NCERT SOLUTIONS

Extra Questions of पाठ 2 - बचपन। वसंत भाग - I Class 6th

16:49 min read

Extra Questions of Chapter 2 Bachpan Vasant Part I Class 6th

अर्थग्रहण सम्बन्धी प्रश्न -

1. हाँ, मैं इन दिनों कुछ बड़ा-बड़ा यानी उम्र में सयाना महसूस करने लगी हैं। शायद इसलिए कि पिछली शताब्दी में पैदा हुई थी। मेरे पहनने-ओढ़ने में भी काफ़ी बदलाव आए हैं। पहले मैं रंग-बिरंगे कपड़े पहनती रही हैं। नीला-जामुनी-ग्रे-काला-चॉकलेटी। अब मन कुछ ऐसा करता है कि सफ़ेद पहनो। गहरे नहीं, हलके रंग। मैंने पिछले दशकों में तरह-तरह की पोशाकें पहनी हैं। पहले फ्रॉक, फिर निकर-वॉकर, स्कर्ट, लहँगे, गरारे और अब चूड़ीदार और घेरदार कुर्ते।

1. लेखिका खुद को उम्र में क्या मानती थी ?

उत्तर

लेखिका खुद को उम्र में सयाना मानती थी |

2. पहले लेखिका कैसे कपड़े पहनती थी ?

उत्तर

पहले लेखिका रंग - बिरंगे कपड़े पहनती थी |

3. लेखिका स्कर्ट कब पहनती थी ?

उत्तर

लेखिका स्कर्ट बचपन में पहनती थी|

लघु उत्तरीय प्रश्न -

1. लेखिका को हवाई जहाज को उड़ते देखकर क्या लगता था ?   

उत्तर

लेखिका को हवाई जहाज को उड़ता देखकर ऐसा लगता था जैसे कोई भारी - भरकम पक्षी उड़ा जा रहा है|  

2. लेखिका कौन सी दुकान क्यों नहीं भूलती ?

उत्तर

लेखिका गाड़ी के मॉडलवाली की दुकान के साथ वाली दुकान कभी नहीं भूलती क्योंकि वहाँ उनका चश्मा बनता था ।

3. डॉक्टर ने लेखिका को क्या आश्वासन दिया था ?

उत्तर

डॉक्टर ने लेखिका को यह आश्वासन दिया था कि उसका चश्मा शीघ्र ही हट जाएगा। उसकी नज़र ठीक हो जाएगी और चश्मा लगाने की कभी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न -

1. लेखिका का पिछली सदी के बारे में क्या अनुभव रहा था ? 

उत्तर

लेखिका को पिछली सदी में केवल एक गाड़ी याद थी जिसकी रफ्तार तेज़ थी। तब कभी-कभी हवाई जहाज़ दिखाई देते थे। जब उनकी आवाज़ सुनाई देती, बच्चे उन्हें देखने के लिए घर से बाहर दौड़े आते थे। जहाज़ को उड़ता देख उन्हें ऐसे लगता था जैसे कोई बड़े शरीर वाला पक्षी पंख फैलाकर आकाश में उड़ रहा हो। वह बहुत तेज़ी से उड़ता था और देखते ही देखते वह नज़रों से ओझल हो जाता था। 

2. चश्मा लगाने पर उनके चचेरे भाई उन्हें क्यों छेड़ते थे ? 

उत्तर

लेखिका के चश्मा लगाने पर उनके चचेरे भाई उन्हें इसलिए छेड़ते थे, क्योंकि जब कोई व्यक्ति पहली बार चश्मा लगाता है तो उसे तथा देखने वाले दोनों को ही अटपटा सा लगता है। लेखिका का चचेरा भाई उनकी सूरत को लंगूर की सूरत कहकर चिढ़ाता था। 



StudyRankers Author

About StudyRankers Team

Dedicated to providing the most accurate and high-quality educational resources for CBSE students. Our team consists of subject-matter experts committed to simplifying learning.