MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 6 मधुर मधुर मेरे दीपक जल स्पर्श

MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 6 मधुर मधुर मेरे दीपक जल स्पर्श

1. "मृदुल मोम-सा घुल रहे मृदु तन"- का आशय स्पष्ट कीजिए।
(क) कवयित्री अपने शरीर को मोम के समान पिघलाने की बात कह रही हैं।
(ख) कवयित्री अपने शरीर को मोम के समान कोमल बनाना चाहती हैं
(ग) कवयित्री अपने अहं को गलाकर प्रभु भक्ति में समर्पित होना चाहती हैं
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) कवयित्री अपने अहं को गलाकर प्रभु भक्ति में समर्पित होना चाहती हैं

2. सौरभ फैला विपुल धूप बन' का आशय स्पष्ट कीजिए।
(क) ईश्वरीय आस्था की सुगंध सर्वत्र फैला दे
(ख) धूप में सुगंधि फैला दे
(ग) दिन को प्रकाशवान और सुगंधमय बना दे
(घ) सारे वातावरण को फूलों की खुशबू से भर दे
► (क) ईश्वरीय आस्था की सुगंध सर्वत्र फैला दे

3. 'दे प्रकाश का सिंधु अपरिमित' से क्या तात्पर्य है?
(क) कवयित्री कहती हैं मुझे प्रकाश का असीमित संसार दे दे
(ख) कवयित्री कहती हैं मुझे सीमित प्रकाश प्रदान करो
(ग) आध्यात्मिक प्रकाश को अपार समुद्र के समान विस्तृत रूप से फैला दे
(घ) चारों ओर रोशनी ही रोशनी कर दे ताकि सिंधु दिखने लगे
► (ग) आध्यात्मिक प्रकाश को अपार समुद्र के समान विस्तृत रूप से फैला दे

4. कवयित्री किसका प्रकाश फैलाना चाहती हैं?
(क) सूर्य का प्रकाश
(ख) दीपक का प्रकाश
(ग) बल्ब का प्रकाश
(घ) आध्यात्मिक प्रकाश
► (घ) आध्यात्मिक प्रकाश

5. 'प्रकाश का सिंधु' में कौन-सा अलंकार है?
(क) रूपक अलंकार
(ख) उत्प्रेक्षा अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
► (क) रूपक अलंकार

6. जलमय सागर का डर क्यों है?
(क) वे संसार के कष्टों से पीड़ित हैं
(ख) भक्तों से ईर्ष्या करते हैं
(ग) वे भक्तों से दुखी हैं
(घ) भक्तों की समृद्धि नहीं चाहते
► (क) वे संसार के कष्टों से पीड़ित हैं

7. 'स्नेहहीन दीपक' से क्या आशय है?
(क) प्रेमहीन बच्चे
(ख) भक्तिहीन लोग
(ग) हिंसक लोग
(घ) गरीब बच्चे
► (ख) भक्तिहीन लोग

8.  'दीपक' से क्या आशय है?
(क) दीया
(ख) प्रभु
(ग) भक्त
(घ) व्यक्ति
► (घ) व्यक्ति

9. कवयित्री दीपक को विहँस-विहँस कर जलने को क्यों कहती हैं?
(क) वह प्रभु को खुश करना चाहती हैं
(ख) वह जीवन खुशी से जीना चाहती हैं
(ग) वह भक्ति में आनंद पाना चाहती हैं
(घ) वह संसार के दुखों में नहीं जीना चाहती
► (ग) वह भक्ति में आनंद पाना चाहती हैं

10. "विहँस-विहँस' में कौन-सा अलंकार है?
(क) पुनरुक्ति प्रकाश
(ख) रूपक अलंकार
(ग) अनुप्रास
(घ) वक्रोक्ति
► (क) पुनरुक्ति प्रकाश

11. प्रकृति के सभी तत्व दीपक से क्या माँग रहे हैं?
(क) जीवनकण
(ख) प्रकाशकण
(ग) अग्निकण
(घ) जलकण
► (ग) अग्निकण

12. पतंगा अपना सिर धुनता है क्योंकि वह
(क) जलना नहीं चाहता
(ख) भाग जाना चाहता है
(ग) जलकर अमर होना चाहता है
(घ) उदास है
► (ग) जलकर अमर होना चाहता है

13. "सिहर-सिहर मेरे दीपक जल' का क्या अर्थ है?
(क) भयभीत होकर जलना
(ख) ठिठुरते हुए जलना
(ग) विपरीत परिस्थितियों में थरथराकर जलना
(घ) दूसरों को डराते हुए जलना
► (ग) विपरीत परिस्थितियों में थरथराकर जलना

14. 'सारे शीतल कोमल नूतन' किसके लिए आया है?
(क) सभी कोमल फूल
(ख) जल और नदी
(ग) विश्व के सभी मोहक सुंदर तत्व
(घ) पेड़-पौधे, पशु-पक्षी
► (ग) विश्व के सभी मोहक सुंदर तत्व

15. शलभ का सामान्य स्वभाव है
(क) दीपक को जलाना
(ख) दीपक पर मर मिटना
(ग) दीपक को बुझाना
(घ) दीपक के पास रहना
► (ख) दीपक पर मर मिटना
Previous Post Next Post