Important Questions for Class 6th अवधपुरी में राम बाल राम कथा Hindi

Important Questions for Class 6th अवधपुरी में राम Hindi

1. अयोध्या किस नदी के किनारे था?

अयोध्या सरयू नदी के किनारे था|

2. अयोध्या किस राज्य की राजधानी थीं?

अयोध्या कोसल राज्य की राजधानी थीं |

3. अयोध्या के राजा कौन थे?

अयोध्या के राजा दशरथ थे|

4. राजा दशरथ कैसे शासक थे?

राजा दशरथ एक कुशल योद्धा और न्यायप्रिय शासक थे|

5. अयोध्या को हर तरह से संपन्न नगरी कैसे कहा जा सकता था?

अयोध्या को हर तरह से संपन्न नगरी इसलिए कहा जाता था क्योंकि वहाँ आम लोगों के घर भी भव्य थे , वहाँ की सड़कें चौड़ी थीं, सुंदर बाग बगीचें थे, खेतों में हरियाली थी और फसलें सरयू की लहरों के साथ खेलती थीं |

6. राजा दशरथ किसके वंशज थे ?

राजा दशरथ रघुकुल के वंशज थे |

7. राजा दशरथ को क्या दुःख था ?

राजा दशरथ को एक भी संतान नहीं था, उन्हें इस बात का दुःख था |

8. राजा दशरथ की कितनी रानियाँ थीं ?

राजा दशरथ की तीन रानियाँ थीं - कौशल्या, सुमित्रा और कैकेयी|

9. मुनि वशिष्ट ने पुत्र की प्राप्ति के लिए राजा दशरथ को कौन सा यज्ञ करवाने के लिए कहा ?

मुनि वशिष्ट ने पुत्र की प्राप्ति के लिए राजा दशरथ को पुत्रष्ठि यज्ञ करवाने के लिए कहा |

10. यज्ञ के लिए यज्ञशाला कहाँ बनवाया गया था ?

यज्ञ के लिए यज्ञशाला सरयू नदी के किनारे बनाया गया जिसमें सभी ऋषि-मुनि पधारे थे |

11. यज्ञ के बाद राजा दशरथ को कितने पुत्र हुए और उनके नाम लिखिए?

यज्ञ के बाद राजा दशरथ को चार पुत्र हुए| उनके पुत्रों के नाम राम , लक्ष्मण , भरत और शत्रुध्न था|

12. राम कौन से रानी के पुत्र थे ?

राम रानी कौशल्या के पुत्र थे |

13. रानी सुमित्रा ने कौन से पुत्र को जन्म दिया था ?

रानी सुमित्रा ने लक्ष्मण और शत्रुध्न को जन्म दिया था |

14. राजा दशरथ को कौन सा पुत्र सबसे प्रिय था ?

राजा दशरथ को सबसे अधिक प्रिय उनके जेष्ठ पुत्र राम थे |

15. किसके आने की ख़बर सुनकर राजा दशरथ आसन छोड़कर खड़े हो गए ?

विश्वामित्र की आने की ख़बर सुनकर राजा दशरथ आसन छोड़कर खड़े हो गए |

16. विश्वामित्र राजा दशरथ से क्या माँगने आए थे ?

विश्वामित्र राजा दशरथ से उनके बड़े पुत्र राम को माँगने आए थे |

17. विश्वामित्र राम को अपने साथ क्यों ले जाना चाहते थे ?

विश्वामित्र राम को अपने साथ इसलिए ले जाना चाहते थे क्योंकि वह एक अनुष्ठान कर रहे थे, जिसमें दो राक्षस बाधा डाल रहे थे| उसी का मारने के लिए वह राम को अपने साथ ले जाने आए थे |

18. राम को साथ में ले जाने की बात सुनकर राजा दशरथ का क्या हाल हुआ ?

राम को साथ में ले जाने की बात सुनकर राजा दशरथ दुःखी हो गए| पुत्र वियोग की आशंका से काँप उठे| दरबार में सन्नाटा छा गया | दशरथ काँप कर बेहोश हो गए| होश आया तो डर ने उन्हें फिर जकड़ लिया |

19. दशरथ ने महर्षि से क्या विनती की थीं ?

दशरथ ने महर्षि से विनती कि महामुनि मेरा पुत्र तो अभी सोलह वर्ष का भी नहीं हुआ है| वह रक्षासों का मुकाबला कैसे करेगा? वह उनका छल-कपट कैसे समझेगा? इससे अच्छा तो यही होगा कि आप मेरी सेना ले जाएँ। मैं स्वयं आपके साथ चलूँ।

20. राजा दशरथ ने राम के साथ किसे भेजने का आग्रह महर्षि से किया ?

राजा दशरथ ने राम के साथ उनके छोटे भाई लक्ष्मण को भेजने का आग्रह किया |

21. जब राजा दशरथ ने अपना निर्णय पुत्रों को सुनाया तब उनके पुत्रों ने क्या किया ?

जब राजा दशरथ ने अपना निर्णय पुत्रों को सुनाया तब दोनों भाईयों ने उसे सहर्ष स्वीकार किया |

22. दोनों पुत्रों के वन जाने की सूचना किस माता को दी गई ?

दोनों पुत्रों के वन जाने की सूचना माता कौशल्या को दी गई |

23. राजा दशरथ ने अपने दोनों पुत्रों कि विदाई किस प्रकार की ?

राजा दशरथ ने अपने दोनों पुत्रों की विदाई पर शंखध्वनि और नगाड़े बजवाए और भावुक होकर दोनों पुत्रों का मस्तक चूमकर उन्हें महर्षि को सौंप दिया |

24. विश्वामित्र राम को ही क्यों अपने साथ ले जाना चाहते थे ?

विश्वामित्र राम को ही अपने साथ इसलिए ले जाना चाहते थे क्योंकि वे जानते थे रक्षसों को केवल राम ही मार सकते थे |

Notes of अवधपुरी में राम
Previous Post Next Post