विराम चिह्न - हिंदी व्याकरण Class 9th Course -'B'

विराम का अर्थ है - रुकना| रुकने की प्रक्रिया को व्यक्त करने के लिए लिखने में कुछ संकेत-चिह्न निश्चित किए गए हैं, जिन्हें 'विराम-चिह्न' कहते हैं।

पूर्ण विराम । 
अल्प विराम ?
अर्द्ध विराम ;
प्रश्नसूचक ?
विस्मयादि बोधक !
योजक -
निर्देशन
कोष्ठक ( )
उद्धरण ' ' " "
हँसपद (त्रुटिपूरक चिह्न) 
उपविराम :
लाघव o

1. पूर्ण विराम (।)

(क) विस्मयादिवाचक तथा प्रश्नवाचक वाक्यों को छोड़कर प्रत्येक वाक्य के समाप्त होने पर
• शरीर मिट्टी का बना हुआ है|
(ख) अप्रत्यक्ष प्रश्नों के अंत में
• मैंने उससे पूछा कि वह क्या चाहती है|
(ग) काव्य अथवा कविता में छंद के चरण के अंत में
• ऐसी लाल तुझ बिनु कउनु करै।

2. प्रश्नसूचक (?)

(क) प्रश्नसूचक वाक्यों में
• क्या आप साथ चलेंगें?
(ख) संदेह या अनिश्चय की स्थिति में यह चिह्न कोष्ठक में प्रयुक्त होता है
• अखाड़े की मिट्टी में सनने से कोई कैसे वंचित रह सकता है?

3. विस्मयादि बोधक (!)

(क) आश्चर्य आदि का बोध कराने वाले दो पदबंधों अथवा वाक्यों के अंत में आता है
• वाह ! बहुत अच्छा खेला| 
(ख) संबोधन के लिए
• राम! इधर आओ|

4. अल्पविराम (,)

(क) एक स्थान पर प्रयुक्त समान शब्दों और वाक्यों को अलग करने के लिए
• धूल, धूलि, धूली, धूरि आदि की व्यंजनाएँ अलग-अलग हैं।
(ख) उपवाक्यों को अलग करने के लिए
• धूल के लिए श्वेत नाम का विशेषण अनावश्यक है, वह उसका सहज रंग है।
(ग) यह, वह, तब, तो आदि के स्थान पर
• जब बारिश हो रही थी, तब हमलोग बाहर थे|
(घ) संबोधन को शेष वाक्य से अलग करने के लिए
• अच्छा, अब मैं चलता हूँ|
(ङ) अभिवादन, समापन, पता, दिनांक आदि के लिए
• आपका आज्ञाकारी शिष्य,

5. अर्द्ध विराम (;)

(क) विपरीत अर्थ प्रकट करने के लिए
• मोहन ने उसे उकसाया; फिर भी उसने कुछ नहीं किया|
(ख) किसी नियम के उदाहरण सूचक शब्द से पूर्व -
• कई पशु हमारे लिए बहुत उपयोगी होते हैं; जैसे गाय|
(ग) समानाधिकरण वाले वाक्यों के बीच में 
•  देश के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने पढ़ाई छोड़ी, नौकरी छोड़ी और अपना जीवन की बाज़ी लगा दी|

6. प्रश्नसूचक (?)

(क) प्रश्नसूचक वाक्यों में
• आपको कुछ चाहिए?
(ख) संदेह या अनिश्चय की स्थिति में
• वो आप ही थे?

7. योजक (-)

(क) द्वंद्व समास के बीच में
• गरम-ठण्डा
(ख) पुनरुक्त या युग्म शब्दों के बीच में
• भाग-भाग
(ग) अपूर्ण संख्याओं के बीच में
• दो-तिहाई
(घ) तुलनात्मक शब्दों के बीच में
• पागलों-सा
(ङ) पदबंध को सामासिक बनाने में
• डर-वर

8. निर्देशन (—)

(क) किसी के द्वारा कही बात को दर्शाने के लिए
सुभाष चन्द्र बोस ने कहा था — तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा|
(ख) संवादों में
• राम —तुम यहाँ आओ|

9. कोष्ठक ()

(क) कठिन शब्दों को स्पष्ट करने के लिए -
• दशानन (रावण) बुराइयों का प्रतीक है|
(ख) क्रमसूचक अंकों/अक्षरों के साथ
• (घ), (1)

10. उद्धरण (' ' " ")

(क) किसी खास शब्द पर जोर देने के लिए
• 'भगवदगीता' हिन्दुओं की पवित्र पुस्तक है|
(ख) किसी और के द्वारा लिखे या कहे गए वाक्य या शब्दों को उसी रूप में लिखने के लिए
• बाल गंगाधर तिलक ने कहा था, "स्वतन्त्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है|"
(ग) शीर्षक लिखने के लिए
• 'रामायण' महर्षि वाल्मीकि ने लिखा है|

11. हँसपद (त्रुटिपूरक चिह्न) (⋏)

(क) जब लिखने में कुछ छूट जाए
            कलकत्ता
• मोहन कल ⋏ जाएगा|

12. उपविराम (:)

(क) शीर्षक लिखने में
• विज्ञान : वरदान या अभिशाप

13. लाघव (o)

(क) संक्षिप्त रूप लिखने के लिए
•  डॉ०
Previous Post Next Post