rise

NCERT Solutions of Science in Hindi for Class 9th: Ch 4 परमाणु की संरचना विज्ञान 

प्रश्न 

पृष्ठ संख्या 53

1. केनाल किरणें क्या हैं?

उत्तर

केनाल किरणें धनावेशित विकिरण हैं, जो वोल्टेज देने पर एनोड से कैथोड की ओर जाती हैं| इन किरणों में प्रोटॉन नामक धनावेशित कणों का समावेश होता है|

2. यदि किसी परमाणु में एक इलेक्ट्रॉन और एक प्रोटॉन है, तो इसमें कोई आवेश होगा या नहीं?

उत्तर

एक इलेक्ट्रॉन ऋणावेशित कण तथा एक प्रोटॉन धनावेशित कण होता है| दोनों कणों का आवेश बराबर होता है| इसलिए किसी परमाणु में एक इलेक्ट्रॉन और एक प्रोटॉन है, तो इसमें कोई आवेश नहीं होगा| इस प्रकार यह एक उदासीन परमाणु होगा|

पृष्ठ संख्या 56

1. परमाणु उदासीन है, इस तथ्य को टॉमसन के मॉडल के आधार पर स्पष्ट कीजिए|

उत्तर

टॉमसन के मॉडल के आधार पर परमाणु धन आवेशित गोले का बना होता है और इलेक्ट्रॉन उसमें धंसे होते हैं| ऋणात्मक और धनात्मक आवेश परिमाण में समान होते हैं| इसलिए परमाणु वैद्युतीय रूप से उदासीन होते हैं|

2. रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के अनुसार, परमाणु के नाभिक में कौन सा अवपरमाणुक कण विद्यमान है?

उत्तर

रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के अनुसार, परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन कण विद्यमान है|

3. तीन कक्षाओं वाले बोर के परमाणु मॉडल का चित्र बनाइए|

उत्तर

4. क्या अल्फ़ा कणों का प्रकीर्णन प्रयोग सोने के अतिरिक्त दूसरी धातु की पन्नी से संभव होगा?

उत्तर

यदि अल्फ़ा कणों का प्रकीर्णन प्रयोग सोने जैसी पतली पन्नी से करने पर तेज गति से चल रहे ये कण सीधा निकल गए| सोने की यह पन्नी 1000 परमाणुओं के बराबर मोटी होती है| चूँकि अन्य धातु के अपेक्षाकृत कम लचीला होने के कारण यह प्रयोग असंभव होगा| यदि हम मोटी पन्नी का उपयोग करते हैं तो इस प्रयोग का होना संभव नहीं होगा| 

पृष्ठ संख्या 56

1. परमाणु के तीन अवपरमाणुक कणों के नाम लिखें|

उत्तर

परमाणु के तीन अवपरमाणुक कणों के नाम निम्नलिखित हैं:
(i) प्रोटॉन
(ii) इलेक्ट्रॉन
(iii) न्यूटॉन

2. हीलियम परमाणु का परमाणु द्रव्यमान 4 u है और उसके नाभिक में दो प्रोटॉन होते हैं| इसमें कितने न्यूटॉन होंगे?

उत्तर

न्यूट्रॉन की संख्या = परमाणु द्रव्यमान – प्रोटॉन की संख्या
   = 4 – 2 = 2
इस प्रकार इसमें 2 न्यूट्रॉन होंगे|

पृष्ठ संख्या 57

1. कार्बन और सोडियम के परमाणुओं के लिए इलेक्ट्रॉन-वितरण लिखिए|

उत्तर

• कार्बन के परमाणुओं में इलेक्ट्रॉनों की कुल संख्या 6 है| कार्बन के परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन-वितरण है:
पहले कक्ष या K कोश में = 2 इलेक्ट्रॉन
दूसरे कक्ष या L कोश में = 4 इलेक्ट्रॉन

सोडियम के परमाणुओं में इलेक्ट्रॉनों की कुल संख्या 11 है| सोडियम के परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन-वितरण है:
पहले कक्ष या K कोश में = 2 इलेक्ट्रॉन 
दूसरे कक्ष या L कोश में = 8 इलेक्ट्रॉन
तीसरे कक्ष या M कोश में = 1 इलेक्ट्रॉन


2. अगर किसी परमाणु का K और L कोश भरा है, तो उस परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या क्या होगी?

उत्तर

किसी परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या पहले कक्ष या K कोश में 2 तथा L कोश में अधिकतम इलेक्ट्रॉनों संख्या 8 हो सकती है| इस प्रकार उस परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या 10 होगी|

पृष्ठ संख्या 58

1. क्लोरीन, सल्फर और मैग्नीशियम की परमाणु संख्या से आप इनकी संयोजकता कैसे प्राप्त करेंगे?

उत्तर

यदि किसी परमाणु के बाह्यतम कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या 4 से कम या बराबर होती है तो उस तत्व की संयोजकता बाह्यतम कोश के उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या के बराबर होती है| वहीं दूसरी ओर, यदि यदि किसी परमाणु के बाह्यतम कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या 4 से अधिक होती है तो उस तत्व की संयोजकता बाह्यतम कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या को 8 से घटाकर प्राप्त की जाती है| 
क्लोरीन, सल्फर और मैग्नीशियम में इलेक्ट्रॉन-वितरण क्रमशः 2, 8, 7; 2, 8, 6 तथा 2, 8, 2 है|
इस प्रकार क्लोरीन, सल्फर और मैग्नीशियम के परमाणुओं के बाह्यतम कोष में इलेक्ट्रॉनों की संख्या क्रमशः 7, 6 तथा 2 हैं| 
क्लोरीन की संयोजकता = 8 -7 = 1
सल्फर की संयोजकता = 8 – 6 = 2
मैग्नीशियम की संयोजकता = 2

पृष्ठ संख्या 59

1. यदि किसी परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या 8 है और प्रोटॉनों की संख्या भी 8 है तब, 
(a) परमाणु की परमाणुक संख्या क्या है?
(b) परमाणु का क्या आवेश है?

उत्तर

(a) परमाणुक संख्या प्रोटॉनों की संख्या के बराबर होता है| इसलिए परमाणुक संख्या 8 है|
(b) चूँकि इलेक्ट्रॉन तथा प्रोटॉन की संख्या बराबर है, इसलिए परमाणु का आवेश 0 है|

2. सारणी 4.1 की सहायता से ऑक्सीजन और सल्फर-परमाणु की द्रव्यमान संख्या ज्ञात कीजिए|

उत्तर

ऑक्सीजन की द्रव्यमान संख्या =  प्रोटॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या = 8 + 8 = 16 

सल्फर की द्रव्यमान संख्या = प्रोटॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या = 16 + 16 = 32

पृष्ठ संख्या 60

1. चिन्ह H, D और T के लिए प्रत्येक में पाए जाने वाले तीन अवपरमाणुक कणों को सारणीबद्ध कीजिए|

उत्तर

चिन्ह प्रोटॉन न्यूट्रॉनइलेक्ट्रॉन
H 1 01
1 1
T 1 2 1

2. समस्थानिक और समभारिक के किसी एक युग्म का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए|

उत्तर

12C6 तथा 14C6 समस्थानिक हैं जिसके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (2, 4) एक समान होते हैं|
22Ne10 तथा 22Ne11 समभारिक हैं जिसके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास अलग-अलग होते हैं, जो नीचे दिए गए हैं:
22Ne10 – 2, 8
22Ne11 – 2, 8, 1

पृष्ठ संख्या 61

अभ्यास

1. इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन के गुणों की तुलना कीजिए|

उत्तर

कण आवेश की प्रकृति द्रव्यमानस्थिति
इलेक्ट्रॉन इलेक्ट्रॉन ऋणावेशित होते हैं| 9 x 10–31kgनाभिक के बाहर कक्ष में स्थित होते हैं|
प्रोटॉन प्रोटॉन धनावेशित होते हैं| 1.672 x 10–27kg नाभिक के अंदर स्थित होते हैं|
न्यूट्रॉन न्यूट्रॉन उदासीन होते हैं| प्रोटॉन के द्रव्यमान के बराबर होता है| नाभिक के अंदर स्थित होते हैं|

2. जे.जे. टॉमसन के परमाणु मॉडल की क्या सीमाएँ हैं?

उत्तर

जे.जे. टॉमसन के परमाणु मॉडल की निम्नलिखित सीमाएँ हैं:
• यह रदरफोर्ड द्वारा किए गए प्रकीर्णन प्रयोग की व्याख्या नहीं कर सका|
• इलेक्ट्रॉन परमाणु के भीतर कैसे व्यवस्थित होते हैं, इस बात की भी व्याख्या नहीं करता|

3. रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की क्या सीमाएँ हैं?

उत्तर

रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की निम्नलिखित सीमाएँ हैं:

• यह मॉडल परमाणु स्थिरता की व्याख्या करने में असफल रहा है|
• नाभिक के चारों ओर इलेक्ट्रॉनों की वितरण की व्याख्या यह मॉडल नहीं करता|

4. बोर के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए|

उत्तर

• इलेक्ट्रॉन केवल कुछ निश्चित कक्षाओं में ही चक्कर लगा सकते हैं, जिन्हें इलेक्ट्रॉन की विविक्त कक्षा कहते हैं|
• जब इलेक्ट्रॉन इस विविक्त कक्षा में चक्कर लगाते हैं, तो उनकी ऊर्जा का विकिरण नहीं होता है|
• अगर परमाणु की सबसे बाहरी कक्षाएँ भर जाती हैं, तो परमाणु स्थिर होगा और कम क्रियाशील होगा|
• इन कक्षाओं को ऊर्जा-स्तर कहते हैं| ये कक्षाएँ K,L,M,N........ या संख्याओं, 1,2,3,4 ........ के द्वारा दिखाई जाती हैं|
5. इस अध्याय में दिए गए सभी परमाणु मॉडलों की व्याख्या कीजिए|

उत्तर

टॉमसन मॉडलरदरफोर्ड मॉडल बोर मॉडल
• परमाणु धन आवेशित गोले का बना होता है और इलेक्ट्रॉन उसमें धँसे होते हैं|
• ऋणात्मक और धनात्मक आवेश परिमाण में समान होते हैं|
• परमाणु का केंद्र धनावेशित होता है जिसे नाभिक कहा जाता है| एक परमाणु का लगभग संपूर्ण द्रव्यमान नाभिक में होता है|
• इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर वर्तुलाकार मार्ग में चक्कर लगाते है|
• नाभिक का आकार परमाणु के आकार की तुलना में काफी कम होता है| 
• इलेक्ट्रॉन केवल कुछ निश्चित कक्षाओं में ही चक्कर लगा सकते हैं, जिन्हें इलेक्ट्रॉन की विविक्त कक्षा कहते हैं|
• जब इलेक्ट्रॉन इस विविक्त कक्षा में चक्कर लगाते हैं, तो उनकी ऊर्जा का विकिरण नहीं होता है|

6. पहले अठारह तत्वों के विभिन्न कक्षों में इलेक्ट्रॉन वितरण के नियम को लिखिए|

उत्तर

पहले अठारह तत्वों के विभिन्न कक्षों में इलेक्ट्रॉन वितरण के नियम निम्नलिखित हैं:

इन नियमों के अनुसार किसी कक्षा में उपस्थित अधिकतम इलेक्ट्रॉनों की संख्या को सूत्र 2n2 से दर्शाया जाता है, जहाँ ‘n’ कक्षा की संख्या या ऊर्जा का स्तर है| इसलिए इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या
पहले कक्ष या K कोश में होगी = 2 × 12 = 2,
दूसरे कक्ष या L कोश में होगी = 2 × 22 = 8,
तीसरे कक्ष या M कोश में होगी = 2 × 32 = 18,
चौथे कक्ष या N कोश में होगी = 2 × 42 = 32

• सबसे बाहरी कोश में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या 8 हो सकती है|

किसी परमाणु के दिए गए कोश में इलेक्ट्रॉन तब तक स्थान नहीं लेते हैं, जब तक कि उससे पहले वाले भीतरी कक्ष पूर्ण रूप से भर नहीं जाते| इससे स्पष्ट होता है कि कक्षाएँ क्रमानुसार भरती हैं|

7. सिलिकॉन और ऑक्सीजन का उदाहरण लेते हुए संयोजकता की परिभाषा दीजिए|

उत्तर

किसी तत्व की संयोजकता उस तत्व की संयोजन-शक्ति होती है| किसी तत्व की संयोजकता उस तत्व के परमाणु में मौजूद संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या से निर्धारित होती है|

सिलिकॉन की संयोजकता- इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,4 होता है| इस प्रकार सिलिकॉन की संयोजकता 4 है, क्योंकि इन इलेक्ट्रॉनों का अष्टक बनाने के लिए त्याग किया जा सकता है|
ऑक्सीजन की संयोजकता- इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,6 होता है| इस प्रकार ऑक्सीजन की संयोजकता 2 है क्योंकि यह अष्टक बनाने के लिए 2 इलेक्ट्रॉनों को ग्रहण करेगा|

8. उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए- परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या, समस्थानिक और समभारिक समस्थानिकों के कोई दो उपयोग लिखिए|

उत्तर

परमाणु संख्या- एक परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों की कुल संख्या उसकी परमाणु संख्या कहलाती है| उदाहरण के लिए, नाइट्रोजन के परमाणु में 7 प्रोटॉन उपस्थित होते हैं, इस प्रकार नाइट्रोजन की परमाणु संख्या 7 है|

द्रव्यमान संख्या- एक परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की कुल संख्या के योग को द्रव्यमान संख्या कहा जाता है| उदाहरण के लिए, बोरॉन के परमाणु में 5 प्रोटॉन तथा 6 न्यूट्रॉन होते हैं| इस प्रकार बोरॉन का द्रव्यमान संख्या 5+6 = 11 है|

समस्थानिक- एक ही तत्व के परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है| उदाहरण के लिए, क्लोरीन दो समस्थानिक रूपों में पाया जाता है, जिसका द्रव्यमान 35u और 37u, जो 3:1 के अनुपात में होते हैं|

समभारिक- अलग-अलग परमाणु संख्या वाले तत्वों को जिनकी द्रव्यमान संख्या समान होती है, समभारिक कहा जाता है| उदाहरण के लिए, कैल्शियम की परमाणु संख्या 20 तथा आर्गन की परमाणु संख्या 18 है, जबकि दोनों तत्वों की द्रव्यमान संख्या 40 है|

समस्थानिक के उपयोग:
कैंसर के उपचार में कोबाल्ट के समस्थानिक का उपयोग होता है|
घेंघा रोग के इलाज में आयोडीन के समस्थानिक का उपयोग होता है|

9. Na+ के पूरी तरह से भरे हुए K व L कोश होते हैं- व्याख्या कीजिए|

उत्तर

सोडियम की परमाणु संख्या 11 होती है| इसलिए उदासीन सोडियम परमाणु में 11 इलेक्ट्रॉन होते हैं और इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,1 है| लेकिन Na+ में 10 इलेक्ट्रॉन होते हैं| 10 में, K कोश तथा L कोश में क्रमशः 2 तथा 8 इलेक्ट्रॉन होते हैं| इस प्रकार Na+ के पूरी तरह से भरे हुए K व L कोश होते हैं|

10. अगर ब्रोमीन परमाणु दो समस्थानिकों [79 / 35Br (49.7%) तथा 81 / 35Br (50.3%)] के रूप में है, तो ब्रोमीन परमाणु के औसत परमाणु द्रव्यमान की गणना कीजिए| 

उत्तर

अगर ब्रोमीन परमाणु दो समस्थानिकों [79 / 35Br (49.7%) तथा 81 / 35Br (50.3%)] के रूप में है, तो ब्रोमीन परमाणु का औसत परमाणु द्रव्यमान:

11. एक तत्व X का परमाणु द्रव्यमान 16.2 u है तो इसके किसी एक नमूनें में समस्थानिक 16 / 8 X और 18 / 8 X  का प्रतिशत क्या होगा?

उत्तर

एक तत्व X का परमाणु द्रव्यमान 16.2 u दिया गया है| 
मान लें कि समस्थानिक 18 / 8 X का प्रतिशत Y% है| इस प्रकार समस्थानिक 16 / 8 X का प्रतिशत (100 – Y)% होगा| 
इस प्रकार,

18y + 1600 - 16y = 1620
2y + 1600 = 1620
2y = 1620 - 1600
y= 10
इस प्रकार समस्थानिक 18 / 8 X का प्रतिशत 10% है|
तथा समस्थानिक 16 / 8 X का प्रतिशत (100 - 10) % = 90% है|

12. यदि तत्व का Z = 3 हो तो तत्व की संयोजकता क्या होगी? तत्व का नाम भी लिखिए|

उत्तर

Z = 3 का अर्थ है कि उस तत्व की परमाणु संख्या 3 है| इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,1 है| इस प्रकार तत्व की संयोजकता 1 होगी, (चूँकि बाह्यतम कक्ष में केवल 1 इलेक्ट्रॉन उपस्थित है)| 
इस प्रकार तत्व Z = 3, लीथियम है|  

13. दो परमाणु स्पीशीज के केंद्रकों का संघटन नीचे दिया गया है 
X और Y की द्रव्यमान संख्या ज्ञात कीजिए| इन दोनों स्पीशीज में क्या संबंध है?

उत्तर

X की द्रव्यमान संख्या = प्रोटॉन की कुल संख्या + न्यूट्रॉन की कुल संख्या
6 + 6 = 12
Y की द्रव्यमान संख्या = प्रोटॉन की कुल संख्या + न्यूट्रॉन की कुल संख्या
6 + 8 = 14
दो परमाणु स्पीशीज X और Y की परमाणु संख्या समान है लेकिन द्रव्यमान संख्या अलग-अलग है| इसलिए ये समस्थानिक हैं| 

14. निम्नलिखित वक्तव्यों में गलत के लिए F और सही के लिए T लिखें|
(a) जे.जे. टॉमसन ने यह प्रस्तावित किया था कि परमाणु के केंद्रक में केवल न्यूक्लीयोन्स होते हैं| 
उत्तर
F

(b) एक इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन मिलकर न्यूट्रॉन का निर्माण करते हैं इसलिए यह अनावेशित होता है| 
उत्तर
F

(c) इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान प्रोटॉन से लगभग 1/2000 गुना होता है|
उत्तर
T

(d) आयोडीन के समस्थानिक का इस्तेमाल टिंक्चर आयोडीन बनाने में होता है| इसका उपयोग दवा के रूप में होता है|
उत्तर
F

प्रश्न 15,16 और 17 में सही के सामने (✓) का चिन्ह और गलत के सामने (X) का चिन्ह लगाइए|

15. रदरफोर्ड का अल्फ़ा कण प्रकीर्णन प्रयोग किसकी खोज के लिए उत्तरदायी था-
(a) परमाणु केंद्रक 
(b) इलेक्ट्रॉन
(c) प्रोटॉन
(d) न्यूट्रॉन

उत्तर
(a) परमाणु केंद्रक (✓)

16. एक तत्व के समस्थानिक में होते हैं-
(a) समान भौतिक गुण
(b) भिन्न रासायनिक गुण
(c) न्यूट्रॉनों की अलग-अलग संख्या
(d) भिन्न परमाणु संख्या

उत्तर
(c) न्यूट्रॉनों की अलग-अलग संख्या (✓)

17. Cl- आयन में संयोजकता- इलेक्ट्रॉनों की संख्या है-
(a) 16
(b) 8
(c) 17
(d) 18

उत्तर
(b) 8 (✓)

18. सोडियम का सही इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निम्न में कौन सा है?
(a) 2,8
(b) 8,2,1
(c) 2,1,8
(d) 2,8,1

उत्तर
(d) 2,8,1 (✓)

19. निम्नलिखित सारणी को पूरा कीजिए-


उत्तर


Previous Post Next Post