Chapter 1 विकास Question Answer Class 10 अर्थशास्त्र Hindi Medium

Questions and Answers for Vikas Class 10 अर्थशास्त्र Science is prepared by our expert faculty at studyrankers. We have included all types of questions which could be asked in the examination like 1 mark questions, 3 marks questions and 4 marks questions. There are various types of questions like very short answer type, short answer type and long answer type questions. Our teachers have include Chapter 1 विकास Questions and Answers in this page which very useful in learning in the chapter.

Chapter 1 विकास Question Answer Class 10 अर्थशास्त्र Hindi Medium

विकास Important Questions

अत्ति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. राष्ट्रीय आय को परिभाषित कीजिए।

उत्तर

एक लेखा वर्ष में किसी देश में उत्पादित अन्तिम वस्तुओं और सेवाओं के बाजार मूल्य के जोड़ को राष्ट्रीय आय कहते हैं।


प्रश्न 2. मानव विकास सूचकांक क्या है?

उत्तर

देशों की तुलना हेतु संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा तैयार एवं प्रकाशित किया जाने वाला जीवन सूचकांक मानव विकास सूचकांक है।


प्रश्न 3. सार्वजनिक वितरण प्रणाली क्या है ? 

उत्तर

राशन वितरण की वह प्रणाली जिसके द्वारा उचित मूल्यों पर गरीबों को सरकारी दुकानों के माध्यम से राशन बाँटा जाता है।


प्रश्न 4. सामान्यतः विभिन्न देशों की तुलना किस आधार पर की जाती है?

उत्तर

सामान्यतः विभिन्न देशों की तुलना राष्ट्रीय आय व प्रति व्यक्ति आय के आधार पर की जाती है।


प्रश्न 5. मानव विकास सूचकांक के किन्हीं दो सूचकों के नाम लिखिए।

उत्तर

  • स्वास्थ्य 
  • शिक्षा। 


प्रश्न 6. जन सुविधाओं का क्या अर्थ है ? 

उत्तर

वे सुविधाएँ जो मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक होती हैं।


प्रश्न 7. साक्षरता दर का क्या अभिप्राय है?

उत्तर

साक्षरता दर 7 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के लोगों में साक्षर जनसंख्या का अनुपात दर्शाती है।


प्रश्न 8. आर्थिक विकास का क्या अभिप्राय है?

उत्तर

आर्थिक विकास का अभिप्राय लोगों के जीवन को पहले से बेहतर बनाना है।


प्रश्न 9. अनवीकरणीय संसाधनों का उचित उपयोग क्यों जरूरी है ?

उत्तर

क्योंकि ये संसाधन सीमित मात्रा में उपलब्ध हैं और इन्हें पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता।


प्रश्न 10. विकास की धारणीयता का क्या तात्पर्य है?

उत्तर

विकास की धारणीयता का तात्पर्य विकास के स्तर को और ऊंचा उठाना तथा वर्तमान विकास स्तर को भावी पीढ़ी हेतु बनाए रखने से है।


प्रश्न 11. क्या सिर्फ औसत आय के आधार पर विकास की गणना करना सही है। 

उत्तर

नहीं, क्योंकि उससे आय की असमानताओं का पता नहीं चलता।


प्रश्न 12. भारत में राज्यों में तुलना करने के कोई दो आधार बताइए। 

उत्तर

  • प्रति व्यक्ति आय 
  • साक्षरता दर। 


प्रश्न 13. विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट में देशों के वर्गीकरण हेतु किस मापदण्ड का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर

विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट में देशों के वर्गीकरण हेतु प्रति व्यक्ति आय का प्रयोग किया जाता है।


प्रश्न 14. जीवन प्रत्याशा से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर

व्यक्ति के संभावित जीवित रहने का औसत वर्ष।


लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित को स्पष्ट कीजिए?

(क) शिशु मृत्युदर

(ख) साक्षरता दर

(ग) निवल उपस्थिति अनुपात

उत्तर

(क) किसी वर्ष में पैदा हुए 1000 जीवित बच्चों में से एक वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले बच्चों का अनुपात दिखाता है।

(ख) साक्षरता दर 7 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में साक्षर जनसंख्या का अुनपात।

(ग) निवल उपस्थिति अनुपात 6-10 वर्ष की आयु के स्कूल जाने वाले कुल बच्चों का उस आयु के कुल बच्चों के साथ प्रतिशत।


प्रश्न 2. विकास की धारणीयता से क्या मतलब है ? जल के उदाहरण की मदद से समझाइए?

उत्तर

देश का विश्व का विकास होता है बल्कि भविष्य में भी भावी पीढ़ी के लिए स्तर बना रहे।

  1. भूमगित जल एक प्राकृतिक संसाधन है।
  2. यह नवीकरणीय योग्य संसाधन है।
  3. इसका उपयोग सही प्रकार से करे जिससे भावी पीढ़ी भी उपयोग कर सके।
  4. जल की गुणवता को नहीं घटने देना चाहिए।


प्रश्न 3. आर्थिक विकास के लिए साक्षरता क्यों अनिवार्य है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

आर्थिक विकास के लिए साक्षरता अनिवार्य है क्योंकि:

  1. यह ज्ञान और दक्षता देता है।
  2. रोजगार उत्पन्न करता है।
  3. आधुनिक तकनीक को लागू करने की क्षमता को बढ़ाता है।
  4. नए उद्योगों को स्थापित करने की क्षमता का विकास।
  5. लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य विज्ञान तथा बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा नियंत्रित करना।


प्रश्न 4. जन सुविधाओं का क्या अर्थ है? ये क्यों महत्वपूर्ण है? भारत में जन सुविधाओं के नाम लिखिए।

उत्तर

सार्वजनिक सुविधाएँ: ये सुविधाएं जो मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार सुविधाएं और सेवा प्रदान करती है।

  1. जीवन विकास के लिए आवश्यक है।
  2. ये सुविधाएं और सेवाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।
  3. रक्षा, अस्पताल, गली की लाइट, पुलिस, सरकारी विद्यालय प्रदूषण मुक्त वातावरण, परिवहन, संक्रामक, बीमारियों से बचाब।


प्रश्न 5. “विकास के लक्ष्य भिन्न-भिन्न होते हैं और कभी-कभी ये परस्पर विरोधी भी हो सकते हैं”, इस कथन को स्पष्ट करो।

उत्तर

प्रत्येक व्यक्ति या समूह के विकास के लक्ष्य भिन्न भिन्न हो सकते हैं और कई बार इनकी प्रकृति परस्पर विपरीत भी हो सकती है। एक के लिए विकास का लक्ष्य दूसरे के लिए विनाश का कारण भी बन सकता है।

उदाहरण: नदी पर बाँध बनाना, वहाँ के किसानों के विस्थापन का कारण बन सकता है।


प्रश्न 6. भारत को विकसित देश बनाने के लिए क्या करना चाहिए?

उत्तर

  1. जनसंख्या नियन्त्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
  2. शिक्षा का प्रसार किया जाए व स्तर सुधारा जाए।
  3. चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि की जाए व विस्तार किया जाए।
  4. आय के समान वितरण के प्रयास किये जाए।


प्रश्न 7. राष्ट्रीय विकास की धारणा के अन्तर्गत किन तथ्यों पर विचार किया जाता है?

उत्तर

सामान्यतः राष्ट्रीय विकास के अन्तर्गत इन तथ्यों के विषय में विचार किया जाता है कि क्या सभी विचारों को बराबर का महत्त्व दिया जा सकता है? यदि परस्पर विरोधी विचार हैं तो निर्णय कैसे किया जाएगा? सभी के लिए न्यायपूर्ण और सही राह क्या होगी? कार्य करने का क्या कोई बेहतर तरीका भी है? आदि।


प्रश्न 8. मध्यपूर्व के देशों की प्रतिव्यक्ति आय अधिक होने के बावजूद भी उन्हें विकसित क्यों नहीं कहा जाता है?

उत्तर

इन्हें विकसित देश नहीं कहा जा सकता क्योंकि इनका विकास का प्रदर्शन निम्नतर है:

  1. अधिकांश देशों में बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है।
  2. पुरूषों और महिलाओं के साथ समान व्यवहार नहीं।
  3. एक धर्म के लोगों के साथ भेदभाव होना।
  4. साक्षरता दर निम्न होती है।
  5. लोगों के बीच असमानताएं।
  6. स्वास्थ्य सूचक अच्छे नहीं।


प्रश्न 9. औसत आय किस प्रकार ज्ञात की जाती है तथा उन सूचकों को सूचीबद्ध कीजिए जिनके आधार पर मानव विकास सूचकांक बनाया जाता है?

उत्तर

औसत आय: किसी देश की कुल आय को उसकी कुल जनसंख्या से भाग देकर औसत आय निकाली जाती है।
मानव विकास सूचकांक के सूचकों की सूची-वे सूचक जिनके आधार पर मानव विकास सूचकांक बनाया जाता है, इस प्रकार हैं-

  • शैक्षिक स्तर 
  • स्वास्थ्य की स्थिति 
  • प्रति व्यक्ति आय 
  • लिंग समानता आदि। 


प्रश्न 10 पर्यावरण में गिरावट के कुछ उदाहरणों की सूची बनाओं।

उत्तर

  • 1. खुली नालियों और नालों में गंदा पानी बहाना।
  • 2. खुले में घरों की गंदगी और कूडा-करकट फेंकना।
  • 3. घर के आस पास गढ्ढों में बरसात के पानी को हटाना।


प्रश्न 11. विकास के विभिन्न पहलू कौन-कौन से है ?

उत्तर

  1. अलग-अलग लोगों के विकास के लक्ष्य भिन्न हो सकते है।
  2. एक के लिए विकास परन्तु दूसरे के लिए नहीं।
  3. उदाहरण उद्योगपति बिजली पाने के लिए अधिक बांध चाहते है परन्तु इससे किसानों के मकान व खेती की जमीन जलमग्न हो सकती है।
  4. विकास, जीवन में प्रगति एवं सुधार का बतलाता है।


प्रश्न 12. विकास में शिक्षा के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

शिक्षा के माध्यम से लोगों के ज्ञान को बढ़ाया जा सकता है तथा उन्हें अधिक कुशल बनाया जा सकता है जिससे व्यक्ति अधिक उत्पादक बन जाता है। अतः शिक्षा के माध्यम से लोग अधिक आय का अर्जन कर सकते हैं। इससे उनके जीवन-स्तर में तो सुधार होता ही है, साथ ही देश की राष्ट्रीय आय में भी वृद्धि होती है।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. सार्वजनिक सुविधाओं से क्या अभिप्राय है? सार्वजनिक सुविधाओं का क्या महत्त्व है?

उत्तर

हम अपने साधनों से सभी वस्तुएँ एवं सेवाएँ प्राप्त नहीं कर पाते हैं जो बेहतर जीवन के लिए आवश्यक हैं, जैसे-स्वच्छ वातावरण, बिना मिलावट की वस्तुएँ, अच्छा स्वास्थ्य आदि । अतः सरकार कई वस्तुएँ लोगों को सामूहिक रूप से उपलब्ध करवाती है जो लोगों के बेहतर जीवन के लिए आवश्यक हैं, इन्हें सार्वजनिक सुविधाएँ कहते हैं।

सार्वजनिक सुविधाओं का महत्त्व:

  • सार्वजनिक सुविधाओं के तहत लोगों की अनिवार्य आवश्यकताओं को पूरा किया जाता है। 
  • सार्वजनिक सुविधाओं से लोगों के जीवन को अधिक बेहतर बनाने में मदद मिलती है। 
  • लोग जो वस्तुएँ स्वयं प्राप्त नहीं कर सकते वे सार्वजनिक सुविधाओं के तहत उन्हें उपलब्ध करवाई जाती हैं। 
  • इससे देश के विकास में मदद मिलती है। 
  • इससे लोगों का शैक्षणिक एवं शारीरिक विकास होता है।
  • इससे लोगों में कुपोषण की समस्या दूर करने में मदद मिलती है। 
  • इससे मानव संसाधन के विकास में मदद मिलती है। 
  • इससे निर्धन लोगों को मौलिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाती हैं। 


प्रश्न 2. “जो महिलाएँ वेतन भोगी कार्य करती हैं, वह एक ऐसे लोगों का उदाहरण है जो मिले जुले लक्ष्यों को पूरा करते हैं ? इस कथन का विश्लेषण करें।

उत्तर

  • वेतन भोगी महिलाओं का घर और समाज में आदर बढ़ता है।
  • उनके काम-काज में हाथ बँटाया जाएगा। 
  • वेतनभोगी महिलाओं को अधिक स्वीकार किया जाएगा। 
  • यदि वातावरण सुरक्षित है तो ज्यादा महिलाएँ नौकरी कर सकती हैं। 
  • अपने परिवार का जीवन स्तर सुधार सकती हैं।


प्रश्न 3. शरीर द्रव्यमान सूचकांक (बी.एम.आई.) किसे कहते हैं? इसकी गणना किस प्रकार की जाती है?

उत्तर

हम उचित प्रकार से पोषित हैं या नहीं, जानने के तरीके को वैज्ञानिक शरीर द्रव्यमान सूचकांक (बी.एम.आई.) कहते हैं।

गणना: इसकी गणना करना सरल है, कक्षा में प्रत्येक विद्यार्थी अपना भार और ऊँचाई ज्ञात करें। प्रत्येक बच्चे का भार किलोग्राम में लें। फिर दीवार पर एक पैमाना बनाकर, सिर को सीधा रखते हुए, ऊँचाई का सही माप करें। सेंटीमीटर से नापी गई ऊँचाई का सही माप करें। किलोग्राम में व्यक्त भार को, ऊँचाई के वर्ग से भाग दें। आपको जो अंक प्राप्त होगा, वही बी.एम.आई. (BMI) कहलाता है। आयु-अनुसार बी.एम.आई. तलिका के आधार पर विद्यार्थी का बी.एम.आई. सामान्य, सामान्य से कम या सामान्य से अधिक हो सकता है।


प्रश्न 4. आपकी दृष्टि में शिक्षा के स्तर के आधार पर दो राज्यों के मध्य विकास की तुलना का श्रेष्ठ मापदण्ड क्या है? समझाइए।

उत्तर

हमारी दृष्टि में शिक्षा के स्तर के आधार पर दो राज्यों के मध्य विकास की तुलना का श्रेष्ठ मापदण्ड 'मानव विकास सूचकांक' (HDI) है। इसमें स्वास्थ्य एवं शिक्षा सूचकों का आय के साथ व्यापक प्रयोग किया जाता है। आय का स्तर तुलना के लिए एक महत्त्वपूर्ण मापदण्ड है लेकिन अकेला आय का स्तर विकास को मापने का अपर्याप्त मापदण्ड है। इसमें अन्य मानकों की उपेक्षा हो जाती है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा प्रकाशित मानव विकास रिपोर्ट में देशों की तुलना लोगों के शैक्षिक स्तर, उनकी स्वास्थ्य स्थिति तथा प्रति व्यक्ति आय के आधार पर की जाती है।

यह तीन सामाजिक सूचकों का एक मिश्रित सूचकांक है:

  • लम्बा और स्वस्थ जीवन। 
  • ज्ञान प्राप्त करना। 
  • उत्कृष्ट जीवन स्तर। 

इनकी गणना इस प्रकार की जाती है:

  • दीर्घायु-इसे जन्म के समय जीवन प्रत्याशा द्वारा मापा जाता है।
  • शैक्षिक योग्यताओं की प्राप्ति-इसे वयस्क शिक्षा (2/3 भार) तथा प्राथमिक, माध्यमिक व क्षेत्रीय विद्यालयों में उपस्थिति अनुपातों (1/3 भार) के मिश्रण के रूप में माना जाता है।
  • जीवन स्तर-इसे डॉलर की क्रय शक्ति पर आधारित वास्तविक प्रति व्यक्ति आय द्वारा मापा जाता है। मानव विकास सूचक इन तीनों आयाम सूचकों का साधारण औसत है। 


प्रश्न 5. वर्ष 2017 के लिए विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट के मुख्य बिन्दु बतलाइये। 

उत्तर

वर्ष 2017 के लिए विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट के मुख्य बिन्दु अग्र प्रकार हैं:

  • वे देश जिनकी 2017 में प्रति व्यक्ति आय 12,056 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष या उससे अधिक है, उसे समृद्ध देश कहा गया है।
  • वे देश जिनकी प्रति व्यक्ति आय 995 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष या उससे कम है, उन्हें निम्न आय वाला देश कहा गया है।
  • भारत मध्य आय वर्ग के देशों में आता है क्योंकि उसकी प्रति व्यक्ति आय 2017 में केवल 1820 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष थी।
  • समृद्ध देशों, जिनमें मध्य पूर्व के देश और कुछ अन्य छोटे देश शामिल नहीं हैं, को आमतौर पर विकसित देश कहा जाता है। 


प्रश्न 6. विकास की धारणीयता से क्या अभिप्राय है ? विकास की धारणीयता की चार विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ? 

उत्तर

विकास की धारणीयता से अभिप्राय है कि पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना विकास करना तथा वर्तमान पीढियो की जरूरतों के साथ-साथ भावी पीढ़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखना।

विशेषताएं:

  • संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग।
  • नवीकरणीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग। 
  • वैकल्पिक संसाधनों को ढूंढने में मदद।
  • संसाधनों के पुनः उपयोग व चक्रीय प्रक्रिया को बढ़ावा।
Previous Post Next Post