NCERT SOLUTIONS

MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 4 मनुष्यता स्पर्श

16:42 min read

MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 4 मनुष्यता स्पर्श

MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 4 मनुष्यता स्पर्श

1. दधीचि को किसलिए याद किया जाता है?
(क) क्योंकि उन्होंने राक्षसों का संहार किया
(ख) क्योंकि वे दानवीर थे
(ग) क्योंकि वे एक प्रसिद्ध ऋषि हुए हैं
(घ) क्योंकि उन्होंने अपनी हड्डियाँ असुरों के संहार के लिए देवताओं को दान दे दी थी
► (घ) क्योंकि उन्होंने अपनी हड्डियाँ असुरों के संहार के लिए देवताओं को दान दे दी थी

2. कवि के अनुसार सच्चा मनुष्य कौन है?
(क) जो मनुष्य के कल्याण के लिए मरता और जीता है
(ख) जो मनुष्य केवल अपने लिए जीता है
(ग) जो मनुष्य दूसरों का हित न कर सके
(घ) जो मनुष्य दूसरों की निंदा करता रहे
► (क) जो मनुष्य के कल्याण के लिए मरता और जीता है

3. 'अनित्य देह के लिए अनादि जीव क्या डरे', से क्या तात्पर्य
(क) देह अर्थात् शरीर नित्य है और आत्मा अनित्य तो मृत्यु से क्या डरना
(ख) नश्वर शरीर के लिए अमर जीव नहीं डरता है।
(ग) हमारा शरीर नष्ट न होने वाला है तो हमें डर किस बात का
(घ) उपरोक्त सभी
► (ख) नश्वर शरीर के लिए अमर जीव नहीं डरता है।

4. अपना माँस किस राजा ने दान दिया था?
(क) राजा रंतिदेव ने
(ख) दधीचि ने
(ग) कर्ण ने
(घ) राजा शिवि
► (घ) राजा शिवि

5. सरस्वती किसका गुणगान करती हैं?
(क) स्वार्थी मनुष्य का
(ख) उदार मनुष्य का
(ग) बुरे मनुष्य का
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ख) उदार मनुष्य का

6. पशुप्रवृत्ति है
(क) अपना भरण पोषण
(ख) अपने परिवार का भरण पोषण
(ग) अपने झुंड में रहना
(घ) चुपचाप चरते रहना
► (क) अपना भरण पोषण

7. 'सुमृत्यु' किसे कहा है?
(क) शुभ दिन में मृत्यु
(ख) बिना डरे मृत्यु
(ग) सब याद करें ऐसी मृत्यु
(घ) भगवान को याद करते हुए मृत्यु
► (ग) सब याद करें ऐसी मृत्यु

8. कवि किसे मनुष्य मानता है?
(क) जो परोपकारी हो
(ख) जो वीर और साहसी हो
(ग) जो दूसरों के लिए जीवन दे दे
(घ) जो प्रसिद्ध हो
► (क) जो परोपकारी हो

9. 'अखंड आत्म भाव भरने' से कवि का अभिप्राय है
(क) सबको अपनाना
(ख) सबमें आत्मीयता का भाव भर देना
(ग) सबको एकता के सूत्र में पिरोना
(घ) उपर्युक्त सभी
► (ख) सबमें आत्मीयता का भाव भर देना

10. उदार व्यक्ति को कौन पूजता है?
(क) उदार व्यक्ति को घरवाले पूजते हैं
(ख) उदार व्यक्ति को भगवान पूजते हैं
(ग) उदार व्यक्ति को सृष्टि पूजती है
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) उदार व्यक्ति को सृष्टि पूजती है

11. "उसी उदार से धरा कृतार्थ भाव मानती' से क्या तात्पर्य है?
(क) उदार व्यक्ति से धरती प्रार्थना करती है
(ख) कवि धरती की उदारता को प्रकट करता है
(ग) उदार व्यक्ति धरती के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।
(घ) उदार व्यक्ति को जनकर धरती स्वयं को धन्य मानती है
► (घ) उदार व्यक्ति को जनकर धरती स्वयं को धन्य मानती है

12. अपंक से तात्पर्य है
(क) कीचड़ रहित
(ख) कमल
(ग) कीचड़ सहित
(घ) कीचड़
► (क) कीचड़ रहित

13. अनंत अंतरिक्ष में कौन खड़े हैं?
(क) अनंत राक्षस
(ख) अनंत पक्षी
(ग) अनंत देव
(घ) अनंत मनुष्य
► (ग) अनंत देव

14. देवता मनुष्य को क्या प्रेरणा दे रहे हैं?
(क) देवता मनुष्य को शरीर त्यागने के लिए कह रहे हैं
(ख) देवता मनुष्य को देवलोक आने की प्रेरणा दे रहे
(ग) देवता मनुष्य को धन कमाने की प्रेरणा दे रहे हैं
(घ) देवता मनुष्य को सुख प्राप्ति की प्रेरणा दे रहे हैं
► (ख) देवता मनुष्य को देवलोक आने की प्रेरणा दे रहे

15. "परस्परावलंब से उठो तथा बढ़ो सभी"- से क्या आशय है?
(क) आगे बढ़ने के लिए किसी का सहारा मत लो
(ख) अपने सहारे पर आगे बढ़ो
(ग) एक दूसरे को पीछे छोड़कर आगे बढ़ो
(घ) एक-दूसरे का सहारा लेकर सभी आगे बढ़ो
► (घ) एक-दूसरे का सहारा लेकर सभी आगे बढ़ो

16. कवि ने बाह्य भेद किसे माना है?
(क) रूप - रंग के कारण उत्पन्न भिन्नता को
(ख) कर्म - धर्म के कारण उत्पन्न भिन्नता को
(ग) धर्म - जाति के कारण उत्पन्न भिन्नता को
(घ) वेश - भूषा के कारण उत्पन्न भिन्नता को
► (ख) कर्म - धर्म के कारण उत्पन्न भिन्नता को

17. वेद किस सत्य को उद्घाटित करते हैं?
(क) सभी भारतीय हैं
(ख) सभी धनी हैं
(ग) सभी हिंदू हैं
(घ) सबमें एक ही ईश्वर है
► (घ) सबमें एक ही ईश्वर है

18. कवि ने 'स्वयंभू' किसे कहा है
(क) ईश्वर को
(ख) मनुष्य को
(ग) समाज को
(घ) राष्ट्र को
► (क) ईश्वर को

19. 'अतर्क एक पंथ' से अभिप्राय है
(क) अतर्क एक रास्ता है
(ख) तर्क नहीं करना मूर्खता है
(ग) एकता की राह विवाद रहित है
(घ) तर्क करने से एकता बढ़ती है
► (ग) एकता की राह विवाद रहित है

20. हमें अपने इच्छित मार्ग पर कैसे चलना चाहिए?
(क) प्रसन्नतापूर्वक
(ख) दुखपूर्वक
(ग) चिंतित होकर
(घ) क्रोधपूर्वक
► (क) प्रसन्नतापूर्वक
StudyRankers Author

About StudyRankers Team

Dedicated to providing the most accurate and high-quality educational resources for CBSE students. Our team consists of subject-matter experts committed to simplifying learning.