NCERT SOLUTIONS

Important Questions for Class 6th लंका विजय Hindi

12:30 min read

Important Questions for Class 6th लंका विजय बाल राम कथा Hindi

Important Questions for Class 6th लंका विजय Hindi

1. सुग्रीव ने वानरों को युद्ध के बारे में क्या बताया?

सुग्रीव ने वानरों को बताया कि युद्ध में केवल वही सैनिक जाएँगे जो शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होंगें। जो दुर्बल हैं वे यहीं रुक जाएँ|

2. वानर सेना ने अपना डेरा कहाँ डाला था ?

वानर सेना ने अपना डेरा महेंद्र पर्वत पर डाला था|

3. लंका नगरी और राक्षसों के बीच खलबली और बैचनी क्यों मच गई थी ?

लंका नगरी और राक्षसों के बीच खलबली और बैचनी इसलिए मच गई थी क्योंकि उनके मन में राम की शक्ति को लेकर डर बैठ गया था| वे सोच रहे थे जिसका दूत लंका में आग लगा सकता है, वह स्वयं कितना शक्तिशाली होगा |

4. नगर को हताश देखकर विभीषण ने रावण से क्या कहा था ?

नगर को हताश देखकर विभीषण ने रावण से कहा कि राम से युद्ध न करें और सीता को लौटा दें। सबका कल्याण इसी में है।

5. विभीषण ने राम के पास जाकर क्या कहा?

विभीषण ने राम के पास जाकर कहा कि रावण ने मुझे लंका से बाहर निकाल दिया और सभा में अपमानित भी किया क्योंकि मैंनें उनसे सीता को लौटाने की बात कही थी| मैं अपने प्राण बचाकर आपके पास आया हूँ |

6. विभीषण ने जब राम को रावण के योद्धाओं की शक्ति के बारे में बताया तब उन्होंने ने क्या कहा था ?

राम ने विभीषण से कहा तुम चिंता मत करो| राक्षस मारे जाएँगे| लंका की राजगद्दी तुम्हारी होगी|

7. राम को क्रोध में देखकर समुद्र ने क्या सलाह दी?

समुद्र ने राम से कहा कि आपकी सेना में नल नाम का एक वानर है जो पुल बना सकता है| उससे वानर सेना समुद्र पार कर जाएगी|

8. सबसे पहले पुल से उस पार कौन गया?

सबसे पहले विभीषण पुल से उस पार गया|

9. रावण क्रोध में क्यों चीख उठा था ?

रावण को जब पता चला समुद्र पर पुल बन गया तब वह क्रोध में चीख उठा और कहने लगा समुद्र पर पुल कैसे बन सकता है? उसने आदेश दिया सेना तैयार की जाए|

10. राम ने अपनी सेना को चार भागों में क्यों बाँटा?

लंका के चार द्वार थे| चौतरफ़ से आक्रमण करना था इसलिए राम ने अपनी सेना को चार भागों में बाँटा|

11. लंका का निरीक्षण करने के बाद राम ने लक्ष्मण से क्या कहा?

लंका निरीक्षण के बाद राम ने लक्ष्मण से कहा सूर्योदय होते ही लंका को चारों ओर से घेर लिया जाए|

12. राम ने अंतिम सुलह प्रयास के लिए किसे लंका भेजा?

राम ने अंगद को अपना दूत बनाकर अंतिम सुलह प्रयास के लिए लंका भेजा|

13. किसकी बाण से राम और लक्ष्मण मूर्च्छित हो कर गिर पड़े थे ?

मेघनाद की बाण से राम और लक्ष्मण मूर्च्छित हो कर गिर पड़े थे|

14. बाण लगने पर किसने राम और लक्ष्मण का उपचार किया?

बाण लगने पर विभीषण ने राम और लक्ष्मण का उपचार किया| 

15. रावण को कोई और रास्ता नहीं सूझा तो उसने किसको जगाया?

रावण को कोई और रास्ता नहीं सूझा तो उसने कुंभकर्ण को जगाया|

16. किसकी मृत्यु के बाद रावण ने स्वयं रणक्षेत्र में जाने का फैसला लिया था ?

अपने जेष्ठ पुत्र मेघनाद की मृत्यु के बाद रावण ने स्वयं रणक्षेत्र में जाने का फैसला लिया था |

17. हनुमान ने किसे मौत की नींद सुलाया?

हनुमान ने निकुंभ, देवांतक और त्रिशिरा को मौत की नींद सुलाया। |

18. विभीषण को राम की सेना में देखकर रावण ने क्या किया था ?

विभीषण को राम की सेना में देखकर रावण उबल पड़ा था और फिर वह विभीषण पर बाणों की बौछार करने लगा|

19. लक्ष्मण को बाण कैसे लग गया?

रावण ने जब बाण विभीषण पर चलाया था तब लक्ष्मण ने विभीषण को अपने पीछे छिपा लिया था और वही बाण लक्ष्मण को लग गया|

20. बाण लगने पर लक्ष्मण को किसकी निगरानी में रखा था ?

बाण लगने पर लक्ष्मण को सुग्रीव की निगरानी रखा गया था| सुग्रीव ने लक्ष्मण के उपचार के लिए वैध को बुलाया|

21. लक्ष्मण के उपचार के लिए संजीवनी बूटी किसने लाया?

लक्ष्मण के उपचार के लिए संजीवनी बूटी हनुमान लाए|

22. लक्ष्मण को बाण लगने पर राम ने रावण से क्या कहा था ?

लक्ष्मण को बाण लगने पर राम की आँखें क्रोध से लाल हो गई थी उन्होंने रावण को चुनौती दी और कहा कि रावण काल तुझे मेरे सामने ले आया है| आज अन्याय पर न्याय की विजय होगी| तेरा अंत निश्चित है|

23. जब युद्ध दुबारा शुरू हुआ तब क्या हुआ?

जब युद्ध दुबारा शुरू हुआ तब राम और रावण के रथ एक-दूसरे के सामने थे। राम के बाणों ने रावण के रथ का मुँह मोड़ दिया था। यह पराजय का संकेत था। रावण हिम्मत हारने लगा। जब तक वह रथ घुमाता, राम का एक बाण उसके पार निकल गया। रथ मुड़ा, लेकिन रावण के हाथ से धनुष छूट गया था। वह पृथ्वी पर गिर पड़ा और मारा गया।

24. विभीषण जब रावण की मृत शरीर पर रो रहा था तब राम ने उन्हें क्या समझाया?

राम ने विभीषण को समझाया कि मित्र, शोक मत करो। रावण महान योद्धा था। उसकी अंत्येष्टि महानता के अनुरूप होनी चाहिए। मृत्यु सत्य है। उसे स्वीकार करो।

25. राम ने लंका विजय का समाचार पहुँचने के लिए किसे अशोक वाटिका भेजा?

राम ने लंका विजय का समाचार पहुँचने के लिए हनुमान को अशोक वाटिका भेजा|

26. युद्ध खत्म होने के बाद राम ने लक्ष्मण से क्या कहा?

युद्ध खत्म होने के बाद राम ने लक्ष्मण से विभीषण के राज्याभिषेक की तैयारी करने को कहा|

StudyRankers Author

About StudyRankers Team

Dedicated to providing the most accurate and high-quality educational resources for CBSE students. Our team consists of subject-matter experts committed to simplifying learning.