NCERT SOLUTIONS

पाठ 1 - वह चिड़िया जो प्रश्न और उत्तर (Extra Question Answer)। वसंत भाग - I Class 6th

12:28 min read

Chapter 1 Vah Chidiya Jo Class 6th Important (Extra) Questions and Answer from Vasant Bhaag I

1. वह चिड़िया जो...
मुझे अन्न से बहुत प्यार है|

1. चिड़िया रूचि से क्या खाती है?

उत्तर

चिड़िया रूचि से दूध भरे जुंडी के दाने खाती है|

2. कवि ने चिड़िया को क्या कहा है और क्यों?

उत्तर

कवि ने चिड़िया को संतोषी कहा है क्योंकि थोड़े-से दानों में संतोष कर लेती है|

3. चिड़िया के पंख कैसे हैं?

उत्तर

चिड़िया के पंख नीले हैं|

4. चिड़िया को किससे प्यार है?

उत्तर

चिड़िया को अन्न से बहुत प्यार है|

2. वह चिड़िया जो...
मुझे विजन से बहुत प्यार है|

1. चिड़िया किसके लिए गाती है?

उत्तर

चिड़िया बूढ़े वन बाबा के लिए गाती है|

2. इन पंक्तियों में चिड़िया ने अपनी क्या विशेषता बताई है?

उत्तर

इन पंक्तियों में चिड़िया ने बताया है कि वह मधुर स्वर में गाती है|

3. चिड़िया को किससे प्यार है?

उत्तर

चिड़िया को विजन से प्यार है|

3. वह चिड़िया जो...
मुझे नदी से बहुत प्यार है|

1. 'जल का मोती' का प्रयोग यहाँ किसके लिए किया गया है?

उत्तर

'जल का मोती' का प्रयोग यहाँ जल की बूँद के लिए किया गया है|

2. चिड़िया जल का मोती कैसे लाती है?

उत्तर

चिड़िया जल का मोती चोंच में लाती है|

3. चिड़िया को गर्वीली क्यों कहा गया है?

उत्तर

चिड़िया जल से भरी उफनती नदी के बीच से भी पानी की बूंदो को चोंच में भर कर ले आती है। यह साहसिक काम के कारण चिड़िया को गर्वीली कहा गया है|

आशय स्पष्ट कीजिए-

(क) बूढ़े वन-बाबा की खातिर
रस उँडेलकर गा लेती है

उत्तर

छोटी चिड़िया जंगल में घूम-घूम कर ऊँचे और मधुर स्वर में गाने गाती है| उसके सारे गीत अपने वन यानी अपने घर को समर्पित हैं जहाँ वह स्वछंदता से रहती है|

(ख) चढ़ी नदी का दिल टोटलकर
जल का मोती ले जाती है

उत्तर

छोटी चिड़िया जल से भरी उफनती नदी के बीच से जल का मोती यानी पानी की बूंदों को अपने चोंच में भरकर लाती है और अपनी प्यास को शांत करती है|

प्रश्नोत्तर

1. चिड़िया को खाने में क्या पसंद करती है?

उत्तर

चिड़िया खाने में दूध भरे ज्वार के दाने पसंद करती है|

2. चिड़िया किसका दिल टोटलती है?

उत्तर

चिड़िया जल से भरी उफनती नदी का दिल टोटलती है|

3. कविता में कैसी चिड़िया का वर्णन किया गया है?

उत्तर

कविता में छोटी नील पंखो वाली चिड़िया का वर्णन है जो संतोषी और साहसी है| उसे स्वछंदता से घूमना बहुत पसंद है|

4. कविता में चिड़िया की क्या-क्या विशेषता बताई गई है?

उत्तर

नीले पंखो वाली छोटी चिड़िया संतोषी है जिसे अन्न से बहुत प्यार है| वह वन में घूमकर ऊँचे और मधुर स्वर में गाती है, उसे स्वछंदता पसंद है| वह उफनती नदी से पानी पीने जैसा साहसी कार्य भी करती है जिसके लिए उसे स्वयं पर गर्व है|

5. इस कविता के माध्यम से कवि क्या सन्देश देना चाहता है?

उत्तर

इस कविता के माध्यम से कवि यह सन्देश देना चाहता है कि हमें संतोषी स्वभाव का होना चाहिए, ज्यादा लालच नहीं करना चाहिए| अकेले में भी हमें ख़ुशी से रहना चाहिए| साथ ही कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारना चाहिए और उसका डट कर मुकाबला करना चाहिए।

NCERT Solutions of  पाठ - 1 वह चिड़िया जो



StudyRankers Author

About StudyRankers Team

Dedicated to providing the most accurate and high-quality educational resources for CBSE students. Our team consists of subject-matter experts committed to simplifying learning.