rise

Important Questions for Class 6th दो वरदान बाल राम कथा Hindi

Important Questions for Class 6th दो वरदान Hindi

1. राजा दशरथ के मन में कौन सी इच्छा बची थी?

राजा दशरथ के मन में राम की राज्याभिषेक की इच्छा बची थी|

2. किससे विचार-विमर्श के बाद राजा दशरथ ने राम के राज्याभिषेक की बात दरबार में कही ?

मुनि वशिष्ठ से विचार-विमर्श के बाद राजा दशरथ ने राम के राज्याभिषेक की बात दरबार में कही |

3. सभा में राम के राज्याभिषेक की बात सुनकर सब ने क्या किया ?

सभा में राम के राज्याभिषेक की बात सुनकर सब लोग राम के नाम जय-जयकर करने लगे |

4. अयोध्या में जिस समय राम के राज्याभिषेक की चर्चा हो रही थी भरत और शत्रुध्न कहा थे ?

भरत और शत्रुध्न अपने नाना केकयराज के यहाँ गए हुए थें|

5. मंथरा कौन थी ?

मंथरा रानी कैकय की प्रिय दासी थी |

6. मंथरा को राम के राज्याभिषेक की बात किससे पता चली ?

मंथरा को राम के राज्याभिषेक की बात रानी कौशल्या की दासी से पता चली |

7. राम के राज्याभिषेक की बात सुनकर रानी कैकेयी ने क्या कहा ?

राम के राज्याभिषेक की बात सुनकर रानी कैकेयी ने कहा कि यह तो बहुत शुभ समाचार है और उन्होंने प्रसन्नता से अपने गले का हार उतारकर मंथरा को दे दिया।

8. कैकेयी को प्रसन्न देखकर मंथरा ने क्या कहा ?

कैकेयी को प्रसन्न देखकर मंथरा ने उसे समझाया की यह राजा दशरथ के षड्यंत्र का है। इससे तुम्हारा अधिकार छीन जाएगा|

9. जब कैकेयी पर मंथरा की बातों का असर हुआ तब उनका क्या हाल हुआ ?

जब कैकेयी पर मंथरा की बातों का असर हुआ तो उनका सिर चकरा गया। उनकी आँखों में आँसू थे और प्रसन्नता की जगह अव्यक्त क्रोध ने ले ली।

10. रानी कैकय के मन में क्या प्रश्न था ?

रानी कैकय के मन में यह प्रश्न था कि वह राम को जंगल भेजने की बात और भरत के राज्याभिषेक कि बात किस प्रकार राजा दशरथ से करेंगी|

11. दशरथ कोप भवन का दृश्य देखकर क्यों हैरान रह गए ?

दशरथ कोपभवन का दृश्य देखकर इसलिए हैरान रह गए क्योंकि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था। कैकेयी ज़मीन पर लेटी हुई थीं। उनके बाल बिखरे हुए थे । गहने कक्ष में बिखरे हुए थे और उनके कपड़े भी मैले थे।

12. कैकय अपने बीमारी के बारे में बताने से पहले राजा दशरथ से क्या माँगती हैं ?

कैकय अपने बीमारी के बारे में बताने से पहले राजा दशरथ से वचन माँगती हैं |

13. कैकेयी ने दो वरदान में राजा दशरथ से क्या माँगा ?

कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगें -
• कल सुबह राज्याभिषेक भरत का हो, राम का नहीं|
• राम को चौदह वर्ष का वनवास हो|

14. कैकेयी के दो वरदान सुनते ही राजा दशरथ को क्या हुआ ?

कैकय के दोनों वरदान सुनते ही दशरथ का चेहरा सफ़ेद पड़ गया सिर चकराने लगा और वे मूर्च्छित हो कर गिर पड़े|

15. दशरथ ने जब कैकय के वरदानों को अस्वीकार कर दिया तब कैकेयी ने क्या किया ?

दशरथ ने जब कैकय के वरदानों को अस्वीकार कर दिया तब कैकय ने कहा कि आप अपने वचनों से पीछे नहीं हट सकते यह रघुकुल का अनादर है अगर आप ऐसा करते है , तो आप दुनिया को मुँह दिखाने योग्य नहीं रहेंगे। आप वरदान नहीं देंगे तो मैं विष पीकर आत्महत्या कर लूँगी। यह कलंक आपके माथे पर लगेगा ''|

दो वरदान Notes
Previous Post Next Post