Class 9 Maths Chapter 7 Triangles 7.1 NCERT Solutions in Hindi Medium

Class 9 Maths Chapter 7 Triangles 7.1 NCERT Solutions in Hindi Medium

त्रिभुज Ganit NCERT Solutions in Hindi Medium Exercise 7.1

प्रश्न 1. चतुर्भुज ACBD में, AC = AD है और AB, ∠A को समद्विभाजित करता है | (देखिये आकृति 7.16). दर्शाइए Δ ABC ≅ Δ ABD है |

Solution

AC = AD और AB, ∠A को समद्विभाजित करता है |

सिद्ध करना:  ΔABC ≅ ΔABD

प्रमाण:

ΔABC तथा ΔABD में,

दिया है, AC = AD

∠CAB = ∠BAD [AB, ∠A समद्विभाजित करता है ]

AB = AB [उभयनिष्ठ]

SAS सर्वांगसमता नियम से ,

ΔABC ≅ ΔABD

BC = BD [CPCT से]


प्रश्न 2. ABCD एक चतुर्भुज है जिसमें AD = BC है और ∠ DAB = ∠ CBA (see Fig.7.17) है | सिद्ध कीजिए कि : 

(i) Δ ABD ≅ Δ BAC

(ii) BD = AC

(iii) ∠ ABD = ∠ BAC

Solution

दिया है, ABCD एक चतुर्भुज है जिसमें AD = BC और ∠DAB = ∠CBA है | 

सिद्ध करना है:

(i) ΔABD ≅ ΔBAC

(ii) BD = AC

(iii) ∠ABD = ∠BAC

प्रमाण :

(i) ΔABD तथा ΔBAC में, 

दिया है, AD = BC

∠DAB = ∠ CBA

AB = AB [उभयनिष्ठ]

SAS सर्वांगसमता नियम से,

ΔABD ≅ ΔBAC

(ii) BD = AC [CPCT से]

(iii) ∠ABD = ∠BAC [CPCT से]


प्रश्न 3. एक रेखाखंड AB पर AD और BC दो बराबर लंब रेखाखंड हैं (देखिये आकृति 7.18) | दर्शाइए कि CD, AB रेखाखंड को समद्विभाजित करता है |

Solution

दिया है, AD ⊥ AB और BC ⊥ AB है और AD = BC है | 

सिद्ध करना है :

AO = BO अर्थात CD, AB रेखाखंड को समद्विभाजित करता है | 

प्रमाण :

∆AOD तथा ∆BOC में,

∠AOD = ∠ BOC (शीर्षाभिमुख कोण)

∠DAO = ∠CBO (प्रत्येक 90º)

दिया है, BC = AD

ASA सर्वांगसमता नियम से,

∆AOD ≅​ ∆BOC

∴ AO = BO [CPCT से]

अत: CD, AB रेखाखंड को समद्विभाजित करता है |


प्रश्न 4. l और m दो समांतर रेखाएँ हैं जिन्हें समांतर रेखाओं p और q का एक अन्य युग्म प्रतिच्छेद करता है | दर्शाइए कि ∆ABC ≅ ∆CDA है |

Solution

दिया है, l || m और p || q है जो एक दुसरे को A, B, C तथा D पर प्रतिच्छेद करते हैं |

सिद्ध करना है: ∆ABC ≅ ∆CDA

प्रमाण :

दिया है,

l || m ...(i)

p || q ...(ii)

समी० (i) तथा (ii) से 

ABCD एक समांतर चतुर्भुज है | 

अब, ∆ABC तथा ∆CDA में,

BC = AD [समांतर चतुर्भुज की सम्मुख भुजा]

∠B = ∠D [समांतर चतुर्भुज की सम्मुख कोण]

दिया है, AC = AC

SAS सर्वांगसमता नियम से,

∴ ∆ABC ≅ ∆CDA


प्रश्न 5. रेखा कोण A को समद्विभाजित करती है और B रेखा l पर स्थित कोई बिंदु है | BP और BQ कोण A की भुजाओं पर B से डाले गए लम्ब हैं (देखिये आकृति 7.20) दर्शाइए कि :

(i) Δ APB ≅ Δ AQB

(ii) BP = BQ हैं, अर्थात बिंदु B कोण की भुजाओं से समदूरस्थ है

Solution

दिया है, ∠PAQ को रेखा समद्विभाजित करती है और BP तथा BQ, AP तथा AQ पर क्रमश: लंब है | 

सिद्ध करना है:

(i) Δ APB ≅ Δ AQB
(ii) BP = BQ

प्रमाण:

(i) ΔAPB तथा ΔAQB में, 

∠APB = ∠AQB (90° प्रत्येक)

दिया है, ∠PAB = ∠QAB

AB = AB (उभयनिष्ठ)

ASA सर्वांगसमता नियम से,

ΔAPB ≅ ΔAQB

∴ (ii) BP = BQ [CPCT से]


प्रश्न 6. आकृति 7.21 में, AC = AE, AB = AD और ∠ BAD = ∠ EAC है | दर्शाइए कि BC = DE है |

Solution

दिया है, AC = AE, AB = AD और ∠ BAD = ∠ EAC है |

सिद्ध करना है: BC = DE

प्रमाण:

दिया है,

∠BAD = ∠EAC ...(i)

समी० के दोनों पक्षों में ∠CAD जोड़ने पर,

∠BAD + ∠CAD = ∠EAC + ∠CAD 

या ∠BAC = ∠EAD ...(ii)

 ΔBAC तथा ΔDAE में,

AC = AE (दिया है)

AB = AD (दिया है) 

∠BAC = ∠EAD ...समी० (ii) से

SAS सर्वांगसमता नियम से,

 ΔBAC ≅ ΔDAE

∴ BC = DE [CPCT से]


प्रश्न 7. AB एक रेखाखंड है और P इसका मध्य-बिंदु है | D और E रेखाखंड AB के एक ही ओर स्थित दो बिंदु इस प्रकार हैं कि ∠ BAD = ∠ ABE और ∠ EPA = ∠ DPB है | (देखिए आकृति 7.22) | 

दर्शाइए कि : 

(i) Δ DAP ≅ Δ EBP

(ii) AD = BE

Solution

दिया है, AB एक रेखाखंड है और P इसका मध्य-बिंदु है | ∠ BAD = ∠ ABE और ∠ EPA = ∠ DPB है | 

सिद्ध करना है :

(i) Δ DAP ≅ Δ EBP
(ii) AD = BE

प्रमाण:

∠EPA = ∠DPB ...(i) [दिया है]

समी० (i) के दोनों पक्षों में ∠EPD जोड़ने पर,

∠EPA + ∠EPD = ∠DPB + ∠EPD 

या ∠DPA = ∠EPB ...(ii)

Δ DAP तथा Δ EBP में,

AP = BP (दिया है)

∠BAD = ∠ ABE (दिया है)

∠DPA = ∠ EPB ...समी० (ii) से

ASA सर्वांगसमता नियम से,

 ΔDAP ≅ ΔEBP [जोकि भाग (i) है]

AD = BE [CPCT से] [जोकि भाग (ii) है]


प्रश्न 8. एक समकोण त्रिभुज ABC में, जिसमें कोण C समकोण हैं, M कर्ण AB का मध्य-बिंदु हैं | C को M से मिलाकर D तक इस प्रकार बढाया गया है कि DM = CM हैं | बिंदु D को B से मिला दिया जाता है |

दर्शाइए कि :

(i) ΔAMC ≅ ΔBMD

(ii) ∠ DBC एक समकोण है

(iii) ΔDBC ≅ ΔACB

(iv) CM = ½ AB

Solution

दिया है, ΔACB जिसमें ∠C = 90° तथा M, AB का मध्य-बिन्दु है।

सिद्ध करना है:

(i) ΔAMC ≅ ΔBMD

(ii) ∠DBC समकोण है

(iii) ΔDBC ≅ ΔACB

(iv) CM = 1/2AB

रचना:

CM को D तक इस प्रकार बढ़ाते हैं कि CM = MD तथा DB को मिलाते हैं।

प्रमाण:

ΔAMC तथा ΔBMD में,

दिया है, AM = BM (M, AB का मध्य-बिन्दु है)

CM = DM (दिया है) =

तथा ∠AMC = ∠BMD (शीर्षाभिमुख कोण)

∴ ΔAMC ≅ ΔBMD (SAS सर्वांगसम अभिगृहीत द्वारा)

⇒ AC = DB [CPCT से] ...(i)

तथा ∠1 = ∠2 [CPCT से]

जोकि एकान्तर कोण है।

∴ BD || CA

अब, BD || CA तथा BC तिर्यक हैं।

∴ ∠ACB + ∠CBD = 180°

⇒ 90° + ∠CBD = 180°

⇒ ∠CBD = 90°

⇒ ∠DBC = 90° [जोकि भाग (ii) है]

ΔDBC तथा ΔACB में,

दिया है,

CB = BC (उभयनिष्ठ)

DB = AC [भाग (i) प्रयोग करने पर]

तथा ∠CBD = ∠BCA (प्रत्येक 90° है)

∴ ΔDBC ≅ ΔACB (SSA सर्वांगसम अभिगृहीत द्वारा) [जोकि भाग (iii) है]

⇒ DC = AB [CPCT से]

Previous Post Next Post