CBSE Class 12 Hindi Core Syllabus 2020-21| Check Latest Exam Pattern

CBSE has released Class 12 Hindi Core Syllabus 2020-21. This year the board the decided to reduce the syllabus due to ongoing health crisis. Here, you will find latest Hindi Core Class 12 Syllabus 2020-21.

CBSE Class 12 Hindi Core Syllabus 2020-21

प्रश्न-पत्र दो खण्डों-खंड 'अ' और 'ब' का होगा खंड 'अ' में वस्तुपरक प्रश्न पूछे जाएँगे। खंड 'अ' में कुल 58 प्रश्न होगें जिनमें से केवल 40 प्रश्नों के ही उत्तर देने होगें खंड 'ब' में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएँगे। प्रश्नों में उचित आंतरिक विकल्प दिए जाएंगे|

खंड क - अपठित अंश


• अपठित गद्यांश (चिंतन क्षमता एवं अभिव्यक्ति कौशल पर बहुविकल्पात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे)

अ. दो अपठित गद्यांशों में से कोई एक गद्यांश करना होगा| (450-500 शब्दों के) (1अंक × 10 प्रश्न)
ब. दो अपठित पद्यांशों में से कोई एक पद्यांश करना होगा| (250-250 शब्दों के) (1अंक × 5 प्रश्न)

कार्यालयी हिंदी और रचनात्मक लेखन (अभिव्यक्ति और माध्यम' पुस्तक के आधार पर)

अ. अभिव्यक्ति और माध्यम पुस्तक से बहुविकल्पात्मक प्रश्न (1अंक × 5 प्रश्न)

पाठ्यपुस्तक आरोह भाग-2 से बहुविकल्पात्मक प्रश्न


अ. पठित काव्यांश पर पाँच बहुविकल्पी प्रश्न (1अंक × 05 प्रश्न)
ब. पठित गद्यांश पर पाँच बहुविकल्पी प्रश्न। (1अंक × 05 प्रश्न)

अनुपूरक पाठ्यपुस्तक वितान भाग-2 से बहुविकल्पात्मक प्रश्न

अ. पठित पाठों पर सात बहुविकल्पी प्रश्न (1अंक × 10 प्रश्न)

खंड ब (वर्णनात्मक प्रश्न)

कार्यालयी हिंदी और रचनात्मक लेखन

1. दिए गए तीन नए और अप्रत्याशित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेखन (5 अंक × 1 प्रश्न)

2. औपचारिक विषय से संबधित पत्र लेखन। (5 अंक × 1 प्रश्न) (विकल्प सहित)

3. कविता/कहानी/नाटक की रचना प्रक्रिया पर आधारित दो लघुउत्तरीय प्रश्न (3 अंक × 1 प्रश्न) + (2 अंक × 1 प्रश्न) (विकल्प सहित)

4. समाचार लेखन (उल्टा पिरामिड शैली) फीचर लेखन आलेख लेखन पर आधारित दो |लघुउत्तरीय प्रश्न (3 अंक × 1 प्रश्न) + (2 अंक × 1 प्रश्न) (विकल्प सहित)

पाठ्यपुस्तक आरोह भाग-2

1. काव्य खंड पर आधारित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर (लगभग 50-60 शब्दों | में) (3 अंक × 2 प्रश्न)

2. काव्य खंड पर आधारित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर (लगभग 30-40 शब्दों में) (2 अंक × 2 प्रश्न)

3. गद्य खंड पर आधारित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर (लगभग 50-60 शब्दों में) (3 अंक × 2 प्रश्न)

4. गद्य खंड पर आधारित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर (लगभग 30-40 शब्दों में) (2 अंक × 2 प्रश्न)

(अ) श्रवण तथा वाचन - 10 अंक
(ब) परियोजना कार्य - 10 अंक

निर्धारित पुस्तकें:

1. आरोह, भाग-2, एन.सी.ई.आर.टी., नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित नवीनतम संस्करण
2. वितान, भाग-2, एन.सी.ई.आर.टी., नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित नवीनतम संस्करण
3. अभिव्यक्ति और माध्यम, एन.सी.ई.आर.टी., नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित नवीनतम संस्करण

निम्नलिखित पाठ हटा दिये गये हैं:

काव्य खंड
1.सूर्यकांत त्रिपाठी निराला-बादल राग
2.हरिवंश राय बच्चन-(i)आत्मपरिचय
3. आलोक धन्वा-पतंग
4. कुँवर नारायण-(ii) बात सीधी थी पर
5. उमाशंकर जोशी-(i) छोटा मेरा खेत, (ii) बगुलों के पंख

गद्य खंड
6. विष्णु खरे-चार्ली चैप्लिन यानी हम सब
7. हजारी प्रसाद द्विवेदी-शिरीष के फूल

Download Class 12 Hindi Core Syllabus 2020-21

Previous Post Next Post