NCERT SOLUTIONS

NCERT Solutions for Class 7th: पाठ - 2 सबसे सुंदर लड़की (कहानी) हिंदी

20:58 min read

NCERT Solutions for Class 7th: पाठ - 2 सबसे सुंदर लड़की (कहानी) हिंदी दूर्वा भाग-II

अभ्यास

पृष्ठ संख्या: 9

1. वाक्य जोड़ो

नमूना → सहेलियाँ नाचती हैं। वे गाती भी हैं।
                सहेलियाँ नाचती-गाती हैं।

क. लहरें उछलती हैं। वे कूदती भी हैं।
► लहरें उछलती-कूदती हैं।

ख. सब बच्चे हँसते हैं। वे खेलते भी हैं।
► सब बच्चे हँसते-खेलते हैं। 

ग. मेरी माँ पढ़ना जानती है। वह लिखना भी जानती हैं।
► मेरी माँ पढ़ना-लिखना जानती हैं।

2.  कहानी से

(क) हर्ष और कनक छोटे होने पर भी समुद्र की लहरों में कैसे तैर सकते थे?

उत्तर

हर्ष और कनक समुद्र के किनारे रहते थे। उन्हें तैरने का कई वर्षो का अनुभव था इसलिए वे समुद्र की लहरों में भी तैर सकते थे।

(ख) हर्ष का पिता क्या काम करता था?

उत्तर

हर्ष के पिता कलाकार थे। वे समुद्र में जाल डालकर सीपियाँ, रंग-बिरंगी कौड़ियाँ, अनेक प्रकार के सुंदर-सुंदर शंख, चित्र-विचित्र पत्थर बटोरते और उनसे वह तरह-तरह के खिलौने और मालाएँ तैयार करते जिसे वह पास के बड़े नगर में बेच आते।

(ग) कनक छोटे-छोटे शंखों की मालाएँ बनाकर क्यों बेचती थी?

उत्तर

कनक के पिता की मृत्यु हो चुकी थी। माँ मछलियाँ बेचकर घर चलातीं थी। उनकी आर्थिक सहायता करने के लिए कनक छोटे-छोटे शंखों की मालाएँ बनाकर बेचती थी।

(घ) मंजरी को कनक क्यों नहीं भाती थी?

उत्तर

कनक एक अच्छी तैराक थी। वह हर्ष के साथ हाथ में हाथ डालकर तूफ़ानी लहरों पर दूर निकल जाती, ऐसा देखना मंजरी को अच्छा नहीं लगता इसलिए उसे कनक नहीं भाती।

(ड़) मंजरी ने कनक को अपना खिलौना क्यों दे दिया?

उत्तर

मंजरी ने कनक को अपना खिलौना इसलिए दिया क्योंकि उसने मंजरी को समुद्र की लहरों में डूबने से बचाया था। मंजरी की नजरों में वह सबसे सुंदर लड़की थी।

3. रिक्त स्थान भरो-

नमूना → गुड़िया जैसी सुंदर

(क) दूध जैसा  ______
► सफ़ेद

(ख) हाथी जैसा ______
► मोटा

(ग) रात जैसा ______
► अँधेरा

(घ) रुई जैसा _____
► मुलायम

(ड़) चीनी जैसा _____
► मीठा

पृष्ठ संख्या: 10

4. कौन कैसा

नीचे कुछ शब्द लिखें हैं। उन्हें उचित खाने में लिखो।

दयालु, डरपोक, साहसी, सुंदर, अमीर, गरीब, समझदार, लालची, 
ईर्ष्यालु, अच्छी, मेहनती, आलसी, मूर्ख, लापरवाह, मनमौजी।

कनक
मंजरी
दयालु डरपोक
साहसी ईर्ष्यालु
गरीब  अमीर
समझदार लालची
अच्छी लापरवाह
मेहनती मुर्ख
मनमौजी आलसी

सुंदर

6. (क) “वह बेचारी थी बड़ी गरीब।”
लोग आमतौर पर गरीबों को बेचारा और असहाय क्यों मानते हैं? कहानी में कनक को बेचारी कहा गया है जबकि वह निडर और दूसरों की सहायता करने वाली लड़की थी। दूसरी ओर मंजरी गरीब नहीं थी पर ईर्ष्यालु और डरपोक थी। तुम्हारे विचार से असली गरीब कौन है?

उत्तर

लोग आमतौर पर धन को ताकतवर होने का मापक मानते हैं। वे सोचते हैं जो धनवान है वही ताकतवर है। गरीब कुछ नहीं कर सकता, वह असहाय है।
मेरे विचार से असली गरीब मंजरी है। वह केवल कनक से ईर्ष्या करती थी। जब कनक ने उसे डूबने से बचाया तब उसे अपने असहाय होने का पता चला जो कि सच्चे अर्थ में गरीब की निशानी है।

(ख) तुमने अपने आस-पास अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोग देखे होंगे। तुम्हारे विचार से गरीबी के क्या कारण हो सकते हैं?

उत्तर

अशिक्षा गरीबी का प्रमुख कारण है। अशिक्षित लोगों को ढंग का रोजगार नहीं मिल पाता जिससे कारण उन्हें कम वेतन मिलता है।

(ग) अमीरी और गरीबी के अंतर को कैसे दूर किया जा सकता है? कुछ उपाय सुझाओ।

उत्तर

अमीरी और गरीबी के अंतर को दूर करने के लिए हमें इन उपायों को अपनाना होगा-
• शिक्षा को बढ़ावा देना।
• न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाना तथा इसे लागू करने के लिए कड़े कानून बनाना।
• रोजगार की संख्या को बढ़ाना।
• जनसंख्या वृद्धि में कमी लाना।

पृष्ठ संख्या: 11

8. समुद्र

भारत के मानचित्र को देखो। भारत तीन दिशाओं से समुद्र से घिरा है। उन तीनों दिशाओं के नाम मानचित्र में भरो। समुद्र के पास वाले राज्यों के नाम भी भरो।

उत्तर

पश्चिम दिशा, पूर्व दिशा और दक्षिण दिशाओं से भारत समुद्र से घिरा है।
समुद्र के पास वाले राज्यों के नाम - गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल
भारत मानचित्र

9. वाक्य बनाओ

'उसके पिता एक सुंदर-सा खिलौना बनाने में लगे हैं।'इस वाक्य में 'सुंदर-सा' लगाकर वाक्य बनाया गया है। तुम भी साधारण, बड़ा, छोटा, लंबा, गोल, चौकोर और त्रिकोण शब्द में सा, से या सी का प्रयोग कर वाक्य बनाओ।

उत्तर

साधारण-सा - उसके पास एक साधारण-सा खिलौना है।
बड़ा-सा - मैंने एक बड़ा-सा हाथी देखा।
छोटा-सा - मेरे पास एक छोटा-सा बैग है।
लंबा-सा - वहाँ एक लंबा-सा साँप है।
गोल-सी - उसने मुझे एक गोल-सी मिठाई खिलाई।
चौकोर-सा - मुझे वह चौकोर-सा बर्तन दो। 
त्रिकोण-सी - उसने पन्ने पर एक त्रिकोण-सी आकृति बनाई।

StudyRankers Author

About StudyRankers Team

Dedicated to providing the most accurate and high-quality educational resources for CBSE students. Our team consists of subject-matter experts committed to simplifying learning.