NCERT Solutions for Class 9th: पाठ 1 - भारत: आकार और स्थिति भूगोल (Bharat ka aakaar aur sthiti) Bhugol in Hindi Medium

ज्ञात कीजिए

पृष्ठ संख्या: 2

1. 82°30' पूर्व देशांतर को भारत की मानक याम्योत्तर क्यों माना गया है?

उत्तर

82°30' पूर्व देशांतर को भारत की मानक याम्योत्तर इसलिए माना गया है क्योंकि यह रेखा भारत के मध्य से होकर निकलती है।

2. कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अंतर क्यों है?

उत्तर

कन्याकुमारी भारत का अक्षांशीय विस्तार के दक्षिणी छोर (8°4' उत्तरी अक्षांश) और कश्मीर भारत का अक्षांशीय विस्तार के उत्तरी छोर (37°6' उत्तरी अक्षांश) पर स्थित है। भारत का अक्षांशीय विस्तार लगभग 30° है जिसका प्रभाव दिन-रात की अवधि पर पड़ता है। इसलिए कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अंतर है।

ज्ञात कीजिए

पृष्ठ संख्या: 4

1. पश्चिमी और पूर्वी तटों पर केंद्र शासित क्षेत्रों की संख्या ज्ञात कीजिए।

उत्तर

पश्चिमी तटों पर केंद्र शासित क्षेत्र - दीव और दमन, दादर और नगर हवेली, माहे (पुडुचेरी) और लक्षद्वीप

पूर्वी तटों पर केंद्र शासित क्षेत्र - यानाम (पुडुचेरी) और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

2. क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा और सबसे छोटा राज्य कौन-सा है?

उत्तर

सबसे बड़ा राज्य - राजस्थान
सबसे छोटा राज्य - गोवा

3. कौन-सा राज्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र थट को स्पर्श नहीं करते हैं?

उत्तर

हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, तेलंगाना

4. (i) पाकिस्तान (ii) चीन (iii) म्यांमार और (iv) बांग्लादेश की सीमाओं को छूने वाले राज्यों को चार वर्गों में विभाजित कीजिए। उदाहरणार्थ उन राज्यों को एक वर्ग में रखिए जिनकी सीमाएँ पाकिस्तान से मिलती हैं। इसी तरह अन्य शेष वर्ग बनाइए।

उत्तर

(i) पाकिस्तान की सीमा को छूने वाले राज्य - जम्मू और कश्मीर, पंजाब, राजस्थान,गुजरात।
(ii) चीन की सीमा को छूने वाले राज्य - जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश।
(iii) म्यांमार की सीमा को छूने वाले राज्य - अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर,मिजोरम।
(iv) बांग्लादेश की सीमा को छूने वाले राज्य - मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल।

पृष्ठ संख्या: 6

अभ्यास

1. निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए:

(i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?
(क) राजस्थान
(ख) उड़ीसा
(ग) छत्तीसगढ़
(घ) त्रिपुरा
► (ख) उड़ीसा

(ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन-सा है?
(क) 97°25' पू○
(ख) 77°6' पू○
(ग) 68°7' पू○
(घ) 82°32' पू○
► (क) 97°25' पू○

(iii) उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं?
(क) चीन
(ख) भूटान
(ग) नेपाल
(घ) म्यांमार
► (ग) नेपाल

(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएँगे?
(क) पुडुचेरी
(ख) लक्षद्वीप
(ग) अंडमान और निकोबार
(घ) दीव और दमन
► (ख) लक्षद्वीप

(v) मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिसे देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए, वह कौन-सा देश है?
(क) भूटान
(ख) ताजिकिस्तान
(ग) बांग्लादेश
(घ) नेपाल
►(ख) ताजिकिस्तान

2. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:

(i) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?

उत्तर

अरब सागर में लक्षद्वीप समूह है तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित है। दक्षिण में मालदीव और श्रीलंका द्वीपीय देश हमारे पडोसी हैं।

(ii) उन देशों के नाम बताइए, जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं?

उत्तर

रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राज़ील और ऑस्ट्रेलिया।

(iii) हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पडोसी देशों के नाम बताइए।

उत्तर

हमारे उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान, उत्तर में चीन (तिब्बत), नेपाल और भूटान तथा उत्तर-पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार हैं।

(iv) भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए।

उत्तर

गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल त्रिपुरा और मिजोरम।

3. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घडी एक ही समय दर्शाती है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के बीच 30° देशांतर का अंतर है। इस कारण इन दोनों राज्यों के बीच दो घंटे का फासला है। चूँकि अरुणाचल प्रदेश पूर्व में है इसलिए वहाँ सूर्योदय गुजरात से पहले होता है। भारतीय मानक समय का समय भारत की मानक याम्यतोर से तय होती है इसलिए दोनों राज्यों की घड़ी एक ही समय दर्शाती है।

4. हिन्द महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार का लाभ प्राप्त हुआ है?

उत्तर

हिन्द महासागर पश्चिम के यूरोपीय देशों को पूर्वी एशियाई देशों से मिलाता है तथा भारत इन देशों को मिलान वाले मार्ग में स्थित है जिस कारण हिन्द महासागर भारत को केंद्रीय स्थिति प्रदान करता है। दक्षिण का पठार हिन्द महासागर में शीर्षवत् फैला हुआ है तथा एक लम्बी तठ रेखा प्रदान करता है जिसके माध्यम से भारत पश्चिम एशिया, अफ्रीका, यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी एशिया के देशों से भी निकटतम संबंध बनाए हुए है।

मानचित्र कौशल

1. निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए:

(i) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह।
(ii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?
(iii) कर्क रेखा कौन-कौन से राज्यों से गुजरती है?
(iv) भारतीय दक्षिणी मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिंदु।
(v) भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश।
(vi) अंशों में भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश।
(vii) भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर।
(viii) सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य।
(ix) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि।
(x) भारत के केंद्र शासित क्षेत्र।

उत्तर

(i) लक्षद्वीप

(ii) भारतीय उपमहाद्वीप बनाने वाले देश - भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश।

(iii) गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल त्रिपुरा और मिजोरम।

(iv) कन्याकुमारी

(v) 37°6' उत्तर

( vi) 8°4' उत्तर

(vii) पश्चिमी - 68°7' पश्चिम, पूर्वी - 97°25' पूर्व

(viii) गुजरात

(ix) पाक जलसंधि

(x) दीव और दमन, दादर और नगर हवेली, माहे (पुडुचेरी), लक्षद्वीप, यानाम (पुडुचेरी) और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

Notes of पाठ 1 - भारत: आकार और स्थिति

Previous Post Next Post