Latest UP Board Class 10th Syllabus for Ganit 2018-19

UP Board has released the syllabus for Class 10 Ganit 2018-19. There are some changes made in the chapter.  The exam pattern is same as the previous year.

UP Board ने Class 10 गणित 2018-19 के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिया है| इस साल से NCERT टेक्स्टबुक को पढ़ाया जाएगा| इसमें 70 अंक की लिखित परीक्षा एवं 30 अंक का प्रयोगात्मक एवं प्रोजेक्ट कार्य होगा।

इकाई-1 संख्या पद्धति 07 अंक
इकाई-2 बीजगणित 20 अंक
इकाई-3 निर्देशांक ज्यामिति 05 अंक
इकाई-4 ज्यामिति 20 अंक
इकाई-4 मेन्सुरेशन 10 अंक
इकाई-4 सांख्यिकी तथा प्रायिकता 08 अंक

कुल 70 अंक

1. वास्तविक संख्याएँ
2. बहुपद
3. दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म
4. द्विघात समीकरण
5. समांतर श्रेढ़ीयाँ
6. त्रिभुज
7. निर्देशांक ज्यामिति
8. त्रिकोणमिति का परिचय
9. त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग
10. वृत्त
11. रचनाएँ
12. वृतों से संबंधित क्षेत्रफल
13. पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन
14. सांख्यिकी
15. प्रायिकता

प्रोजेक्ट कार्य

नोट- निम्नलिखित में से कोई तीन प्रोजेक्ट प्रत्येक छात्र से तैयार करायें। अध्यापक विषय से सम्बन्धित अन्य
प्रोजेक्ट अपने स्तर से भी दे सकते हैं।

(1) पाइथागोरस प्रमेय का सत्यापन गत्ता या चार्ट पर त्रिभुज एवं वर्ग को बनाकर करना।
(2) जनसंख्या अध्ययन में सांख्यिकी की उपयोगिता।
(3) विभिन्न ज्यामितीय आकृतियों की वास्तुकला एवं निर्माण में भूमिका का अध्ययन करना।
(4) त्रिकोणमिति अनुपातों के चिन्हों का ज्ञान चार्ट के माध्यम से कराना। कोण के पूरक (Complementary angle), सम्पूरक कोण (supplementary angle) आदि कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात कोणों के
संगत अनुपात में चित्र के माध्यम से व्यक्त करना।
(5) उत्तर मध्यकाल के किसी एक भारतीय गणितज्ञ (रामानुजन, नारायण पण्डित आदि) का व्यक्तित्व एवं
गणित में योगदान।
(6) 24×42 सेंमी0 माप के दो कागज लेकर लम्बाई एवं चौड़ाई की दिशा में मोड़कर दो अलग-अलग बेलन
बनाइए। दोनों में किसका वक्रपृष्ठ एवं आयतन अधिक होगा।
(7) सरकार द्वारा लगाये जाने वाले विभिन्न प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर का अध्ययन करना।
(8) वृत्त के केन्द्र पर बना कोण शेष परिधि पर बने कोण का दूना होता है का क्रियात्मक निरूपण करना।
(9) दूरी मापने का यन्त्र (Sextant) बनाना और प्रयोग करना।
(10) गणित के सिद्धान्तों की चित्रकला में उपयोगिता।।
(11) एक कार/घर खरीदने के लिए बैंक से लोन लेने के विभिन्न चरणों का ब्योरा प्रस्तुत कीजिए।



Previous Post Next Post