NCERT SOLUTIONS

NCERT Solutions for Class 11th: पाठ 19 - सबसे खतरनाक

12:34 min read

NCERT Solutions for Class 11th: पाठ 19 -  सबसे खतरनाक आरोह भाग-1 हिंदी (Sabse Khatrnak)

पृष्ठ संख्या: 177

कविता के साथ

1. कवि ने किस आशय से मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी लोभ को सबसे खतरनाक नहीं माना?

उत्तर

कवि मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी लोभ को सबसे खतरनाक नहीं मानता क्योंकि इनके विरूद्ध आवाज उठाया जा सकता है| इनके विरोध में संघर्ष करके इसे दूर किया जा सकता है| ऐसी कई बातें हैं जो इनसे भी खतरनाक होती हैं, जैसे- हताशा में जीवन व्यतीत करना, निष्क्रिय होकर रहना| इनका प्रभाव कम नहीं किया जा साकता है|

2. सबसे खतरनाक शब्द के बार-बार दोहराए जाने से कविता में क्या असर पैदा हुआ?

उत्तर

‘सबसे खतरनाक’ शब्द के बार-बार दोहराए जाने से कविता अधिक असरदार बन गई है| पाठकों को खतरनाक और सबसे खतरनाक के बीच का अंतर अच्छी तरह समझ में आया है| इससे यह निश्चय करना कि सबसे अधिक बुरी परिस्थिति क्या है, आसान हो गया है|

3. कवि ने कविता में कई बातों को बुरा है न कहकर बुरा तो है कहा है| ‘तो’ प्रयोग से कथन की भंगिमा में क्या बदलाव आया है, स्पष्ट कीजिए|

उत्तर

समाज में प्रचलित अनेक बुराइयों के लिए कवि ने ‘तो’ का प्रयोग किया है| यहाँ कवि बताना चाहते हैं कि इससे भी अधिक बुराई समाज में मौजूद है, जिसका कोई अंत नहीं है| इस प्रकार ‘तो’ शब्द का प्रयोग कवि ने वाक्य पर बल देने के लिए किया है|

4. मुर्दा शांति से भर जाना और हमारे सपनों का मर जाना- इनको सबसे खतरनाक माना गया है| आपकी दृष्टि में इन बातों में क्या संगति है और ये क्यों सबसे खतरनाक हैं?

उत्तर

मुर्दा शांति से भर जाने का आशय है निष्क्रिय हो जाना| ऐसी स्थिति में व्यक्ति किसी भी बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं करता है| हमारे सपनों का मर जाने का अर्थ है कि हमारे जीवन की सभी आकाक्षाओं का समाप्त हो जाना| कवि के अनुसार दोनों ही स्थिति खतरनाक होती है क्योंकि दोनों ही स्थितियाँ व्यक्ति को निकम्मा और बेकार बनाती हैं| दोनों ही परिस्थितियों में व्यक्ति संघर्ष और प्रगति से दूर हट जाता है|

5. सबसे खतरनाक वह घड़ी होती है/ आपकी कलाई पर चलती हुई घड़ी भी जो/ आपकी निगाह में रुकी हुई होती है/ इन पंक्तियों में घड़ी शब्द की व्यंजना से अवगत कराएँ|

उत्तर

यहाँ ‘घड़ी’ का प्रयोग जीवन के लिए किया गया है| जिस प्रकार घड़ी बिना रूके निरंतर चलती रहती है उसी प्रकार जीवन में भी गति होती है| यह समय के अनुसार निरंतर गतिशील होता है| यहाँ ‘घड़ी’ शब्द से यह संकेत किया गया है कि वह स्थिति सबसे अधिक खतरनाक होती है जब जीवन में स्थिरता आ जाती है| कवि ने घड़ी के माध्यम से उन लोगों की तरफ इशारा किया है जो प्रगतिशील संसार में भी स्वयं को जड़ या निरर्थक बनाए रखते हैं|

6. वह चाँद सबसे खतरनाक क्यों होता है, जो हर हत्याकांड के पश्चात् आपकी आँखों में मिर्चों की तरह नहीं गड़ता है?

उत्तर

यहाँ ‘चाँद’ का प्रयोग उन व्यक्तियों के लिए किया गया है जो आस्था और विश्वास के नाम पर अत्याचार और अन्याय को चुपचाप सहने का उपदेश देते हैं| वे लोग भगवान की भक्ति के नाम पर पीड़ित लोगों से मनमोहक बातें करते हैं और उन्हें अन्याय के विरूद्ध कोई आवाज न उठाने की प्रेरणा देते हैं| कवि ऐसी आस्था को खतरनाक मानता है जिससे मानवीय समस्याओं का हल नहीं निकलता|

कविता के आस-पास

1. कवि ने ‘मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती’ से कविता का आरंभ करके फिर इसी से अंत क्यों किया होगा|

उत्तर

मेहनत की लूट का अर्थ है मेहनत के बदले उचित मूल्य न मिलना| कवि बताना चाहते हैं कि मेहनत की लूट से भी खतरनाक इस समाज में और भी बुराइयाँ व्याप्त हैं| इसलिए उन्होंने कविता का आरंभ इसी वाक्य से करके फिर इसी से अंत किया होगा|

2. कवि द्वारा उल्लिखित बातों के अतिरिक्त समाज में अन्य किन बातों को आप खतरनाक मानते हैं?

उत्तर

कवि द्वारा उल्लिखित बातों के अतिरिक्त समाज में भ्रूण हत्या, बाल विवाह, अपहरण, चोरी, भ्रष्टाचार, दहेज़ प्रथा, बाल मजदूरी, आतंकवाद आदि अन्य कई बुराइयाँ व्याप्त हैं|

3. समाज में मौजूद खतरनाक बातों को समाप्त करने के लिए आपके क्या सुझाव हैं?

उत्तर

समाज में मौजूद खतरनाक बातों को समाप्त करने के लिए हम निम्नलिखित सुझाव दे सकते हैं:

• लोगों को समाज में फैली बुराइयों से अवगत कराकर उन्हें दूर करने के उपाय बता सकते हैं|

• लोगों में इन बुराइयों से लड़ने का साहस पैदा कर सकते हैं|

• पुलिस प्रशासन ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाकर लोगों का भरपूर सहयोग कर सकते हैं|

• अन्याय के विरूद्ध आवाज बुलंद करने वालों को पुरस्कृत किया जा सकता है|

• गतिशील बनकर समाज में जागरूकता फैला सकते हैं|


StudyRankers Author

About StudyRankers Team

Dedicated to providing the most accurate and high-quality educational resources for CBSE students. Our team consists of subject-matter experts committed to simplifying learning.