Important Questions for Class 6th राम का राज्याभिषेक बाल राम कथा Hindi

Important Questions for Class 6th राम का राज्याभिषेक Hindi

1. विभीषण क्यों चाहते थे राम कुछ दिन लंका में रुके?

विभीषण राम से उनकी रीती-नीति सीखना चाहते थे इसलिए वे चाहते थे कि राम कुछ दिन लंका में रुके|

2. राम लंका में क्यों नहीं रुकना चाहते थे?

राम लंका में इसलिए नहीं रुकना चाहते थे क्योंकि उनके वनवास का वह चौदह वर्ष पूरा हो चूका था| वे अयोध्या लौटना चाहते थे, भरत उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे|

3. विभीषण राम के साथ अयोध्या क्यों जाना चाहते थे ?

विभीषण राम के राज्याभिषेक में उपस्थित रहना चाहते थे इसलिए उनके साथ अयोध्या जाना चाहते थे|

4. राम ने किसे अयोध्या चलने के लिए आमंत्रित किया?

राम ने सुग्रीव और हनुमान को अयोध्या चलने के लिए आमंत्रित किया|

5. राम मार्ग में सीता को क्या बता रहे थे?

राम मार्ग में सीता को मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख स्थानों के बारे में बता रहे थे|

 6. ऋषि भरद्वाज का आश्रम कहाँ था?

ऋषि भरद्वाज का आश्रम गंगा-यमुना के तट पर था|

7. राम विश्राम करने कहाँ रुके थे ?

राम विश्राम करने ऋषि भरद्वाज के आश्रम में उनकी आग्रह पर रुके थे|

8. हनुमान ने जब भरत को राम के लौटने कि सूचना दी तब उनके चेहरे का भाव कैसा था ?

राम के लौटने कि सूचना सुनकर भारत की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं था| वे बार-बार हनुमान को यह शुभ सूचना उन तक पहुँचाने के लिए धन्यवाद दे रहे थे। उनके चेहरे पर केवल प्रसन्नता का भाव था।

9. राम के आने की सूचना सुनकर अयोध्या में क्या होने लगा?

राम के आने की सूचना सुनकर अयोध्या में उत्साह की तैयारियॉँ होने लगीं | नगर को सजाया गया| शत्रुध्न राज्याभिषेक की तैयारी में लगे हुए थे |

10. राम का विमान कहाँ उतरा?

राम का विमान नंदीग्राम में उतरा|

11. राम ने विमान से उतरकर क्या किया था ?

राम ने विमान से उतरकर भरत को गले से लगाया और माताओं को प्रणाम किया था |

12. भरत भागते हुए आश्रम के भीतर क्यों गए?

भरत भागते हुए आश्रम के भीतर राम की उस खड़ाऊँ को लाने गए जिसे चौदह वर्ष तक सिंहासन पर रखकर उन्होंने राजकाज चलाया था |

13. नंदीग्राम से चलने के पूर्व राम ने पुष्पक विमान का क्या किया था ?

नंदीग्राम से चलने के पूर्व राम ने पुष्पक विमान को कुबेर के पास भेज दिया था। वह विमान कुबेर का ही था। रावण ने उसे बलपूर्वक छीन लिया था।

14. राम का राज्याभिषेक किसने किया?

राम का राज्याभिषेक मुनि वशिष्ट ने किया|

15. राम और सीता को कैसे सिंहासन बैठाया गया?

राम और सीता को रत्नजटित सिंहासन पर बैठाया गया था| लक्ष्मण , भरत और शत्रुध्न उनके पास खड़े थे| हनुमान नीचे बैठ गए थे |

16. राम ने सीता को क्या दिया?

राम ने सीता को बहुमूल्य हार दिया था |

17. सीता को क्या दुविधा थी?

सीता को दुविधा थी कि वह अपने गले का हार किसे दें|

18. सीता ने अपने गले का हार हनुमान को क्यों दिया था ?

सीता ने अपने गले का हार हनुमान को उनके भक्ति और पराक्रम के लिए दिया था और वह उनसे सबसे अधिक प्रसन्न थीं |

19. राम के राज्य में सब कुछ कैसा था?

राम के राज्य में कोई भेदभाव नहीं था,  कोई बीमार नहीं पड़ता था। खेत हरे-भरे थे। पेड़ फलों से लदे रहते थे।
Previous Post Next Post