NCERT SOLUTIONS

NCERT Solutions for Chapter 9 कक्षा Class 6 Hindi Durva

15:49 min read

NCERT Solutions for Class 6th: पाठ 9- कक्षा हिंदी दूर्वा भाग-I

NCERT Solutions for Class 6th: पाठ 9- कक्षा हिंदी दूर्वा भाग-I

प्रश्नावली

प्रश्न 1. पहचानो और बोलो।

श्र क्ष ज्ञ त्र स छ 

छात्र आश्रम यज्ञ कक्षा 

उत्तर 

छात्र स्वयं प्रयास करें।


2. सुनो और बोलो।

कक्षा पत्र क्षत्रिय श्रीमति चित्र 

शिक्षा मित्र श्रमिक श्रीमान श्रावण 

आज्ञा छात्र नक्षत्र विश्राम क्षण/ क्षमा 

ज्ञान पात्र त्रिकोण विज्ञान विज्ञापन 

उत्तर 

छात्र स्वयं प्रयास करें।


3. नीचे दिए गए वर्णों को लिखने का अभ्यास करो।

क्ष ____

त्र _____

ज्ञ ____

श्र ____

उत्तर 

छात्र वर्णो को स्वयं लिखने का प्रयास करें।


मौखिक पाठ

प्रश्न 1. अध्यापक वाक्य बोलेंगे और विद्यार्थी सुनेंगे

सुबह के छह बजे हैं।

सूरज पूरब में निकल रहा है। 

मेधा पुस्तक पढ़ रही है।

उसकी छोटी बहन सितार बजा रही है।

पिता जी बाग में टहल रहे हैं। 

चाचा जी फूलों को पानी दे रहे हैं।

इस समय तुम क्या कर रहे हो?

मैं इस समय पत्र लिख रहा हूँ।

उत्तर 

विद्यार्थी अध्यापक द्वारा बोले गए वाक्यों को ध्यान से सुनेंगे।


प्रश्न 2. अध्यापक वाक्य बोलेंगे और विद्यार्थी दोहराएँगे

लड़के मैदान में कबडडी खेल रहे हैं।

छोटी बच्ची सो रही है।

पिता जी नहा रहे हैं।

शैली, तुम क्या कर रही हो?

मैं कहानी पढ़ रही हूँ।

लड़के संगीत सीख रहे हैं। 

अभिषेक ढोलक बजा रहा है।

माँ अखबार पढ़ रही हैं।

उत्तर

विद्यार्थी अध्यापक द्वारा बोले गए वाक्यों को दोहराएंगे।


प्रश्न 3. अध्यापक पहला वाक्य बोलेंगे और विद्यार्थी दोहराएँगे। फिर अध्यापक केवल मोटे टाइप वाले शब्दों को बोलेंगे और विद्यार्थी उनकी मदद से वाक्य पूरा करेंगे।

नमूनाः

  • ललित खेल रहा है। (लता)
  • लता खेल रही है।

1. सतीश किताब पढ़ रहा है। 

2. _____ (शीला)

3. _____ (हम)

4. _____ (लड़के)

5. _____ (चाचा जी)

6. ______ (तुम)

उत्तर

1. सतीश किताब पढ़ रहा है। 

2. शीला किताब पढ़ रही है।

3. हम किताब पढ़ रहे हैं।

4. लड़के किताब पढ़ रहे हैं।

5. चाचा जी किताब पढ़ रहे हैं। 

6. तुम किताब पढ़ रहे हो।

 

प्रश्न 4. प्रश्नोत्तर अभ्यास-

अध्यापक अलग-अलग विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे और विद्यार्थी नमूने के अनुसार 'जी हाँ', 'जी नहीं’ लगाकर प्रश्नों के उत्तर दें।

नमूना:

  • अध्यापक: क्या तुम खेल रहे हो? 
  • विद्यार्थी: जी हाँ, में खेल रहा हूँ।
    :जी नहीं, मैं नहीं खेल रहा हूँ।

1. क्या तुम पत्र लिख रहे हो? (जी हाँ, जी नहीं)

2. क्या पिता जी टहल रहे हैं? (जी हाँ, जी नहीं)

3. क्या रमेश फुटबाल खेल रहा (जी हाँ, जी नहीं)

4. क्या लड़कियाँ संगीत सीख रही हैं? (जी हाँ, जी नहीं)

5. क्या बच्चा रो रहा है? ( जी हाँ, जी नहीं)

उत्तर

1. जी हाँ ,मैं पत्र लिख रहा हूँ।
जी नहीं , मैं पत्र नहीं लिख रहा हूँ।

2. जी हाँ, पिताजी टहल रहे हैं।
जी नहीं, पिताजी नहीं टहल रहे हैं।

3. जी हाँ, रमेश फुटबॉल खेल रहा है।
जी नहीं, रमेश फुटबॉल नहीं खेल रहा है।

4. जी हाँ, लड़कियां संगीत सीख रही हैं।
जी नहीं, लड़कियां संगीत नहीं सीख रही हैं।

5. जी हाँ, बच्चा रो रहा है।
जी नहीं, बच्चा नहीं रो रहा है।


प्रश्न 5. नमूने के अनुसार प्रश्नों के उत्तर दो

नमूना:

  • तुम्हारा भाई इस समय क्या कर रहा है? (पढ़)
  • मेरा भाई इस समय पढ़ रहा है।

1. तुम क्या कर रहे हो? (चाय पी)

2. आप कहाँ जा रहे हैं? (बाजार)

3. छोटा लड़का क्या कर रहा है? (खेल) 

4. तुम क्या पढ़ रही हो? (कहानी)

5. आप क्या लिख रहे हैं? (पत्र)

6. मीना क्या कर रही है? (टाइप)

7. लड़कियाँ क्या कर रही हैं? (गाना)

उत्तर

1. मैं चाय पी रहा हूँ।

2. हम बाजार जा रहे हैं।

3. छोटा लड़का खेल रहा है।

4. मैं कहानी पढ़ रही हूँ।

5. हम पत्र लिख रहे हैं।

6. मीना टाइप कर रही है।

7. लड़कियाँ गाना गा रही हैं।

StudyRankers Author

About StudyRankers Team

Dedicated to providing the most accurate and high-quality educational resources for CBSE students. Our team consists of subject-matter experts committed to simplifying learning.