rise

MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 5 उत्साह और अट नहीं रही क्षितिज

MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 5 उत्साह और अट नहीं रही क्षितिज

1. कवि बादल में किसका स्वर सुनता है?
(क) रूदन
(ख) क्रांति 
(ग) वेदना
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ख) क्रांति

2. किस महीने में चारों तरफ हरियाली छा जाती है?
(क) फागुन
(ख) माघ
(ग) वैशाख
(घ) अषाढ़
► (क) फागुन

3. कवि के अनुसार किसके केश सुंदर, काले और घुँघराले हैं?
(क) प्रेयसी के
(ख) बादल के
(ग) धरती के
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ख) बादल के

4. कविता में जल का बरसना किसका प्रतीक है?
(क) बारिश होना
(ख) शांति और सुख की स्थापना
(ग) प्यास बुझना
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ख) शांति और सुख की स्थापना

5. ‘तप्त धरा’ का सांकेतिक अर्थ क्या है?
(क) गर्म धरती
(ख) सूखी धरती
(ग) दुखों से पीड़ित धरती
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) दुखों से पीड़ित धरती

6. कवि ने ‘निदाघ’ अर्थात् भीषण गर्मी से किसकी ओर इशारा किया है?
(क) अधिक गर्मी
(ख) सांसारिक कष्ट
(ग) असफलता
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ख) सांसारिक कष्ट

7. फागुन मास में कैसी हवाएँ चल रही हैं? 
(क) शुष्क
(ख) नमीयुक्त
(ग) मादक
(घ) मंद-मंद
► (ग) मादक  

8. कवि ने बादलों का आह्वान करते हुए उनसे क्या करने का आग्रह किया है?
(क) न बरसने का
(ख) बरसने का
(ग) गरजने का
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ख) बरसने का

9. बादल को कवि ने गरजने के लिए कहा है, जिससे कि वातावरण में-
(क) जोश और क्रांति फ़ैल सके|
(ख) गर्मी समाप्त हो सके|
(ग) बच्चे डर जाए|
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (क) जोश और क्रांति फ़ैल सके|

10. कविता में बादल किसका प्रतीक है?
(क) भावनाओं का
(ख) सुख का
(ग) दुःख का
(घ) क्रांति का
► (घ) क्रांति का

11. फागुन मास के कारण लोगों के चेहरे पर क्या है?
(क) मायूसी
(ख) डर
(ग) दुःख 
(घ) ख़ुशी
► (घ) ख़ुशी

12. ‘धाराधर’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
(क) पृथ्वी
(ख) आकाश
(ग) समुद्र
(घ) बादल
► (घ) बादल

13. बादल अपनी गर्जन-तर्जन से किसे घेर लेता है?
(क) समुद्र को
(ख) पृथ्वी को
(ग) आकाश को
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) आकाश को

14. कविता ‘अट नहीं रही है’ में किस ऋतु के प्राकृतिक सौदर्य का चित्रण किया गया है?
(क) ग्रीष्म ऋतु
(ख) वर्षा ऋतु
(ग) शरद ऋतु
(घ) वसंत ऋतु
► (घ) वसंत ऋतु
Previous Post Next Post