NCERT SOLUTIONS

NCERT Solutions for Class 11th: पाठ 9 - भारत माता

11:32 min read

NCERT Solutions for Class 11th: पाठ 9 - भारत माता आरोह भाग-1 हिंदी (Bharat Mata)

अभ्यास

पृष्ठ संख्या: 116

पाठ के साथ

1. भारत की चर्चा नेहरू जी कब और किससे करते थे?

उत्तर

भारत की चर्चा नेहरू जी अपने जलसों में और किसानों के साथ करते थे|

2. नेहरूजी भारत के सभी किसानों से कौन-सा प्रश्न बार-बार करते थे?

उत्तर

नेहरूजी भारत के सभी किसानों से तीन प्रश्न बार-बार करते थे :

• भारत माता की जय नारे का क्या अर्थ है?

• भारत माता कौन है?

• धरती का अर्थ कहाँ की धरती से है?

3. दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए क्यों आसान था?

उत्तर

दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए आसान था, इसकी वजह यह थी कि कुछ किसान महाकाव्यों तथा पुराणों की कथा-कहानियों से अच्छी तरह अवगत थे| वहीं कुछ ने भारत के कोने-कोने में जाकर बड़े-बड़े तीर्थों की यात्रा कर रखी थी| कुछ तो ऐसे सिपाही थे जिन्होंने युद्ध में भाग लिया था और विदेशों में भी नौकरियाँ की थीं| वे सन् तीस में उत्पन्न हुई विश्व की आर्थिक मंदी से भी परिचित थे|

4. किसान सामान्यतः भारत माता का क्या अर्थ लेते थे?

उत्तर

किसानों के लिए भारत माता का अर्थ भारत की धरती से था|

5. भारत माता के प्रति नेहरूजी की क्या अवधारणा थी?

उत्तर

नेहरू जी के विचार से भारत माता का अर्थ हिंदुस्तान की नदियाँ, पहाड़, खेत तथा करोड़ों लोग हैं, जो इसके अभिन्न अंग हैं| इन सभी को जोड़कर ही भारत माता की अवधारणा को समझा जा सकता है, जहाँ ये सभी भारत की प्रगति, समृद्धि के सूचक हैं|

6. आजादी से पूर्व किसानों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता था?

उत्तर

आजादी के पूर्व किसानों के समक्ष कई समस्याएँ थीं| उनमें से गरीबी, ऋण, पूँजीपतियों द्वारा शोषण, महाजनों तथा जमींदारों के शिकंजे में फँसना, कृषि के बदले कर चुकाना, अधिक ब्याज तथा पुलिस के अत्याचार प्रमुख समस्याएँ थीं, जिसे विदेशी सरकार ने किसानों पर लाद रखा था|

पाठ के आस-पास

1. आजादी से पहले भारत-निर्माण को लेकर नेहरू के क्या सपने थे? क्या आजादी के बाद वे साकार हुए? चर्चा कीजिए|

उत्तर

आजादी से पहले नेहरू जी ने भारत-निर्माण को लेकर कई सपने देखे थे, जैसे- गरीबी से मुक्ति, कर से छुटकारा, पूँजीपतियों तथा जमींदारी प्रथा का उन्मूलन, ब्याज में कमी, पुलिस के अत्याचारों से मुक्ति, जो विदेशी शासन में भारतीयों पर किए जाते थे|

आजादी के बाद वे सपने कुछ हद तक पूरे हुए| लेकिन कुछ सपने ऐसे भी हैं जो अभी तक अधूरे हैं, जैसे- आज भी कई किसान कर्ज के बोझ से दबे हुए हैं| लगानों तथा सूद को तो कम कर दिया गया है तथा जमींदारों और पूँजीपतियों से भी छुटकारा मिल गया है| लेकिन, इन सब के बावजूद पुलिस के अत्याचार आज भी लोगों को सहने पड़ते हैं|

2. भारत के विकास को लेकर आप क्या सपने देखते हैं?

उत्तर

भारत के विकास को लेकर नेहरू जी ने जो सपने देखे थे वही सपने हमारे भी हैं| उनमें से कुछ निम्नलिखित हैं :

• भारत में गरीबी का नामोनिशान न हो| आधारभूत आवश्यकताएँ- रोटी, कपड़ा और मकान की समस्या कहीं भी न हो|

• शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति हो| ऐसी शिक्षा नीति बनाई जाए जिसमें निर्धनों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था हो|

• युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाए, जिससे बेरोजगारी की समस्या समाप्त की जा सके|

• ऐसी कानून व्यवस्था जिसमें सबके साथ न्याय किया जाए| लोगों को पुलिस के अत्याचारों को सहना न पड़े|

• संपूर्ण भारत में सुख और समृद्धि का शासन हो|

3. आपकी दृष्टि में भारत माता और हिंदुस्तान की क्या संकल्पना है? बताइए|

उत्तर

मेरी दृष्टि में भारत माता तथा हिन्दुस्तान की संकल्पना अलग नहीं है| इन दोनों का अर्थ यहाँ की हरियाली, खेत-जंगल, पहाड़, जो हमें अन्न प्रदान करते हैं, नदियाँ तथा इनके किनारे बसे ऋषि-मुनि, जिनसे यहाँ की सभ्यता तथा संस्कृति के बारे में पता चलता है| इनमें यहाँ के करोड़ों निवासी भी शामिल हैं, जो भारत की परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं|

4. वर्तमान समय में किसानों की स्थिति किस सीमा तक बदली हैं? चर्चा कर लिखिए|

उत्तर

वर्तमान समय में किसानों की स्थिति में अनेक सुधार हुए हैं| पहले उन्हें ऋण के लिए जमींदारों की शर्तों को माना पड़ता था| वे उनसे मनमाना सूद वसूलते थे| लेकिन वर्तमान समय में किसानों को बैंक से कम ब्याज पर सस्ते ऋण मिल जाते हैं| प्राकृतिक आपदाओं के समय भी उन्हें सरकार की तरफ से कई सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं|

भाषा की बात

1. नीचे दिए गए वाक्यों का पाठ के सन्दर्भ में अर्थ लिखिए-

दक्खिन, पच्छिम, यक-साँ, एक जुज़, ढढ्ढे

उत्तर

दक्खिन- दक्षिणी प्रांतों के लिए; जैसे- केरल, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक|

पच्छिम- पश्चिम के प्रांतों के लिए; जैसे- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान|

यक-साँ- एक-सा/अर्थात एक समान|

एक जुज़- एक हिस्सा या एक अंश के संदर्भ में|

ढढ्ढे- बोझ के संदर्भ में|

2. नीचे दिए गए संज्ञा शब्दों के विशेषण रूप लिखिए-

आजादी, चमक, हिंदुस्तान, विदेश, सरकार, यात्रा, पुराण, भारत

उत्तर

आजादी- आजाद

चमक- चमकीला

हिंदुस्तान- हिंदुस्तानी

विदेश- विदेशी

सरकार- सरकारी

यात्रा- यात्री

पुराण- पौराणिक

भारत- भारतीय

Class 11 की आरोह NCERT Solutions की सूची में वापिस जाएँ

StudyRankers Author

About StudyRankers Team

Dedicated to providing the most accurate and high-quality educational resources for CBSE students. Our team consists of subject-matter experts committed to simplifying learning.