NCERT SOLUTIONS

NCERT Solutions for Class 7th: पाठ - 13 नृत्यांगना सुधा चंद्रन (जीवनी) हिंदी

05:28 min read

NCERT Solutions for Class 7th: पाठ - 13 नृत्यांगना सुधा चंद्रन (जीवनी) हिंदी दूर्वा भाग - II

पृष्ठ संख्या: 77

अभ्यास

1. पाठ से

क. सुधा के स्वपनों की इंद्रधनुषी दुनिया में अँधेरा कैसे छा गया?

उत्तर

सुधा एक मशहूर नृत्यांगना बनना चाहती थीं परन्तु तिरुचिरापल्ली से मद्रास जाते समय सुधा चंद्रन की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिस कारण उनका पैर काटना पड़ा। इससे सुधा के स्वपनों की इंद्रधनुषी दुनिया में अँधेरा छा गया।

ख. डॉ. सेठी ने सुधा के लिए क्या किया?

उत्तर

डॉ सेठी ने सुधा के नृत्य शिक्षक से नृत्य के लिए पाँव की विभिन्न मुद्राओं को गम्भीरता से देखा परखा और एक नई टाँग बनवाई जो नरतीय की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई थी और इस कृत्रिम टाँग को सुधा में लगवाया।

ग. सुधा पूरे भारत में कैसे लोकप्रिय हो गई?

उत्तर

सुधा ने अपने कृत्रिम पैरों के साथ मुंबई के एक हाल में हुए सार्वजनिक नृत्य प्रदर्शन में एक अन्य नृत्यांगना के साथ हिस्सा लिया। उनका नृत्य बेहद सफल रहा और वे पूरे भारत में लोकप्रिय हो गई।

2. विलोम शब्द लिखो

आशा
► निराशा

कठिन
► सरल

आदर
► अनादर

अँधेरा
► उजाला

आकार
► निराकार

इच्छा
► अनिच्छा

3. सही चिह्न लगाओ


सुधा ने पूछा क्या मैं नाच सकूँगी डॉ. सेठी ने कहा क्यों नहीं प्रयास करो सब कुछ संभव है

उत्तर

सुधा ने पूछा, "क्या मैं नाच सकूँगी?" डॉ. सेठी ने कहा," क्यों नहीं प्रयास करो सब कुछ संभव है।"

4. क्या पहले, क्या बाद में

नीचे सुधा चंद्रन के जीवन की कुछ घटनाएँ बताई गई हैं। इन्हें सही क्रम में लगाओ।

• सुधा डॉ. सेठी से मिली।
• सुधा नृत्य का फिर से प्रशिक्षण लेने लगी।
• सुधा ने प्रीति के साथ नृत्य किया।
• सुधा को अभिनय के लिए विशेष पुरस्कार मिला।
• सुधा का पैर काटना पड़ा।
• सुधा ने नृत्य विद्यालय में प्रवेश लिया।

उत्तर

• सुधा ने नृत्य विद्यालय में प्रवेश लिया।
• सुधा का पैर काटना पड़ा।
• सुधा डॉ. सेठी से मिली।
• सुधा नृत्य का फिर से प्रशिक्षण लेने लगी।
• सुधा ने प्रीति के साथ नृत्य किया।
• सुधा को अभिनय के लिए विशेष पुरस्कार मिला।

पृष्ठ संख्या: 78

5. एक चुनौती

शारीरिक शब्द में िी की मात्राओं का प्रयोग होता है। तुम भी ऐसे ही अन्य शब्द खोजो और यहाँ लिखो।

नमूना → विनती, शारीरिक, नीति

उत्तर

किसी, राजनीति, बिजली, सीमित, चिकनी, मिट्टी

6. खोजबीन और बातचीत

क. सुधा के जीवन पर फ़िल्म बनी थी। कुछ अन्य व्यक्तियों के नाम पता करो और लिखो , जिनके जीवन पर फ़िल्म बनाई गई हों।

उत्तर

मैरी कॉम, मिल्खा सिंह, फूलन देवी, महात्मा गाँधी, भीमराव अम्बेदकर, पान सिंह तोमर आदि।

ख. सुधा यात्रा के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। पता करो कि यात्रा के दौरान दुर्घटना से कैसे बचा जा सकता है? सावधानियों की सूची बनाओ।

उत्तर

सावधानियों की सूची-
• ज्यादा तेज गति से गाड़ी नहीं चलानी चाहिए।
• सीट-बेल्ट लगा लेना चाहिए।
• खराब मौसम में गाड़ी चलाने से बचना चाहिए।
• गाड़ी में प्राथमिक चिकित्सा किट रखना चाहिए।

ग. क्या तुम किसी विकलाँग व्यक्ति को जानते हो? उसके बारे में बताओ।

उत्तर

छात्र स्वयं करें।

घ. कुछ ऐसे विकलाँग व्यक्तियों के नाम लिखो जिन्होंने जीवन में विशेष सफलता प्राप्त की है।

उत्तर

हेलेन केलर, स्टीफेन हॉकिंग, रविंद्र जैन, डॉ. सुरेश आडवाणी आदि।

ड़. भारत के कुछ नृत्यों और नर्तक/नर्तकियों के नाम पता करो और कक्षा में सबको बताओ।

उत्तर

• भरतनाट्यम - यामिनी कृष्ण्मूर्ति
• कुचिपुड़ी - वेदांतम सत्यनारायण
• कत्थक - बिरजू महराज
• कथककली - कृष्णा कुट्टी
• मणिपुरी - गुरु अमली सिंह

च. पता करो भारत में मैग्सेसे पुरस्कार किन-किन व्यक्तियों को मिला है?

उत्तर

1. विनोबा भावे (1958)
2. सी.डी. देशमुख (1959)
3. अमिताभ चौधरी (1961)
4. मदर टैरेसा (1962)
5. दारा एन. खुरोदी (1963)
6. त्रिभुवनदास के पटेल (1963)
7. वर्गीज कुरीयन (1963)
8. जय प्रकाश नारायण (1965)
9. कमला देवी चटोपाध्याय (1966)
10. सत्यजीत रे (1967)
11. एम.एस.स्वामीनाथन (1971)
12. एम.एस.सुब्बलक्ष्मी (1974)
13. बी.जी.वर्गीज (1975)
14. शम्भु मित्रा (1976)
15. इला रमेश भट्ट (1977)
16. राजनकांत अरोल (1979)
17. माबेला आरोल (1779)
18. गौर किशोर घोष (1981)
19. प्रमोद करण सेठी (1981)
20. चण्डी प्रसाद भट्ट (1982)
21. मनीभाई देसाई (1982)
22. अरुण शौरी (1982)
23. आर.के. लक्ष्मण (1984)
24. बाबा आमटे (1985)
25. लक्ष्मीचंद जैन (1989)
26. के.वी. सुबन्ना (1991)
27. पंडित रविशंकर (1992)
28. बानू कोयाजी (1993)
29. किरण बेदी (1994)
30. टी.एन.शेषण (1996)
30. डुरंग अठावले (1996)
31. महेश चन्द्र मेहता (1997)
32. महाश्वेता देवी (1997)
33. जॉकिन अर्पुथम (2000)
34. अरुणा राय (2000)
35. राजेंद्र सिंह (2001)
36. संदीप पांडेय (2002)
37. शांता सिन्हा (2003)
38. जेम्स माइकल लिंगदोह (2003)
39. लक्ष्मी नारायण रामदास (2003)
40. वी.शांता (2005)
41. अरविंद केजरीवाल (2006)
42. पी.साईनाथ (2007)
43. नीलिमा मिश्रा (2011)
44. हरीश हांडे (2011)
45. कुलांदेई फ्रांकिस (2012)

StudyRankers Author

About StudyRankers Team

Dedicated to providing the most accurate and high-quality educational resources for CBSE students. Our team consists of subject-matter experts committed to simplifying learning.