Chapter 4 औद्योगीकरण का युग Question Answer Class 10 History Hindi Medium

In this page, students will find the Questions and Answers for Class 10 History Audhogikaran ka Yug. These are prepared by our expert faculty at studyrankers. We have included all types of questions which could be asked in the examination like 1 mark questions, 3 marks questions and 4 marks questions. There are various types of questions like very short answer type, short answer type and long answer type questions. Our teachers have include Chapter 4 Audhogikaran ka Yug Questions and Answers in this page which very useful in learning in the chapter.

Chapter 4 औद्योगीकरण का युग Question Answer Class 10 History Hindi Medium

औद्योगीकरण का युग Important Questions

अत्ति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. पूर्व औद्योगीकरण का मतलब बताएँ ।

उत्तर

इंग्लैंड और यूरोप में फैक्ट्रियों की स्थापना से भी पहले ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार के लिए बड़े पैमाने पर औद्योगिक उत्पादन होने लगा था। यह उत्पादन फैक्ट्रियों में नहीं होता था। बहुत सारे इतिहासकार औद्योगीकरण के इस चरण को आदि औद्योगीकरण
(proto industrialisation) का नाम देते हैं।


प्रश्न 2. गुमाश्ता कौन थे जिनको भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी ने तैनात किया था ?

उत्तर

बुनकरों के ऊपर सुपरवाइजर


प्रश्न 3.औद्योगीकरण के सबसे पहले चरण में इंग्लैंड के मुख्य उद्योग कौन से थे ?

उत्तर

कपास और धातु उद्योग।


प्रश्न 4. संसार में वस्तुओं की माँग में वृद्धि के दो कारण बताओ ?

उत्तर

  • विश्व व्यापार का विस्तार
  • विश्व में उपनिवेशवाद की स्थापना ।


प्रश्न 5. उद्योगपति मशीन का प्रयोग क्यों नहीं करना चाहते थे ?

उत्तर

सस्ते मानव श्रम का उपलब्ध होना।


प्रश्न 6. ब्रिटेन के दो सबसे अधिक महत्वपूर्ण उद्योगों के नाम लिखें।

उत्तर

  1. सूती उद्योग
  2. स्टील उद्योग


लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. मैन चेस्टर के आगमन से भारतीय बुनकरों के सामने आई समस्या क्या थी ?

उत्तर

  1. भारत के कपड़ा निर्यात में कमी
  2. ईस्ट इंडिया कंपनी पर ब्रिटिश कपड़ा बेचने का दबाव
  3. स्थानीय बाजार सिकुड़ने लगे
  4. कम लागत
  5. अच्छी कपास न मिलना


प्रश्न 2. 1930 की महामन्दी के कारण लिखे ?

उत्तर

  1. प्रथम विश्व युद्ध के बाद निर्यात घटना ।
  2. अमेरिकी पूंजीपतियों द्वारा यूरोपियन देशों के लिये कर्जे बन्द।
  3. कृषि में अति उत्पादन।
  4. उद्योगों में मशीनीकरण ।


प्रश्न 3. नए सौदागरों का शहरों से व्यापार स्थापित करना कठिन क्यों था ?

उत्तर

  1. शहरों में उत्पादकों के संगठन और गिल्ड काफी शक्तिशाली थे।
  2. कारीगरों को प्रशिक्षण देते थे।
  3. उत्पादकों पर नियंत्रण रखते थे।
  4. मूल्य निश्चित करते थे।
  5. नए लोगों को अपने व्यवसाय में आने से रोकते थे।


प्रश्न 4. ईस्ट इंडिया कम्पनी ने भारत में बुनकरों पर निगरानी रखने के लिए गुमाश्तों को नियुक्त क्यों किया था ?

उत्तर

(i) वे बुनकरों को कर्ज देते थे।
(ii) ताकि वे किसी और व्यापारी को अपना माल तैयार करके न दे सके।
(iii) वे खुद बुनकरों से तैयार माल इकट्ठा करते थे।
(iv) वे खुद कपड़ों की गुणवत्ता की जांच करते थे।


प्रश्न 5. ब्रिटिश निर्माताओं ने विज्ञापनों की मदद से भारतीय व्यापार पर किस प्रकार कब्जा किया ?

उत्तर

  1. उत्पादों को बेचने के लिए कैलेन्डर अखबारों व मैगजीन का प्रयोग ।
  2. लेबलों पर भारतीय देवी देवताओं की तस्वीर लगी होती थी।
  3. ईश्वर भी यही चाहता कि लोग उनकी चीज को खरीदे।
  4. विदेश में बनी चीज भी भारतीयों को जानी पहचानी लगती थी।



प्रश्न 6. जॉबर कौन थे ? नई कारखाना प्रणाली में उनकी क्या स्थिति थी ?

उत्तर

उद्योगपति नए मजदूरों की भर्ती के लिए एक जॉबर रखते थे। जॉबर कोई पुराना विश्वस्त कर्मचारी होता था। वह गाँव से लोगो को लाता था। काम का भरोसा देता तथा शहर में बसने के लिए मदद करता। जॉबर मदद के बदले पैसे व तोहफों की मांग करने लगा तथा उनकी जिन्दगी को नियन्त्रित करने लगा।


प्रश्न 7. प्रथम विश्व युद्ध के समय भारत के औद्योगिक उत्पादन बढ़ने के क्या कारण थे ?

उत्तर

  1. अंग्रेजों की युद्ध सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नई फैक्ट्रियाँ स्थापित की गई।
  2. वर्दी के कपड़े, टैंट और चमड़े के जूते आदि सामान बनाने के लिए।
  3. नए मजदूर काम पर लगा दिए गए और काम करने का समय बढ़ा दिया गया।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. नए उद्योग परंपरागत उद्योगों की जगह क्यों नहीं ले सकें ?

उत्तर

  1. औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की संख्या कम थी।
  2. प्रौद्येगिकीय बदलाव की गति धीमी थी।
  3. कपड़ा उद्योग एक गतिशील उद्योग था ।
  4. उत्पादन का एक बड़ा भाग कारखानों की बजाय गृह उद्योग द्वारा पूरा होता था।
  5. प्रौद्योगिकीय काफी महँगी थी ।
  6. मशीनें खराब हो जाती थी तो उनकी मरम्मत पर काफी खर्चा आता था।


प्रश्न 2. भारतीय सौदागरों के नियत्रण वाला यह नेटवर्क टूटने क्यों लगा था ?

उत्तर

  1. यूरोपीय कम्पनियों ने धीरे-धीरे स्थानीय अदालतों से विभिन्न प्रकार की रियायतें प्राप्त करके व्यापार पर अधिकार प्राप्त कर लिए थे।
  2. बाद में उन्होंने व्यापार पर एकाधिकार प्राप्त कर लिया।
  3. सूरत और हुगली के बंदरगाहों पर व्यापार घटने से जहाँ से स्थानीय व्यापारी कार्य संचालन करते थे।
  4. पहले जिस ऋण से व्यापार चलता था वह समाप्त होने लगा।


प्रश्न 3. बाजार से श्रम की बहुतायत से श्रमिकों का जीवन कैसे प्रभावित हुआ

उत्तर

  1. शहर में नौकरी की संभावनाओं की खबर सुनते ही श्रमिक शहरों की तरफ दौड़ पड़े।
  2. जिनके सगे-सम्बन्धी शहरों में पहले से ही कार्यरत थे उनके जरिए नए लोगों को नौकरी मिल सकती थी।
  3. जिनका शहरों में कोई नहीं था वे हफ्तों भर प्रतीक्षा करते थे तथा पुलों के नीचे या रैन बसेरों में रात गुजारते थे।


प्रश्न 4. 19वीं शताब्दी में यूरोप के उद्योगपति मशीनों की अपेक्षा हाथ के श्रम को अधिक पसंद क्यों करते थे ?

उत्तर

  1. ब्रिटेन में उद्योगपतियों को मानव श्रम की कोई कमी नहीं थी।
  2. वे मशीन इसलिए लगाना नहीं चाहते थे क्योंकि मशीनों के लिए अधिक पूँजी निवेश करनी पड़ती थी।
  3. कुछ मौसमी उद्योगों के लिए वे उद्योगों में श्रमिकों द्वारा हाथ से काम करवाना अच्छा समझते थे।
  4. बाजार में अक्सर बारीक डिजाइन और खास आकारों वाली चीजों की माँग रहती थी जो हस्त कौशल पर निर्भर थी।


प्रश्न 5. हुगली और सूरत के बंदरगाहों से व्यापार धीरे - धीरे खत्म होने के परिणामों की व्याख्या करो।

उत्तर

  1. नए बंदरगाहों के बढते महत्व औपनिवेशिक सत्ता की बढ़ती शक्ति का संकेत था ।
  2. बम्बई और कलकता के नये बंदरगाहों से व्यापार यूरोपीय देशों के नियंत्रण में था।
  3. माल यूरोपीय जहाजों के द्वारा ले जाता
  4. पुराने व्यापारिक घराने प्रायः समाप्त हो चुके थे जो बच गए थे उनके पास यूरोपीय कंपनियों के नियंत्रण वाले नेटवर्क में काम करने के अलावा और कोई चारा नहीं था ।

Previous Post Next Post