rise

The Story of My Life Ch 8 Summary in Hindi Class 10th- पाठ 8 का सार और शब्दार्थ

सार

यह अध्याय मिस सलीवन के आने के बाद पहली बार क्रिसमस का विवरण का है। परिवार में हर कोई हेलेन को आश्चर्यचकित करने की योजना बना रहा था। हेलेन भी अपनी शिक्षिका के साथ आश्चर्यचकित करने की योजना बना रही थी। उनलोगों ने अनुमान लगाने वाले खेल को रखा जिससे हेलेन भाषा के बारे में और अधिक सीखे। वे
लोग हर शाम को अनुमान लगाने वाला खेल खेलते जो दिन-प्रतिदिन और भी रोमांचित होता जा रहा था।
क्रिसमस में टस्कम्बिया के विद्यालय के बच्चों ने अपने पेड़ को सजाया और उसमें हेलेन को आमंत्रित किया था। जब उसे बच्चों को उपहार सौंपने के लिए कहा गया तब वह बहुत प्रसन्न हुई। हेलेन दूसरों को उपहार दे रही थी परन्तु वह यह भी जानना चाहती थी कि उसे इस अवसर पर क्या मिलने वाला है।

हेलेन रातभर अच्छे तरीके से सो नहीं पायी। सुबह जब वो उठी तो उसने अपने चारों तरफ गिफ्ट पाया। वह सबसे ज्यादा प्रसन्न अपने शिक्षिका के उपहार पाकर हुई जो एक केनरी पक्षी था।

हेलेन ने पक्षी का नाम 'टिम' रखा। उसकी शिक्षिका ने पक्षी के देखभाल के बार में बताया। एक दिन हेलेन ने पक्षी के पिंजरे को खिड़की पर छोड़ दिया जिससे वह पक्षी बिल्ली का शिकार बन गई। उसे मालूम हो गया कि अब वह कभी नन्हे से गायक को नहीं देख पाएगी।

शब्दार्थ

 delight - सुख
amusement - मनोरंजन 
• ablaze - प्रज्वलित
• shimmering - झिलमिलाता
• capered - उछल-कूद
• ecstasy - परमानंद
• tantalizing - तरसाने वाला 
• persuaded - राजी
• content - संतुष्ट
• stumbling - ठोकर
• canary - एक गाना गाने वाली चिड़िया
• hop - कूद
• candied - मीठा

Previous Post Next Post