MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 13 मानवीय करुणा की दिव्य चमक क्षितिज

MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 13 मानवीय करुणा की दिव्य चमक क्षितिज

1. लेखक के लिए फादर को देखना किस जल में स्नान करने जैसा है?
(क) निर्मल
(ख) मृदु
(ग) खारा
(घ) स्वच्छ
► (क) निर्मल

2. किनसे बात करना लेखक के लिए कर्म के संकल्प से भरना था?
(क) माँ से
(ख) बच्चों से
(ग) लोगों से
(घ) फादर से
► (घ) फादर से

3. फादर अपने अभिन्न मित्र डॉ. रघुवंश को क्या दिखाते थे?
(क) कपड़े
(ख) पुस्तकें
(ग) माँ की चिट्ठियाँ
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) माँ की चिट्ठियाँ

4. फादर के पिता क्या थे?
(क) डॉक्टर
(ख) व्यवसायी
(ग) पुलिस
(घ) इंजीनियर
► (ख) व्यवसायी

5. किसकी शादी की चिंता फादर ने व्यक्त की थी?
(क) पुत्री की
(ख) भाई की
(ग) भतीजी की
(घ) बहन की
► (घ) बहन की

6. फादर ने ’जिसेट संघ’ में दो वर्ष किसकी पढ़ाई की थी?
(क) मेडिकल की
(ख) इंजीनियरिंग की
(ग) धर्माचार की
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) धर्माचार की

7. फादर को याद करना लेखक के लिए कैसा संगीत सुनने जैसा अनुभव है?
(क) मधुर
(ख) कर्कश
(ग) उदास शांत
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) उदास शांत

8. इलाहाबाद की सड़कों पर फादर क्या करते दिखते थे?
(क) पैदल चलते हुए
(ख) उपदेश देते हुए
(ग) बच्चों को पढ़ाते हुए
(घ) साइकिल चलाते हुए 
► (घ) साइकिल चलाते हुए 

9. राष्ट्रभाषा के रूप में फादर किसे देखना चाहते थे?
(क) ऊर्दू को
(ख) फ़ारसी को
(ग) हिंदी को
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) हिंदी को

10. फादर की चिंता हिंदी को किस रूप में देखने की थी?
(क) राज्यभाषा
(ख) राष्ट्रभाषा
(ग) जनभाषा
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ख) राष्ट्रभाषा

11. किसी के दुःख में फादर का व्यवहार कैसा होता था?
(क) उपेक्षित 
(ख) आनंदपूर्ण
(ग) कटु
(घ) सांत्वनापूर्ण
► (घ) सांत्वनापूर्ण

12. पत्नी और पुत्र की मृत्यु पर लेखक को किसकी बातों से सांत्वना मिली?
(क) फादर बुल्के की
(ख) माँ की
(ग) बहन की
(घ) पिता की
► (क) फादर बुल्के की

13. फादर की मृत्यु कहाँ हुई?
(क) इलाहाबाद 
(ख) मुंबई 
(ग) दिल्ली 
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) दिल्ली

14. लेखक फादर के किस गुण का बहुत सम्मान करते हैं?
(क) करूणा
(ख) मानवीयता
(ग) वात्सल्य
(घ) उपर्युक्त सभी
► (घ) उपर्युक्त सभी
Previous Post Next Post