NCERT Solutions for Class 6th: पाठ 27- व्यर्थ की शंका हिंदी दूर्वा भाग-I

NCERT Solutions for Class 6th: पाठ 27- व्यर्थ की शंका हिंदी दूर्वा भाग-I

प्रश्नावली

प्रश्न 1. नीचे दिए गए कथन किसके हैं?

1. तू तो मेरा राजा बेटा है। ____

2. सुनो…. मैं पानी लेने जा रही हूं। ____

3. अपनी बहन का ध्यान रखना। ____

4. मां मुझ पर बहुत प्रसन्न हो गई। ____

5. हाय ! हाय! यह मैंने क्या कर दिया। ____

6. कोई भी काम सोच समझ कर ही करना चाहिए। ____

उत्तर

1. पुरुष

2. स्त्री

3. स्त्री

4. नेवला

5. स्त्री

6. पुरुष


2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

1. स्त्री के मन में नेवले के बारे में क्या संदेह था?

उत्तर

स्त्री के मन में इस बात की शंका थी कि कहीं उसके पीछे से नेवला उसकी बेटी को मार ना डाले।


2. पति ने पत्नी को नेवले के बारे में क्या समझाया?

उत्तर

पति ने पत्नी से कहा, “ भला नेवला हमारे बच्चे से क्यों जलेगा, ये दोनों ही हमारी संतान है। हमारी बेटी इसकी बहन है।”


3. जब सांप को बच्चे के पालने की ओर आते देखा तो नेवले ने क्या किया?

उत्तर

जब सांप को बच्चे के पालने की ओर आते देखा तो नेवले ने उसे दांतों से टुकड़े टुकड़े कर मार डाला।


4. स्त्री फूट-फूट कर क्यों रोने लगी?

उत्तर

स्त्री हमेशा नेवले पर बेवजह शक करती थी। स्त्री की गलत फहमी की वजह से उसे लगा कि नेवले ने उसके बच्चे को मार डाला और यह सोच कर स्त्री ने नेवले को बर्तन फेंक कर मारा और नेवला मर गया। इसी वजह से स्त्री फूट-फूट कर रोने लगी।


5. दंपत्ति, नेवले को जीवन भर क्यों नहीं भूल पाए?

उत्तर

नेवले ने एक भाई की तरह उनकी बेटी की जान बचाई थी। दंपत्ति, नेवले की निष्ठा और कर्तव्य की वजह से उसे जीवन भर भूल नहीं पाए।

Previous Post Next Post