Extra Questions for Class 10 Sparsh Chapter 8 कर चले हम फ़िदा - कैफ़ी आज़मी Hindi

You will find Important Questions for Class 10 Sparsh Chapter 8 Kar Chale Ham Fida by Kaifi Azmi Hindi with answers on this page which will increase concentration among students and have edge over classmates. A student should revise on a regular basis so they can retain more information and recall during the precious time. These extra questions for Class 10 Hindi Sparsh play a very important role in a student's life and developing their performance.

Chapter 8 कर चले हम फ़िदा Extra Questions for Class 10 Sparsh Hindi will make the process interesting and help you cover the syllabus quickly. Every student needs to know how to write answers to score full marks which can be understood by the modal answers given.

Extra Questions for Class 10 Sparsh Chapter 8 कर चले हम फ़िदा - कैफ़ी आज़मी Hindi

Chapter 8 कर चले हम फ़िदा Sparsh Extra Questions for Class 10 Hindi

1 अंक के प्रश्न


प्रश्न 1. कविता एवं कवि का नाम लिखिए|

उत्तर 

कविता का नाम है ‘कर चले हम फ़िदा’, कवि हैं ‘कैफ़ी आज़मी'।


प्रश्न 2. इस गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि क्या है?

उत्तर

यह गीत 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है | चीन ने तिब्बत की ओर से आक्रमण किया उस युद्ध में भारतीय वीरों ने बहुत कठिन परिस्थितियों में आक्रमण का मुक़ाबला किया था।


प्रश्न 3. साथियों का सम्बोधन किसके लिए हुआ है?

उत्तर

कवि ने चीन के युद्ध में सीमाओं पर लड़ने वाले सैनिकों के लिए साथियों शब्द का सम्बोधन किया है।


प्रश्न 4. क्या यह गीत किसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर रचित है?

उत्तर 

यह गीत 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है| चीन ने तिब्बत की ओर से आक्रमण किया | उस युद्ध में भारतीय वीरों ने बहुत कठिन परिस्थितियों में आक्रमण का मुक़ाबला किया था।


प्रश्न 5. कवि ने किस काफिले को बढ़ते रहने की बात कही है?

उत्तर

कवि ने चीनी आक्रमण का मुक़ाबला करने वाले सैनिकों के काफिले को आगे बढ़ते रहने को कहा है।


प्रश्न 6. कवि के अनुसार युद्ध में जवानी की सार्थकता किसमें मानी जाएगी?

उत्तर

जब वह खून की होली खेले, तब युद्ध में जवानी की सार्थकता मानी जाएगी। जो जवान शत्रुओं से संघर्ष करते हुए लहूलुहान हो जाता है, वही सच्चे अर्थों में देशभक्त जवान है।


2 अंक के प्रश्न

प्रश्न 1. सर पर कफ़न बांधने से आप क्या समझते हैं?

उत्तर 

“सर पर कफ़न बांधने का अर्थ” होता है मौत के लिए तैयार हो जाना। इस गीत में शत्रुओं से लड़ने का संकेत है | सैनिक जब युद्धक्षेत्र में उतरते हैं तो वे देश के मान-सम्मान की रक्षा के लिए प्राण तक देने को तैयार रहते हैं।


प्रश्न 2. “सर हिमालय का हमने न झुकने दिया” इस पंक्ति का क्या तात्पर्य है?

उत्तर 

इस पंक्ति में हिमालय शब्द भारत की आन-बान का प्रतीक है। चीन ने भारत की शान को चुनौती देते हुए हिमालय पर्वत की ओर से आक्रमण किया था। एक प्रकार से वह भारत के स्वाभिमान को चुनौती थी।


प्रश्न 3. इस गीत में ऐसी क्या खास है जो आपको जीवन भर याद रह जाती है?

उत्तर 

गीत में भावना की सच्चाई, मार्मिकता और गेयता ऐसे गुण हैं जिनके कारण कोई भी गीत सदा-सदा के लिए याद रखता है। यह गीत भी बलिदान की मार्मिकता से ओतप्रोत है। इसमें लय और संगीत का भी अद्भुत मेल है इस कारण यह गीत नहीं भूलता।


प्रश्न 4. एक सैनिक को किन-किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है?

उत्तर 

एक सैनिक को भीषण संकटों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से युद्ध के समय उसके सिर पर मौत का खतरा मंडराता रहा है। इस गीत में सैनिकों को हिमालय की बर्फीली घाटियों में घुसकर संघर्ष करना पड़ा। बर्फ के कारण उनके लिए सांस लेना दूभर हो गया| ठण्ड के कारण नसें जमने लगीं |


प्रश्न 5. सैनिक को बलिदान देते समय भी दुःख क्यों नहीं है?

उत्तर 

सैनिक देश की सुरक्षा करना अपना पवित्र धर्म समझता है | वह यही चाहता है कि उसका जीवन स्वदेश के काम आए। इसलिए जब बलिदान का समय आता है तो भी उसके चेहरे पर गम नहीं होता, बल्कि गर्व होता है। उसके चेहरे पर संतोष होता है कि उसने जीते-जी अपने देश का सिर नहीं झुकने दिया।


प्रश्न 6. अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों का क्या तात्पर्य है?

उत्तर 

यह कथन एक बलिदानी सैनिक द्वारा अन्य सैनिकों को कहा गया है। इसका आशय है देश की रक्षा करते-करते कितने सैनिक शहीद हो चुके है। बलिदानों का यह सिलसिला टूटना नहीं चाहिए। अब अन्य सैनिकों की टोलियां आगे बढ़े और बलिदान देने के लिए तैयार हो जाएं।


3 अंक के प्रश्न

प्रश्न 1. धरती को दुल्हन कहने के पीछे कवि का भाव स्पष्ट कीजिये?

उत्तर 

कवि धरती को सर्वाधिक प्रिय कहने के लिए दुल्हन का उदाहरण दे रहा है। जिस प्रकार अपनी दुल्हन के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार हो जाता है। उसी प्रकार भारतीय सैनिक भी देश को बचाने के लिए सहर्ष अपने प्राण छोड़ने को तैयार हो जाते हैं।


प्रश्न 2. खींच दो अपने खूं से ज़मीं पर लकीर/इस तरफ आने पाए न रावण कोई?

उत्तर 

बलिदानी सैनिक अपने वीर साथियों को कहता है कि भारत की धरती उनके लिए सीता के समान पवित्र है। वे स्वयं राम और लक्ष्मण के समान सीता के संरक्षक हैं। अतः उन्हें जान देकर भी सीता माता रूपी धरती की रक्षा करनी है। देश की पवित्रता पर कोई दाग न लग जाये इसके लिए मर-मिटने का संकल्प उन्हीं को लेना है। वे देश की आन-बान के सच्चे संरक्षक हैं।


प्रश्न 3. भाव स्पष्ट कीजिये– “सांस थमती गयी, नब्ज जमती गई/फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया”

उत्तर 

चीनी आक्रमण के समय भारतीय सैनिकों ने हिमालय की बर्फीली चोटियों पर लड़ाई लड़ी। जमी हुई बर्फ में सैनिकों की सांस घुटने लगीं, आक्सीजन की कमी के कारण सांस लेना कठिन हो गया। बर्फ के कारण उनकी नसों का खून जमने लगा, फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी वे मरते दम तक आगे बढ़ते रहे और शत्रुओं की सीमा के बाहर खदेड़ने में लगे रहे।


प्रश्न 4. छू न पाए सीता का दमन कोई/राम भी तुम तुम्ही लक्ष्मण साथियों - इस का अर्थ स्पष्ट कीजिये?

उत्तर 

बलिदानी सैनिक अपने वीर साथियों को कहता है कि भारत की धरती उनके लिए सीता के समान पवित्र है । वे स्वयं राम और लक्ष्मण के समान सीता के संरक्षक हैं। अतः उन्हें जान देकर भी सीता धरती की रक्षा करनी है। देश की पवित्रता पर कोई दाग न लग जाये इसके लिए मर-मिटने का संकल्प उन्हीं को लेना है। वे देश की आन-बान के सच्चे संरक्षक हैं।



5 अंक के प्रश्न

प्रश्न 1. कर चले हैं फ़िदा कविता का सारांश लिखिए|

उत्तर 

भारतीय वीर सैनिकों ने देश की सुरक्षा के लिए जोश भरना तथा देशवासियों के मन में देशभक्ति की भावना जगाना। देश के लिए शहीद होने वाले सैनिक अपने साथियों को सन्देश देता है कि उसने मरते दम तक शत्रुओं का मुक़ाबला डट कर किया । अब वो सैनिक उनका स्थान ले लें | वो हमारे देश की धरती को दुल्हन समान अपने खून से लाल कर देंगे । देश के लिए मरने का अवसर सैनिक के जीवन में एक ही बार आता है, अतः वह नए-नए काफिले सजाकर शत्रुओं का सामना करें। उनके होते हुए शत्रु सीमाओं में प्रवेश न कर सकें | वे शत्रु के लिए सीमा पर लक्ष्मण रेखा खींच दें जिसके अंदर घुसने की कोशिश में नाश हो जाये।


प्रश्न 2. इस कविता का प्रति पाद्य लिखिए|

उत्तर 

कर चले हम फ़िदा हकीकत फिल्म का मशहूर गीत है। प्रस्तुत कविता देश के सैनिकों की भाषा में लिखा गया है जो कि उनके देशभक्ति की भावना को दर्शाता है। ये कभी अपने देश के मान-सम्मान की रक्षा के लिए पीछे नहीं हटेंगे चाहे इन्हें अपने प्राणों को ही अर्पित क्यों न करना पड़े। साथ ही इन्हें आने वाली पीढ़ियों से अपेक्षाएं हैं कि वे भी उनके शहीद होने के बाद इस देश के दुश्मनों का डट कर मुक़ाबला करें। वे कह रहे हैं कि अंतिम क्षण तक रक्षा की | अब ये ज़िम्मेदारी आप की है, देश पर जान देने के मौके बहुत कम आते हैं । ये क्रम टूटना नहीं चाहिए।


प्रश्न 3. कर चले हम फ़िदा कविता में सैनिकों की देशवासियों से क्या अपेक्षाएं हैं?

उत्तर 

भारतीय वीर सैनिकों ने देश की सुरक्षा के लिए जोश भरना तथा देशवासियों के मन में देशभक्ति की भावना जगाना। देश के लिए शहीद होने वाले सैनिक अपने साथियों को सन्देश देता ही की उसने मरते दम तक शत्रुओं का मुक़ाबला डट कर किया ।अब वो सैनिक उनका स्थान ले लें वो हमारे देश की धरती को दुल्हन समान अपने खून से लाल कर देंगे। देश के लिए मरने का अवसर सैनिक के जीवन में एक ही बार आता है, अतः वह नए-नए काफिले सजाकर शत्रुओं का सामना करें। उनके होते हुए शत्रु सीमाओं में प्रवेश न कर सकें, वे शत्रु के लिए सीमा पर लक्ष्मण रेखा खींच दें जिसके अंदर घुसने की कोशिश में नाश न हो जाये।


प्रश्न 4. कर चले हम फ़िदा से आपको क्या प्रेरणा मिलती है?

उत्तर 

कर चले हम फ़िदा हकीकत फिल्म का मशहूर गीत है। प्रस्तुत कविता देश के सैनिकों की भाषा में लिखा गया है जो की उनके देशभक्ति की भावना को दर्शाता है। ये कभी अपने देश के मान-सम्मान की रक्षा के लिए पीछे नहीं हटेंगे चाहे इन्हें अपने प्राणों को ही अर्पित क्यों न करना पड़े। साथ ही इन्हें आने वाली पीढ़ियों से अपेक्षाएं हैं की वे भी उनके शहीद होने के बाद इस देश के दुश्मनों का डट कर मुक़ाबला करें। वे कह रहे हैं की अंतिम क्षण तक रक्षा की अब ये ज़िम्मेदारी आप की है, देश पर जान देने के मौके बहुत कम आते हैं ये क्रम टूटना नहीं चाहिए।

Previous Post Next Post