Extra Questions for Class 9 स्पर्श Chapter 15 नए इलाके में... खुशबू  रचते हैं - अरुण कमल Hindi

This website provide Important Questions for Class 9 Sparsh Chapter 15 Naye Ilaake me... Khushboo rachte hain by Arun Kamal Hindi with answers on this page which will increase concentration among students and have edge over classmates. A student should revise on a regular basis so they can retain more information and recall during the precious time. These extra questions for Class 9 Hindi Sparsh play a very important role in a student's life and developing their performance.

Extra Questions for Class 9 स्पर्श Chapter 15 नए इलाके में... खुशबू  रचते हैं - अरुण कमल Hindi

Chapter 15 नए इलाके में... खुशबू  रचते हैं Sparsh Extra Questions for Class 9 Hindi

 अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. कवि क्या खोजता है?

उत्तर

कवि अपने पुराने पीपल के पेड़ को खोजता है। वह अपने टूटे हुए पुराने घर को खोजता है ।


प्रश्न 2. खुसबू रचते हैं हाथ शीर्षक कविता का मूल भाव लिखिए।

उत्तर

इस कविता को लिखने के पीछे कवि का उद्देश्य समाज के निचले तबके द्वारा किया जा रहा उत्कृष्ट कार्य प्रकाश में लाना है। कवि सामाजिक और आर्थिक विषमता के प्रति हमें सचेत और जागरूक करना चाहते हैं।


प्रश्न 3. कवि को अपनी स्मृति पर भरोसा क्यों नहीं है?

उत्तर

आज संसार में इतना तेज विकास हो रहा है कि पुराने प्रतीक या चिह्न समाप्त हो जाते हैं। इससे स्मृति धोखा खा जाती है। व्यक्ति विश्वासपूर्वक कुछ नहीं कह सकता ।


प्रश्न 4. यह दुनिया कितने समय में पुरानी पड़ जाती है?

उत्तर

यह दुनिया एक दिन में पुरानी पड़ जाती है।


प्रश्न 5. अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए कवि ने कौन-कौन से निशान याद रखे थे? नए इलाके में कविता के आधार पर उत्तर लिखिए।

उत्तर

अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए कवि ने निम्न निशान याद रखे थे। पीपल का पेड़, खाली पड़ा प्लॉट या ढहा हुआ मकान तथा एक मंजिला बिना रंग के फाटक वाला मकान।


प्रश्न 6. गली में क्या- क्या बनता है?

उत्तर

उत्तर-गली में मुल्क की मशहूर अगरबत्तियाँ बनती हैं। यहाँ केवड़ा, गुलाब, खस और रातरानी अगरबत्तियों का निर्माण होता है।


प्रश्न 7. खुशबू रचने वालों को गंदे मुहल्ले के गंदे लोग क्यों कहा गया है?

उत्तर

खुशबू रचने वालों को, गंदे मुहल्ले के गंदे लोग इसलिए कहा जाता है कि खुशबू रचने वाले लोग गन्दे मुहल्लों में रहते हैं और स्वयं भी गन्दे होते हैं।


प्रश्न 8. जो लोग खुशबू रचते हैं, उनके हाथ कैसे होते हैं?

उत्तर

खुशबू रचने वाले हाथों की नसें उभरी होती हैं, उनके नाखून घिसे होते हैं। उनके हाथ गंदे, कटे-पिटे तथा जख्मी होते हैं।


प्रश्न 9. बच्चों के हाथों को किसके समान बताया गया है?

उत्तर

बच्चों के हाथों को 'जुही की कली की डाल' के समान नाजुक व खुशबूदार बताया गया है।

 

प्रश्न 10. कूड़े-करकट के ढेरों के बाद शब्दों से खुशबू रचने वालों के परिवेश के बारे में क्या पता चलता है?

उत्तर

‘कूड़े-करकट के ढेरों के बाद’ शब्दों से ‘खुशबू रचने वालों’ के परिवेश के बारे में यह पता चलता है कि वे बहुत ही गंदे स्थानों पर रहते हैं।


प्रश्न 11. 'पीपल के पत्ते से नए-नए हाथ' किसके हैं ?

उत्तर

‘पीपल के पत्ते से नए-नए हाथ' बच्चों के हैं।


लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. खुशबू रचने वालों को गंदे मुहल्ले के गंदे लोग क्यों कहा गया है ?

उत्तर

कवि ने खुशबू रचने वालों को गंदे मुहल्ले के गंदे लोग कहा है, क्योंकि वे लोग खुशबू उत्पन्न करने वाली अगरबत्तियों का निर्माण करते हैं, परंतु स्वयं गंदी बस्तियों में रहते हैं। उनका जीवन स्तर बेहद निम्न होता है । सभ्य समाज के लिए वे गंदे लोग हैं उन्हें कूड़े-करकट के ढेरों के पास रहना पड़ता है।


प्रश्न 2. खुशबू रचते हैं हाथ में कौन-सी समस्या समाज के लिए घातक है?

उत्तर

किसी भी देश के बच्चे ही उसका भविष्य होते हैं। इन बच्चों के बाल मज़दूर के रूप में काम करने से वे पढ़ लिख नहीं सकेंगे। उनके खेलने-कूदने के दिन मज़दूरी करने में बीत रहे हैं। ऐसे में ये बच्चे आजीवन मज़दूर बनकर रह जाएँगे। बाल मज़दूरी की यह समस्या समाज और राष्ट्र के लिए घातक है।


प्रश्न 3. 'खुशबू रचते हैं हाथ' कविता का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए ।

उत्तर

इस कविता में कवि ने सामाजिक विषमताओं को बताया है। वह श्रमिकों की दशा का वर्णन करता है। दुनिया को खुशबू देने वाले लोग स्वयं गंदी बस्तियों में रहते हैं। उनका जीवन नरक के समान है ये भवावह स्थितियों में अपना जीवन बिता रहे हैं। समाज का कर्तव्य है कि वे इन उपेक्षित लोगों की दशा पर विचार करें तथा इन्हें सुधारने का प्रयास करें।


प्रश्न 4. कवि को कौन धोखा दे जाते हैं?

उत्तर

कवि को पुराने निशान अकसर धोखा दे जाते हैं, क्योंकि दुनिया तेजी से बदलती है। इस परिवर्तन में पुरानी पहचान की जगह बदल जाती है। वह पीपल के पेड़, ढहा हुआ घर, ज़मीन का खाली टुकड़ा आदि निशानों के सहारे अपने पुराने मकान को ढूंढने की कोशिश करता है, परंतु वह अपने काम में सफल नहीं होता।


प्रश्न 5. 'खुशबू रचते हैं हाथ' कविता में कवि ने किस समस्या की ओर संकेत किया है?

उत्तर

कवि ने इस कविता में श्रमिकों की दीन-हीन दशा की ओर समाज का ध्यान आकर्षित किया है। उनके जीवनयापन की स्थितियाँ बेहद शर्मनाक स्तर की हैं। यह विडंबना ही है कि खुशबूदार चीजें बनाने वाले लोग सबसे गंदे व बदबूदार इलाकों में रहने के लिए विवश हैं। ये कूड़े-करकट के ढेरों के इर्द-गिर्द रहते हैं । सभ्य समाज के पास इतना समय नहीं है कि वे नाटकीय जीवन जीने वालों की दशा सुधारने के लिए भी कुछ करने की कोशिश करें।


प्रश्न 6. 'नए इलाके में कविता का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए ।

उत्तर

'नए इलाके में' कविता में कवि ने ऐसी दुनिया के बारे में बताया है, जो एक दिन में ही पुरानी पड़ जाती है। संसार में तेजी से विकास हो रहा है। यहाँ कुछ भी स्थायी नहीं है। पल-पल सब कुछ बदलता जाता है। इस बदलती दुनिया में स्मृतियों के सहारे जिंदा नहीं रहा जा सकता। स्मृतियों में खोए रहने से दिशा-भ्रम हो जाता है। आज व्यक्ति संवेदनहीन होता जा रहा है, क्योंकि वह बदलती दुनिया के साथ कदमताल करने में लगा हुआ है।


प्रश्न 7. 'वसंत का गया पतझड़' और 'बैसाख का गया भादों को लौटा' से क्या तात्पर्य है?

उत्तर

‘वसंत का गया पतझड़' और 'बैशाख का गया भादों को लौटा' से कवि का तात्पर्य है कि वह लम्बे समय बाद वापस लौटा है। वह अपनी वापसी का अंतराल बताना चाहता है। इतने दिनों में काफी कुछ बदल जाता है। समय परिवर्तनशील है । कवि के लौटने तक काफी कुछ बदल चुका है।


प्रश्न 8. व्याख्या कीजिए-

यहाँ स्मृति का भरोसा नहीं
एक ही दिन में पुरानी पड़ जाती है दुनिया

उत्तर

कवि परिवर्तन के दौर की विशेषता का उल्लेख करते हुए कहता है कि अब जीवन को स्मृति के सहारे नहीं जिया जा सकता। अब वह कई बार धोखा दे जाती है। यह दुनिया रोज नए रंग बदलती है। यह एक ही दिन में पुरानी पड़ जाती है। यहाँ कुछ भी स्थायी नहीं है।


प्रश्न 9. व्याख्या कीजिए-

समय बहुत कम है तुम्हारे पास
आ चला पानी ढहा आ रहा अकास
शायद पुकार ले कोई पहचाना ऊपर से देखकर

उत्तर

व्यक्ति के पास समय का अभाव है। नई परिस्थितियों में सभी काम में व्यस्त हैं। रोज नए परिवर्तन हो रहे हैं। ऐसे बदलते वातावरण में भी आशा की एक किरण अवश्य रहती है कि सम्भवतः कोई ऊपर से देखकर पहचान कर पुकार ले।


प्रश्न 10. विकास के नाम पर नित नए निर्माण से कवि की परेशानी का कारण बताइए।

उत्तर

कवि कहता है कि वह विकास के नाम पर हो रहे नए निर्माणों से परेशान है, क्योंकि हर रोज नया हो रहा है। इससे पहला वाला दृश्य गायब हो जाता है जिसे ढूँढ़ना मुश्किल हो जाता है। इस कारण उसे अपनी याददाश्त पर से भरोसा उठ गया है। अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए उसके पास एकमात्र उपाय यह है कि वह हर दरवाजे को खटखटाकर पूछे। इसमें भी दिक्कत यह है कि बताने वाले के पास समय का अभाव है। हर व्यक्ति जल्दी में है। शहरी जीवन संवेदनाशून्य हो गया है।


प्रश्न 11. खुशबू रचते हैं हाथ कविता में कवि किस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहता है और क्यों?

उत्तर

जहाँ अगरबत्तियाँ बनती हैं, वहाँ का माहौल बदबूदार होता है। वे दुनिया की निकृष्टतम बस्तियाँ हैं। इन गंदी बस्तियों में श्रमिक रहते हैं। वहाँ जीने की दशाएँ बेहद खराब हैं तथा श्रमिकों की दीन-हीन दशा की ओर कवि ध्यान आकर्षित करना चाहता है।


प्रश्न 12. नए इलाके में कविता में कवि ने शहरों की किस विडम्बना की ओर संकेत किया है?

उत्तर

इस कविता में कवि ने शहरों की विडंबना की ओर संकेत किया है कि वहाँ के लोगों के पास समय का सदा अभाव रहता है। वहाँ कोई किसी से जान-पहचान रखना नहीं चाहता। दरवाज़ा खटखटाने पर भी कोई किसी की सहायता करने को तैयार नहीं होता। वहाँ अब पूर्व परिचितों का अकाल-सा पड़ गया है। वहाँ सभी अपने-अपने कामों में व्यस्त रहते हैं। शहरों में पड़ोसी-पड़ोसी को नहीं पहचानता। न उनमें कोई प्रेम भावना तथा न स्नेह होता है।

Previous Post Next Post