MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 14 एक कहानी यह भी क्षितिज

MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 14 एक कहानी यह भी क्षितिज

1. लेखिका के पिता का स्वभाव कैसा था?
(क) गुस्सैल
(ख) जिद्दी
(ग) रूखा
(घ) शक्की
► (घ) शक्की

2. लेखिका के पिता शक्की स्वभाव के क्यों थे?
(क) गरीबी के कारण
(ख) चिंता के कारण
(ग) अपनों के विश्वासघात के कारण
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) अपनों के विश्वासघात के कारण 

3. किसकी जोशीली बातों ने लेखिका के रगों में बहते खून को लावे में बदल दिया?
(क) महात्मा गाँधी की
(ख) शीला अग्रवाल की 
(ग) पिता की
(घ) क्रांतिकारियों की
► (ख) शीला अग्रवाल की

4. अपनी बड़ी बहन की शादी के समय लेखिका की उम्र कितनी थी?
(क) दस
(ख) आठ
(ग) पाँच
(घ) सात
► (घ) सात

5. लेखिका की शादी कहाँ हुई थी?
(क) दिल्ली
(ख) मुंबई
(ग) कोलकाता
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) कोलकाता

6. लेखिका के माँ का स्वभाव कैसा था?
(क) सहनशील
(ख) सरल
(ग) झगड़ालू
(घ) सनकी
► (क) सहनशील 

7. लेखिका के पिता ने उसके व्यक्तित्व पर कब ध्यान देना शुरू किया?
(क) जब लेखिका के भाई-बहन घर से चले गए|
(ख) जब वह बड़ी हो गईं|
(ग) जब उनकी शादी हो गई|
(घ) जब वह क्रांतिकारी बन गई|
► (क) जब लेखिका के भाई-बहन घर से चले गए|

8. लेखिका के पिता राजनीति के साथ-साथ और किन कार्यों से जुड़े हुए थे?
(क) शैक्षणिक 
(ख) समाज-सुधार
(ग) लेखन
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ख) समाज-सुधार  

9. सन् 46-47 के दिनों में देश का माहौल कैसा था?
(क) देश को स्वतंत्र कराने का जोश उफान पर था|
(ख) देश में युद्ध की स्थिति बनी हुई थी|
(ग) स्वतंत्रता की तैयारी चल रही थी|
(घ) संविधान तैयार किया जा रहा था|
► (क) देश को स्वतंत्र कराने का जोश उफान पर था|

10. लेखिका के पिता ने उसका रौब देखकर क्या अनुभव किया?
(क) चिंता
(ख) प्रसन्नता
(ग) गर्व
(घ) क्रोध
► (ग) गर्व

11. इस लेख में लेखिका का कौन-सा व्यक्तित्व सामने आया है?
(क) गुस्सैल
(ख) उद्दंड
(ग) शर्मीला
(घ) स्वतंत्रता-सेनानी
► (घ) स्वतंत्रता-सेनानी

12. कॉलेज की प्रिंसिपल किससे परेशान थी?
(क) शिक्षिकाओं से
(ख) लेखिका से
(ग) लोगों से
(घ) छात्रों से
► (ख) लेखिका से

13. लेखिका के व्यक्तित्व को बनाने-बिगाड़ने में किसका योगदान रहा है?
(क) माँ का
(ख) प्रिंसिपल का
(ग) पिता का
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) पिता का

14. लेखिका के किस व्यवहार से तंग आकर प्रिंसिपल ने लेखिका के पिता को बुलवाया?
(क) आंदोलनकारी
(ख) अशिष्ट
(ग) बिगड़ैल 
(घ) झगड़ालू
► (क) आंदोलनकारी
Previous Post Next Post