Important Questions for Class 6th राम और सुग्रीव बाल राम कथा Hindi

Important Questions for Class 6th राम और सुग्रीव Hindi

1. राम और लक्ष्मण का अगला पड़ाव क्या था?

राम और लक्ष्मण का अगला पड़ाव ऋष्यमूक पर्वत जहाँ सुग्रीव रहते थे|

2. कबंध और शबरी ने दोनों भाईयों किससे मिलने की सलाह दी?

कबंध और शबरी ने दोनों भाईयों को सुग्रीव से मिलने की सलाह दी और कहा था कि वे सीता की खोज में सहायक होंगें|

3. सुग्रीव का मूल निवास कहाँ था?

सुग्रीव का मूलय निवास किष्किंधा था|

4. सुग्रीव किसके पुत्र थे ?

सुग्रीव किष्किंधा के वानरराज के छोटे पुत्र थे|

5. सुग्रीव को किसके डर से ऋष्यमूक पर्वत पर रहने जाना पड़ा था ?

सुग्रीव को अपने बड़े भाई बाली के कारण ऋष्यमूक पर्वत पर रहने जाना पड़ा था क्योंकि बाली राजकाज के कारण उन्हें मार डालना चाहते थे|

6. राम और लक्ष्मण को आता देख सुग्रीव ने अपने साथियों क्या कहा?

राम और लक्ष्मण को आता देख सुग्रीव ने कहा ये दोनों अवश्य बाली के गुप्तचर होंगे| मुझे मारने आ रहे होंगें|

7. सुग्रीव के प्रमुख साथी कौन थे?

सुग्रीव के प्रमुख साथी हनुमान थे|

8. हनुमान भेस बदल कर कहाँ गए?

हनुमान भेस बदल कर राम और लक्ष्मण के पास गए|

9. लक्ष्मण ने जब अपना परिचय और आने का कारण बताया तब हनुमान क्या सोचने लगे?

लक्ष्मण का परिचय और आने का कारण सुनकर हनुमान के चेहरे पर हलकी-सी मुस्कुराहट आ गई और वे सोचने लगे कोई उससे सहायता माँगने आया है, जिसे स्वयं सहायता चाहिए।|

10. हनुमान राम और लक्ष्मण को ऋष्यमूक पर्वत पर कैसे ले गए?

हनुमान राम और लक्ष्मण को ऋष्यमूक पर्वत पर अपने कंधे पर बैठा कर ले गए|

11. सुग्रीव और राम ने किस प्रकार दोस्ती की?

सुग्रीव और राम ने अग्नि को साक्षी मानकर मित्रता का वचन लिया|

12. राम ने गहनों को देखकर क्या कहा?

राम ने गहनों को तुरंत पहचान लिया और कुछ गहने लक्ष्मण ने भी पहचाने| गहने देखकर राम शोक सागर में डूब गए थे|

13. सुग्रीव ने अपनी व्यथा के बारे में राम को क्या बताया?

सुग्रीव ने राम को बताया बाली ने उसे उसके राज्य से निकाल दिया था, उसकी पत्नी को भी छीन लिया और अब उसे मारने की भी कोशिश कर रहा था|

14. संकट में पड़ने पर किसने सुग्रीव का साथ दिया?

संकट में पड़ने पर हनुमान, नल और नील ने उनका साथ दिया|

15. राम ने किस प्रकार अपनी शक्ति का प्रदर्शन सुग्रीव को दिखाया?

राम ने धुनष उठाया और तीर चला कर शाल के सातों विशाल वृक्ष एक बार में धरती पर गिराकर पनी शक्ति का प्रदर्शन सुग्रीव को दिखाया|

16. राम ने सुग्रीव को किससे युद्ध के लिए ललकारने को कहा ?

राम ने सुग्रीव को बाली को युद्ध के लिए ललकारने को कहा|

17. राम ने युद्ध के लिए क्या योजना बनाई?

राम ने कहा कि मैं पेड़ की आट से युद्ध देखूँगा| जब तुम पर संकट आएगा, तुम्हारी सहायता करूँगा | बाली की मृत्यु मेरे ही बाण से होगी |

18. राम ने किस दुविधा के कारण बाली परबाण नहीं चलाया?

राम दुविधा में थे क्योंकि दोनों भाईयों के चेहरे मिलते-जुलते थे| दूर से दोनों भाई एक जैसे लग रहे थे| वे बाली को पहचान नहीं पाए और अगर बिना पहचाने बाण चलाते तो वह बाण सुग्रीव को लग सकता था इसी दुविधा में राम ने बाण नहीं चलाया था|

19. बाली के मृत्यु के बाद क्या हुआ?

बाली के मृत्यु के बाद सुग्रीव का राज्यभिषक हुआ उन्हें राज गद्दी मिली थी और राम की सलाह पर ही बाली के पुत्र अंगद को युवराज का पद दिया गया था |

20. किष्किंधा लौटने के बाद राम किसकी प्रतीक्षा कर रहे थे?

किष्किंधा लौटने के बाद राम सुग्रीव की वानरसेना की प्रतिक्षा कर रहे थे क्योंकि उन्हें सीता कि खोज करनी थी|

21. हनुमान ने जब सुग्रीव को उनका वचन याद दिलाया तब उन्होंने क्या किया?

हनुमान ने जब सुग्रीव को उनका वचन याद दिलाया तब उन्होंने सेना पति नल को वानरसेना एकत्र करने का आदेश दिया|

22.राम वानरों की सेना भेजने से पहले क्या चाहते थे?

राम वानरों की सेना भेजने से पहले चतुर और बुद्धिमान दूतों लंका भेजना चाहते थे|

23. राम ने हनुमान को अँगूठी क्यों दी?

राम ने हनुमान को अपनी अँगूठी इसलिए दी ताकि जब वह सीता से मिले तो उन्हें दिखाए जिससे वह समझ जाएँगी कि वह राम के दूत हैं|

24. अंगद और हनुमान टोली के साथ चलते-चलते कहा पहुँच गए?

अंगद और हनुमान टोली के साथ चलते चलते ऐसे स्थान पर पहुँच गए, जिसके आगे भूमि ही नहीं थी| आगे केवल जल और विशाल समुद्र था|

25. संपाति कौन था और उसने क्या बताया था ?

संपाति जटायु का भाई था और उसने बताया था कि सीता लंका में हैं|

26. जामवंत ने हनुमान से क्या कहा?

जामवंत ने हनुमान से कहा कि हनुमान आपको जाना होगा इस समुद्र को पार करने का कार्य सिर्फ आप ही कर सकते हैं|

राम और सुग्रीव Notes
Previous Post Next Post