NCERT SOLUTIONS

NCERT Solutions for Class 7th: पाठ - 3 मैं हूँ रोबोट हिंदी (निबंध) हिंदी

17:16 min read

NCERT Solutions for Class 7th: पाठ - 3 मैं हूँ रोबोट हिंदी (निबंध) हिंदी दूर्वा भाग-II

पृष्ठ संख्या: 15

अभ्यास

1. पाठ संबंधी प्रश्न

क. तुममें और रोबोट में क्या-क्या अंतर है?

उत्तर

रोबोट का शरीर लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना होता है वहीं इंसान का शरीर हड्डियों तथा माँस का बना होता है।
रोबोट दिए गए आदेश के अनुसार काम करता है वहीं मनुष्य अपनी इच्छानुसार काम करता है।
रोबोट के शरीर में तारों का जाल बिछा होता है जिनमें विद्युत की धारा बहती है वहीं मनुष्य के शरीर में शिराओं और धमनियों का जाल बिछा होता है जिसमें खून की धारा बहती है।
रोबोट किसी भी वातावरण में काम कर सकता है जो की मनुष्य नही कर सकता है।
रोबोट गंध का अनुभव नहीं कर सकता वहीँ मनुष्य गंध का अनुभव कर सकता है।

ख. अगर तुम्हें रोबोट से कुछ करवाना हो तो क्या करोगे?

उत्तर

छात्र अपनी निजी राय दें।

2. सही मिलान करो

क. तुम्हारे शरीर में चाँद पर पहुँचा है।
ख. मनुष्य अपने बुद्धि के बल से  शिराओं और धमनियों का जाल बिछा हुआ है।
ग. रोबोट का मस्तिष्क  लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है।
घ. रोबोट का शरीर विषैले और विषम वातावरण में काम कर सकता है।
रोबोट कंप्यूटर है।

उत्तर

क. तुम्हारे शरीर में शिराओं और धमनियों का जाल बिछा हुआ है।
ख. मनुष्य अपने बुद्धि के बल से चाँद पर पहुँचा है।
ग. रोबोट का मस्तिष्क  कंप्यूटर है।
घ. रोबोट का शरीर लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है।
ड़. रोबोट विषैले और विषम वातावरण में काम कर सकता है।

3. सोचो और जवाब दो

(क) अगर रोबोट की आँखें या हाथ न होते तो कौन-कौन सा काम नहीं कर पाता?

उत्तर

अगर रोबोट की आँखें या हाथ ना होते तो वह कुछ देख नहीं पाता, मांगीं गयीं चीज़ों का ला नहीं पाता। अन्य बहुत सारे काम नहीं कर पाता जैसे सामान लाना, सफाई करना, बोझ नहीं उठा पाता आदि।

(ख) रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम कर सकता है जो मनुष्य नहीं कर सकता। 

उत्तर

रोबोट बेहद गर्म चीज़ों को अपने हाथों से पकड़ सकता है और बिना कुछ खाए-पिये, कितने भी गर्म या ठंडे, गंदे वातावरण में में रहकर काम कर सकता है। गहरे से गहरे समुद्र में भी चीज़ों को खोज सकता है। खतरनाक और अनजान ग्रहों पर जाकर उनका अध्यन कर सकता है।

(ग) रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम नहीं कर सकता जो मनुष्य कर सकता है।

उत्तर

मनुष्य गंध का अनुभव सकता है जो कि रोबोट नहीं कर सकता।
मनुष्य सुख-दुःख का अनुभव कर सकता है जो की रोबोट नहीं कर सकता।
मनुष्य मनुष्य अच्छे-बुरे में फर्क कर सकता है जो कि रोबोट नहीं कर सकता।

पृष्ठ संख्या: 16

4. नमूने का अनुसार लिखो

नमूना → सजीव-निर्जीव

क़. सम -
► विषम

ख. गर्मी -
► सर्दी

ग. गन्दा -
► साफ

घ. कम -
► ज्यादा

ड़. जीवन -
► मरण

च. हाजिर
► गैरहाजिर

6. सही शब्द चुनकर पुरे करो

(क) मेरा शरीर हाड़-माँस का नहीं बल्कि लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है। (बल्कि/या)

(ख) वेणु सातवीं कक्षा में पढ़ता है ........... उसकी बहन आठवीं कक्षा में पढ़ती है। (और/फिर)
► और

(ग) पहले खाना खा लो .................. पढ़ना। (लेकिन/फिर)
► फिर

(घ) तुम्हें घूमना पसंद है ................... खेलना? (किंतु/या)
► या

(ङ) मैं तैरना चाहता हूँ ................ मुझे तैरना नहीं आता। (लेकिन/और)
► लेकिन

(च) छाता लेकर जाओ ................. भीग जाओगे। (फिर/वरना)
► वरना

7. पढ़ो और समझो

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़ो और रेखांकित शब्दों की ओर ध्यान दो। तुम जानते हो कि ये शब्द 'मैं' शब्द के विभिन्न रूप हैं। 'मैं' शब्द सर्वनाम है और ये सभी शब्द भी सर्वनाम हैं। इसी प्रकार 'वह' (लड़का अथवा लड़की) तथा 'तुम' सर्वनामों के विभिन्न रूपों से पाँच-पाँच वाक्य बनाओ।

नमूना → वह यंत्र मानव नहीं है। तुम यंत्र मानव हो।
मैं एक यंत्र मानव हूँ। आम भाषा में लोग मुझे रोबोट कहते हैं।
मेरा शरीर हाड़-माँस का नहीं है।
मेरी भी टाँग, भुजा और अँगुलियाँ हैं।
मेरे ये सभी अँग धातुओं से बने हैं।

उत्तर

वह का रूप
वे - वे खेलने गए हैं।

तुम के विभिन्न रूप

तुम्हें - तुम्हें घर जाना है।
तुम्हारा - तुम्हारा बैग मेरे पास है।
तुम्हारी - तुम्हारी किताब मेरे पास है।
तुमसे - तुमसे मुझे कुछ काम था।
तुमको - तुमको टीचर बुला रही है।
तुमने - तुमने यह गन्दा कर दिया।

StudyRankers Author

About StudyRankers Team

Dedicated to providing the most accurate and high-quality educational resources for CBSE students. Our team consists of subject-matter experts committed to simplifying learning.