NCERT SOLUTIONS

MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया Vasant

15:36 min read

MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया Vasant

MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया Vasant

1. पत्रों की आवाजाही प्रभावित होने का कारण क्या है?
(क) संचार के साधनो का बढ़ जाना    
(ख) संचार के साधनो का घट जाना
(ग) डाकियों की कमी हो जाना    
(घ) लोगों की रुचि घट जाना
► (क) संचार के साधनो का बढ़ जाना    

2. परिवहन के साधनो के विकास का पत्रों की दुनिया पर क्या असर हुआ है?
(क) पत्र जल्दी और सुगमता से मिलने लगे हैं    
(ख) पत्र विलंब से मिलने लगे हैं
(ग) पत्र कठिनाई से मिलने लगे हैं    
(घ) पत्र कम लिखे जाने लगे हैं
► (क) पत्र जल्दी और सुगमता से मिलने लगे हैं    

3. पत्र जो काम कर सकते हैं उसे संचार के ............. साधन नहीं कर सकते।
(क) प्राचीनतम
(ख) आधुनिकतम
(ग) पुरातन
(घ) व्यस्ततम
► (ग) पुरातन

4. पत्र-संस्कृति विकसित करने के लिए पत्र-लेखन निम्नलिखित में से कहाँ शामिल किया गया है?
(क) विश्वविदयालयी पाठ्यक्रम में
(ख) पत्राचार पाठ्यक्रम में
(ग) मुक्त विदयालयी पाठ्यक्रम में
(घ) स्कूली पाठ्यक्रम में
► (घ) स्कूली पाठ्यक्रम में

5. पत्रों की दुनिया को अजीबो-गरीब क्यों कहा गया है?
(क) उनकी उपयोगिता बढ़ जाने के कारण    
(ख) उनकी उपयोगिता घट जाने के कारण
(ग) हमेशा से उपयोगी बने रहने के कारण
(घ) वर्तमान में अधिक उपयोगी होने के कारण
► (ग) हमेशा से उपयोगी बने रहने के कारण

6. वर्तमान में चिट्ठी-पत्री की क्या स्थिति है?
(क) इनकी लोकप्रियता समाप्त हो गई है    
(ख) इनकी लोकप्रियता में उछाल आया है
(ग) इनकी लोकप्रियता बनी हुई है    
(घ) इनकी लोकप्रियता संचार के अन्य साधनो से अधिक है   
► (ग) इनकी लोकप्रियता बनी हुई है    

7. एसoएमoएसo पत्र के समान ............. नहीं दे सकते।
(क) हानि        
(ख) लाभ
(ग) संतोष        
(घ) असंतोष
► (ग) संतोष        

8. ‘पर अब वह बात नहीं’ में कौन-सी बात कही गई है?
(क) पत्रों की घटती संख्या की बात    
(ख) संचार के बढ़ते साधनो की बात
(ग) संदेशों के लिए अधिक इंतजार न करने की बात
(घ) संदेशों के लिए इंतजा​र बढ़ने की बात
► (ग) संदेशों के लिए अधिक इंतजार न करने की बात

9. सैनिक पत्रों की प्रतीक्षा अधिक उत्सुकता से क्यों करते हैं?
(क) संचार की दुनिया विकसित होने से    
(ख) दुर्गम क्षेत्रों में पत्र ही एकमात्रा साधन होने से
(ग) संचार के अन्य साधनो की अज्ञानता से    
(घ) अन्य साधनो के बहुत महँगा होने से
► (ख) दुर्गम क्षेत्रों में पत्र ही एकमात्रा साधन होने से

10. संचार के आधुनिक साधन कौन-कौन-से हैं?
(क) रेलवे और तार    
(ख) तार और हरकारे
(ग) हरकारे और तेज दौड़नेवाले घोड़े    
(घ) वायरलेस, रेडार और टेलीफोन
► (घ) वायरलेस, रेडार और टेलीफोन

11. प्राचीन समय में संदेशों का आदान-प्रदान किनके द्वारा किया जाता था?
(क) हरकारों द्वारा
(ख) तेज दौड़नेवाले घोड़ों द्वारा
(ग) तार द्वारा    
(घ) (क) और (ख) द्वारा
► (घ) (क) और (ख) द्वारा

12. पत्रों ने किन-किन क्षेत्रों को प्रभावित किया है?
(क) राजनीति के क्षेत्र को            
(ख) कला के क्षेत्र को
(ग) साहित्य के क्षेत्र को            
(घ) उपर्युक्त सभी
► (घ) उपर्युक्त सभी

13. देहाती दुनिया और पत्र परस्पर जुड़े हैं, क्यों?
(क) डाकियों की अधिकता   
(ख) लोगों को संचार के साधनो का ज्ञान न होना
(ग) लोगों का पत्रों से मोह बना रहना    
(घ) संचार के साधनो का विकास न होना
► (घ) संचार के साधनो का विकास न होना

14. नेहरू जी द्वारा लिखे गए पत्र आज भी-
(क) शिक्षा देते हैं    
(ख) प्रेरणा देते हैं
(ग) पथ-प्रदर्शन करते हैं    
(घ) आंदोलन की याद दिलाते हैं
► (ख) प्रेरणा देते हैं

15. संचार के आधुनिकतम साधनों के बीच किस प्रकार के पत्रों की संख्या बढ़ी है?
(क) व्यापारिक पत्रों की
(ख) पारिवारिक पत्रों की
(ग) कार्यालयी पत्रों की
(घ) व्यक्तिगत पत्रों की
► (क) व्यापारिक पत्रों की

16. पहिये के आविष्कार ने पत्रों की दुनिया को वैफसे प्रभावित किया?
(क) हरकारों का काम बढ़ा दिया
(ख) पत्र जल्दी पहुँचने लगे
(ग) पत्र कम लिखे जाने लगे    
(घ) उपर्युक्त सभी
► (ख) पत्र जल्दी पहुँचने लगे

17. संचार के साधनो के बीच भी किस प्रकार के पत्रों की संख्या बढ़ी है?
(क) राजनीतिक पत्र    
(ख) सामाजिक पत्र    
(ग) व्यापारिक पत्र    
(घ) पारिवारिक पत्र
► (ग) व्यापारिक पत्र    

18. ‘पत्रों की आवाजाही प्रभावित होने’ का आशय क्या है?
(क) पत्रों की संख्या बढ़ जाना    
(ख) पत्रों की संख्या कम हो जाना
(ग) पत्रों की संख्या ज्यों की त्यों रहना    
(घ) पत्रों का आना-जाना बंद हो जाना
► (ख) पत्रों की संख्या कम हो जाना

19. निम्नलिखित में से कौन-से लेखक नए लेखकों को प्रेरक जवाब देते थे?
(क) जयशंकर प्रसाद    
(ख) प्रेमचंद
(ग) रामचंद्र शुक्ल
(घ) शरतचंद
► (ख) प्रेमचंद

20. गाँवों में डाकिये को क्या समझा जाता है?
(क) देवदूत    
(ख) यमदूत
(ग) रामदूत    
(घ) राजदूत
► (क) देवदूत    

21. पत्र व्यवहार का असली विकास कब हुआ?
(क) प्राचीन काल में    
(ख) मध्यकाल में
(ग) अंग्रेज़ी शासनकाल में    
(घ) आजादी मिलने के बाद
► (घ) आजादी मिलने के बाद

22. पत्र और एसoएमoएसo संदेशों में क्या अंतर है?
(क) पत्र के संदेश महँगे होते हैं    
(ख) पत्र के संदेश जल्दी मिलते हैं
(ग) एसoएमoएसo अधिक लंबे तथा विस्तृत होते हैं
(घ) पत्र के संदेशों को सँभालकर रखा जा सकता है
► (घ) पत्र के संदेशों को सँभालकर रखा जा सकता है
StudyRankers Author

About StudyRankers Team

Dedicated to providing the most accurate and high-quality educational resources for CBSE students. Our team consists of subject-matter experts committed to simplifying learning.