति देवता की कोटि में आ जाता है| मनुष्य को अपनी बुराइयों को दूर करने का प्रयत्न करना चाहिए, न कि दूसरों की कमियों को लेकर छींटाकशी करने या टिप्पणी करने का| अपने मन की परख मन को पवित्र करने का सबसे उत्तम साधन है| आत्मनिरिक्षण आत्मा की उन्नति का सर्वश्रेष्ठ मार्ग है| महात्मा कबीर ने कहा है कि जब मैंने मन की पड़ताल की तब मुझे अपने जैसा बुरा कोई न मिला| महात्मा गाँधी ने कई बार स्पष्ट रूप से कहा था कि कि मैंने जीवन में हिमालय जैसी बड़ी भूल की है| अपनी भूलों को ध्यान देना या उन्हें स्वीकार करना आत्मबल का चिह्न है| जो लोग दूसरों के सामने अपनी भूल नहीं मानते और न ही अपने दोष को स्वीकार करते हैं, वे सबसे बड़े कायर हैं| जिनका अन्तःकरण शीशे के सामान उजला है, उसे झठ अपनी भूल महसूस हो जाती है| मन तो दर्पण है| मन में पाप है तो जग में पाप दिखाई देता है| पवित्र आचरण वाले अपने मन को देखते हैं तो उन्हें लगता है कि अभी इसमें कोई कमी रही गई है| इसलिए वे अपने को बुरा कहते हैं| यही उनकी न्रमता व साधना है| 

(i) दुर्जन व सज्जन व्यक्ति अपनी किस चारित्रिक विशेषता के कारण भिन्न कहलाते हैं? (2)
(ii) उन्नति का सर्वश्रेष्ठ मार्ग किसे व क्यों माना गया है? (2)
(iii) सबसे बड़ा कायर कौन है? (2)
(iv) सज्जन व्यक्तियों की न्रमता का परिचय किस प्रकार मिलता है? (2)
(v) उपरोक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए? (1)

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: - (6)

जो नहीं हो सके पूर्ण काम मैं उनको करता हूँ प्रणाम|
कुछ कुंठित औ कुछ लक्ष्य भ्रष्ट जिनके अभिमंन्नित्त तीर
हुए, रण को समाप्ति से पहले जी वीर रिक्त तूणीर हुए उनको प्रणाम|

जो छोटी सी नैया लेकर उतरे करने को उदाधि - पार;
मन की मन मे हो रही, स्वयं हो गए उसी में निराकार उनको प्रणाम|

जो उच्च शिखर की और बढ़े रह रह नव-नव उत्साह भरे।
पर कुछ ने ले ली हिम समाधि; कुछ असफल ही नीचे उतरे उनको प्रणाम|

कृतकृत्य नहीं जो हो पाए, प्रत्युत फाँसी पर गए झूल
कुछ ही दिन बीते है, फिर भी यह दुनिया जिनको गई भूल! उनको प्रणाम|

(i) कवि किनको प्रणाम करता है और क्यों? (2)
(ii) 'छोटी सी नैया से कवि का आशय है और उनका क्या हश्र हुआ? (2)
(iii) कृतकृत्य कौन नहीं हो पाए? दुनिया ने उनके साथ क्या व्यवहार किया? (2)

खंड - ख (व्यावहारिक व्याकरण)

3. (क) शब्द और पद में उदाहरण सहित अंतर स्पष्ट कीजिए| (2)

(ख) नीचे लिखे वाक्यों का निर्देशानुसार रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण कीजिए| (3)
(i) वह आये तो तुम छिप जाना| (सरल वाक्य)
(ii) गौरव ने अक्षय से नेपाल चलने के लिए कहा| (मिश्र वाक्य)
(iii) वह पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करता है| (सयुंक्त वाक्य)

4. (क) निम्नलिखित शब्दों का सामासिक पद बनाकर समास के भेद का नाम लिखिए-
कला में कुशल, जितना संभव हो (2)

(ख) निम्नलिखित समस्त पदों का समास विग्रह करके समास के भेद का लिखिए|
संसार सागर, सतसई (2)

5. (क) निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए| (4)
(i) मुझे एक दूध का गरम गिलास दीजिए|
(ii) सारे देश के नागरिक कर्तव्य निष्ठ है|
(iii) रोगी मोहन को काटकर सेब खिलाओ|
(iv) शहीदों का देश सदा आभारी रहेगा|

(ख) (i) रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे द्वारा कीजिए|
जब तक मनुष्य पर जिम्मेदारी नहीं आती तब तक उसे _____ पता नहीं चलता| (1)

(ii) 'एक ही राग अलापना' - मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रस्तुत कीजिए| (1)

खंड - ग 

6. निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए| (2+2+1=5)

(i) गाँधी जी में नेतृत्व की अदभुत क्षमता थी। पाठ गिन्नी का सोना के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
(ii) गिरगिट कहानी समाज की किन विसंगितयों की ओर इशारा करती है?
(iii) समुद्र किनारे बैठे हुए तँतारा की तंद्रा कैसे टूटी?

7. बड़े भाई साहब का चरित्र चित्रण लिखिए| (5)
अथवा
वजीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का वर्णन कीजिए|

8. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए| (2+2+1=5)
(i) 'जगतु तपोवन सौ किए' दोहे के माध्यम से कवि क्या कहना चाहते हैं?
(ii) सुमित्रानंदन पंत जी कल्पना के सुकुमार कवि हैं- स्पष्ट कीजिए|
(iii) कवि सहायक न मिलने पर क्या प्रार्थना करता है?

9. मनुष्यता कविता के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहते हैं?
अथवा
कर चले हम फिदा गीत में गीतकार ने नवयुवकों को क्या संदेश दिया है?

10. समाज मे रिश्तों की क्या अहमियत है? हरिहर काका पाठ के आधार पर बताइए| (5)
अथवा
‘मित्रता और आत्मीयता जाति व भाषा के बंधनों से परे होते हैं - टोपी शुक्ला पाठ के आधार पर अपने विचार व्यक्त कीजिए|

खंड - घ (लेखन)

11. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 80 से 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए| (5)

(क) आज का युवा संसार - युवाओं में अदम्य साहस व शक्ति, जागरूकता, देश के प्रति प्रेम

(ख) सयुंक्त परिवार - आज की आवश्यकता - युवा पीढ़ी को रिश्तों का ज्ञान, मिल-जुल कर रहने की भावना, अच्छे संस्कारों का ग्रहण, बुजुर्गों की उपस्थिति व महत्ता, अकेलेपन से मुक्ति|

(ग) स्वरोजगार - प्रगति की ओर - भारतीय अर्थव्यवस्था, समय की माँग, युवा प्रतिभा को निखरने का मौका

12. आपके विद्यालय का पुस्तकालय विभिन्न प्रकार की पुस्तकों से भरा हुआ है परन्तु हिंदी पत्र-पत्रिकाओं का अभाव है। हिन्दी को पत्र-पत्रिकाओं व उच्चकोटि का साहित्य मंगवाने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए| (5)
अथवा
आपके इलाके के पार्क मे कई अनाधिकृत खोंमचे वालों ने डेरा बसा लिया है उन्हें हटाने के लिए नगर निगम के अधिकारी को पत्र लिखिए।

13. आप अपने विद्यालय के सचिव हैं व विद्यालय में दिवाली मेला आयोजित करना चाहते हैं| उससे सम्बंधित छात्रों के लिए 20-30 शब्दों में सूचना लिखिए| (5)
अथवा
आप अपने इलाके के गरीब बच्चों को प्रत्येक शनिवार रविवार निशुल्क पढाना चाहते हैं। उससे संबंधित सूचना जारी कीजिए|

14. ग्यारहवीं कक्षा में विषयों के चयन से संबंधित माँ व पुत्री के बीच लगभग 50 शब्दों में संवाद लिखिए। (5)
अथवा
सड़को पर फैली गंदगी के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए दो छात्रों के बीच लगभग 50 शब्दों मे संवाद लिखिए।

15. आप अपना पुराना कम्प्यूटर बेचना चाहते हैं| उससे संबंधित 25-50 शब्दों का विज्ञापन तैयार कीजिए। (5)
अथवा
आप अपनी बहन के लिए एक स्कूटर खरीदना चाहते हैं| उससे संबंधित 25-50 शब्दों का विज्ञापन तैयार कीजिए।

Get  More Solved हिंदी कोर्स बी Sample Papers 2017-18 Final Examination on StudyRankers App. Download Now.

Answers of Hindi Course B Sample papers 2017-18

Previous Post Next Post