NCERT SOLUTIONS

MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 7 तोप स्पर्श

23:20 min read

MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 7 तोप स्पर्श

MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 6 मधुर मधुर मेरे दीपक जल स्पर्श

1. 1857 की तोप किस काम आई थी?
(क) 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति को दबाने के काम आई थी
(ख) भारत को आजाद कराने में काम आई थी
(ग) भारतीयों ने इस तोप से अंग्रेजों को ललकारा था
(घ) उपर्युक्त सभी
► (क) 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति को दबाने के काम आई थी

2. 1857 की तोप को कंपनी बाग के मुहाने पर क्यों सजाया गया है?
(क) ताकि दर्शक सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुए देशभक्तों को याद करें
(ख) क्योंकि यह तोप बहुत सुंदर है
(ग) क्योंकि इस तोप से अंग्रेजों को मारा गया था
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (क) ताकि दर्शक सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुए देशभक्तों को याद करें

3. तोप स्वयं को जबर क्यों कहती है?
(क) क्योंकि इसमें बड़े-बड़े पहिए लगे हुए हैं
(ख) क्योंकि यह मजबूत लोहे से बनाई गई है
(ग) क्योंकि इसने 1857 के संग्राम में अनेक क्रांतिकारियों की धज्जियाँ उड़ा डाली थीं
(घ) क्योंकि इसको शक्तिशाली व्यक्ति ही चला सकता है
► (ग) क्योंकि इसने 1857 के संग्राम में अनेक क्रांतिकारियों की धज्जियाँ उड़ा डाली थीं

4. गौरैयें और चिड़ियाँ क्या बताते हैं?
(क) एक दिन बड़ी से बड़ी तोप का मुँह बंद हो जाता है
(ख) तोप से ही दुश्मनों को सबक सिखाया जाता है
(ग) तोप दुश्मन को मारने का बहुत अच्छा हथियार है
(घ) तोप के बिना युद्ध नहीं जीता जा सकता
► (क) एक दिन बड़ी से बड़ी तोप का मुँह बंद हो जाता है

5. पहले 1857 की तोप तोप किस काम आती थी?
(क) खेलने के काम आती थी
(ख) एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के काम आती थी
(ग) भारतीय क्रांतिकारियों को मारने के काम आती थी
(घ) पक्षियों, बच्चों के लिए खिलौने के रूप में काम आती थी
► (ग) भारतीय क्रांतिकारियों को मारने के काम आती थी

6. अब 1857 की तोप क्या काम आती है?
(क) शत्रुओं को मारने के काम आती है
(ख) खिलौने और स्मारक का काम कर रही है
(ग) कंपनी बाग की शोभा बढ़ाने के काम आती है
(घ) उपर्युक्त सभी
► (ख) खिलौने और स्मारक का काम कर रही है

7. आखिरकार तोप का मुँह एक दिन बंद क्यों हो जाता है?
(क) क्योंकि तोप कुछ समय बाद पुरानी हो जाती है
(ख) क्योंकि तोप कुछ समय बाद खराब हो जाती है
(ग) क्योंकि तोप समस्या का अंतिम समाधान नहीं है
(घ) क्योंकि तोप प्रयोग करने योग्य नहीं रहती है
► (ग) क्योंकि तोप समस्या का अंतिम समाधान नहीं है
StudyRankers Author

About StudyRankers Team

Dedicated to providing the most accurate and high-quality educational resources for CBSE students. Our team consists of subject-matter experts committed to simplifying learning.