NCERT Solutions for Class 10th: पाठ 7 - लोकतंत्र के परिणाम (Loktantr ke Parinam) Loktantrik Rajniti

लोकतंत्र के परिणामों का मूल्यांकन कैसे करें?

• लोकतंत्र सरकार का बेहतर रूप है क्योंकि
→ यह नागरिकों में समानता को बढ़ावा देता है।
→ यह व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाता है।
→ यह निर्णय लेने की गुणवत्ता में सुधार करता है।
→ यह टकरावों को टालने-सँभालने का तरीका प्रदान करता है।
→ यह गलतियों को सुधारने का अवसर प्रदान करता है।

क्या लोकतांत्रिक सरकारें प्रभावी होती है?

• एक गैर-लोकतांत्रिक शासक को विधायिका का सामना नहीं करना पड़ता। साथ-ही उन्हें बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक नजरिए का ख्याल नहीं रखना पड़ता। यही कारण है कि ये सरकारें कोई भी फैसले जल्दी लेता है।

• एक लोकतांत्रिक सरकार अपने फैसले लेने में ज्यादा समय ले सकती है। इसलिए इसने पूरी प्रक्रियाओं का पालन किया है, इसलिए ज्यादा संभावना होती है की लोग उसके फैसले को मानेंगे और ज्यादा प्रभावी भी होंगे।

उत्तरदायी

• अगर कोई नागरिक यह जानना चाहे कि फैसले लेने में नियमों का सही पालन हुआ है या नहीं तो वह इसका पता कर सकता है, इसके लिये उसके पास साधन भी उपलब्ध है। इसे पारदर्शिता कहते हैं।

वैध सरकार

• लोकतंत्र में, सरकारें एक नियमित, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के माध्यम से चुनी जाती है।

• लोगों के प्रतिनिधियों के साथ प्रमुख नीतियों और नए कानूनों पर खुली सार्वजनिक चर्चा के साथ ही कानून के उचित प्रक्रियाओं का पालन करते हैं।

• अगर लोगों को लगता है कि सरकार ने कुछ ऐसा किया है जो संविधान के खिलाफ है, तो लोग इसे न्यायपालिका में चुनौती दे सकता है।

आर्थिक समृद्धि और विकास

• 1950 और 2000 के बीच तानाशाही देशों की आर्थिक विकास दर थोड़ी अधिक रही है।

• आर्थिक विकास विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है।
→  देश की जनसंख्या का आकार
→ वैश्विक स्थिति
→ अन्य देशों से सहयोग
→ देश द्वारा अपनाई गई आर्थिक नीतियाँ

• तानाशाही वाले कम विकसित देशों और लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले कम विकसित देशों के बीच आर्थिक विकास की दरों में अंतर नगण्य सा है।

असमानता और गरीबी में कमी

• लोकतांत्रिक राजनीतिक समानता पर आधारित होती हैं, लेकिन आर्थिक मोर्चे हम असमानता को बढ़ता हुआ पाते हैं।

सामाजिक विविधताओं में सामंजस्य

• लोकतंत्र विभिन्न सामाजिक विभाजनों को समायोजित करके अपने नागरिकों को शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने में मदद करता है।

नागरिकों की गरिमा और आजादी

• लोकतंत्र व्यक्ति की गरिमा और स्वतंत्रता का सम्मान एवं रक्षा करता है।

लोकतंत्र - इसकी जांच-परख और परीक्षा कभी खत्म नहीं होती

• एक लोकतंत्र हमेशा एक बेहतर लक्ष्य की ओर अग्रसर होता है।

• लोकतंत्र में लोग हमेशा अधिक सुबिधाओं की मांग करते हैं।

NCERT Solutions of पाठ 7 - लोकतंत्र के परिणाम

Previous Post Next Post