NCERT Solutions for Class 9th: पाठ 2 - लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? (Loktantra Kya? Loktantra Kyon?) Loktantrik Rajniti

पृष्ठ संख्या: 41

प्रश्नावली

1. यहाँ चार देशों के बारे में कुछ सूचनाएँ हैं। इन सूचनाओं के आधार पर आप इन देशों का वर्गीकरण किस तरह करेंगे? इनके सामने ‘लोकतांत्रिक’, ‘अलोकतांत्रिक’ और ‘पक्का नहीं’ लिखें।
(क) देश क: जो लोग देश के अधिकारिक धर्म को नहीं मानते उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं है।
(ख) देश ख: एक ही पार्टी बीते बीस वर्षों से चुनाव जीतती आ रही है।
(ग) देश ग: पिछले तीन चुनावों में शासक दल को पराजय का मुँह देखना पड़ा।
(घ) देश घ: यहाँ स्वतंत्र चुनाव आयोग नहीं है।


उत्तर

(क) अलोकतांत्रिक
(ख) पक्का नहीं
(ग) लोकतांत्रिक
(घ) अलोकतांत्रिक

2. यहाँ चार अन्य देशों के बारे में कुछ सूचनाएँ दी गई हैं, इन सूचनाओं के आधार पर आप इन देशों का वर्गीकरण किस तरह करेंगे? इनके आगे ‘लोकतांत्रिक’, ‘अलोकतांत्रिक’ और ‘पक्का नहीं’ लिखें।
(क) देश च: संसद सेना प्रमुख की मंजूरी के बिना सेना के बारे में कोई कानून नहीं बना सकती।
(ख) देश छ: संसद न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती का कानून नहीं बना सकती।
(ग) देश ज: देश के नेता बिना पड़ोसी देश की अनुमति के किसी और देश से संधि नहीं कर सकते।
(घ) देश झ: देश के आर्थिक फैसले केंद्रीय बैंक के अधिकारी करते हैं जिसे मंत्री भी नहीं बदल सकते।


उत्तर

(क) अलोकतांत्रिक
(ख) लोकतांत्रिक
(ग) अलोकतांत्रिक
(घ) अलोकतांत्रिक

3. इनमें से कौन-सा तर्क लोकतंत्र के पक्ष में अच्छा नहीं है और क्यों?
(क) लोकतंत्र में खुद को स्वतंत्र और समान मानते हैं।
(ख) लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ दूसरों की तुलना में टकरावों को ज्यादा अच्छी तरह सुलझाती है।
(ग) लोकतांत्रिक सरकारें लोगों के प्रति ज्यादा उत्तरदायी होती हैं।
(घ) लोकतांत्रिक देश दूसरों की तुलना में ज्यादा समृद्ध होते हैं।


उत्तर

विकल्प घ लोकतांत्रिक देश दूसरों की तुलना में अधिक समृद्ध होते हैं, लोकतंत्र में पक्ष में अच्छा तर्क नहीं है क्योंकि बहुत ऐसे देश जैसे- श्रीलंका, भारत जहाँ लोकतांत्रिक सरकार है लेकिन अधिक समृद्ध नहीं है जबकि दुसरे देश जैसे चीन और सऊदी अरब जहाँ साम्यवादी सरकार तथा राजतन्त्र है लेकिन समृद्ध हैं। किसी भी देश की समृद्धि सरकार की सही नीतियों पर निर्भर करती है। यह सरकार के रूप पर नहीं बल्कि प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर करता है। लोकतंत्र समृद्धि की निश्चितता नहीं दे सकता है।

4. इन सभी कथनों में कुछ चीजें लोकतांत्रिक हैं तो कुछ अलोकतांत्रिक। हर कथन में इन चीजों को अलग-अलग करके लिखें।
(क) एक मंत्री ने कहा कि संसद को कुछ कानून पास करने होंगे जिससे विश्व व्यापार संगठन (WTO) द्वारा तय नियमों की पुष्टि हो सके।
(ख) चुनाव आयोग ने एक चुनाव क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर दुबारा मतदान का आदेश दिया जहाँ बड़े पैमाने पर मतदान में गड़बड़ की गई थी।
(ग) संसद में औरतों का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत तक ही पहुँचा है। इसी के कारण महिला संगठनों ने संसद में एक-तिहाई आरक्षण की माँग की है।


उत्तर

(क) एक मंत्री ने कहा कि संसद को कुछ कानून पास करने होंगे- लोकतांत्रिक।
जिससे विश्व व्यापार संगठन (WTO) द्वारा तय नियमों की पुष्टि हो सके- अलोकतांत्रिक।
(ख) चुनाव आयोग ने एक चुनाव क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर दुबारा मतदान का आदेश दिया- लोकतांत्रिक।
जहाँ बड़े पैमाने पर मतदान में गड़बड़ की गई थी- अलोकतांत्रिक।
(ग) इसी के कारण महिला संगठनों ने संसद में एक-तिहाई आरक्षण की माँग की है- लोकतांत्रिक।
संसद में औरतों का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत तक ही पहुँचा है- अलोकतांत्रिक।

5. लोकतंत्र में अकाल और भुखमरी की संभावना कम होती है। यह तर्क देने का इनमें से कौन-सा कारण सही नहीं है?
(क) विपक्षी दल भूख और भुखमरी की ओर सरकार का ध्यान दिला सकते हैं।
(ख) स्वतंत्र अखबार देश के विभिन्न हिस्सों में अकाल की स्थिति के बारे में ख़बरें दे सकते हैं।
(ग) सरकार को अगले चुनाव में अपनी पराजय का डर होता है।
(घ) लोगों को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता है।


उत्तर

विकल्प घ तर्क के लिए वैध कारण नहीं है कि लोकतांत्रिक देश में अकाल की कम संभावना है। इसका कारण यह है कि किसी भी धर्म का आचरण करने से अकाल को रोकने के लिए कुछ नहीं करना पड़ता है।

6. किसी जिले में 40 ऐसे गाँव हैं जहाँ सरकार ने पेयजल उपलब्ध करने का कोई इंतजाम नहीं किया है। इन गाँवों के लोगों ने एक बैठक की और अपनी जरूरतों की ओर सरकार का ध्यान दिलाने के लिए कई तरीकों पर विचार किया। इनमें से कौन-सा तरीका लोकतांत्रिक नहीं है?
(क) अदालत में पानी को अपने जीवन के अधिकार का हिस्सा बताते हुए मुकदमा दायर करना।
(ख) अगले चुनाव का बहिष्कार करके सभी पार्टियों को सन्देश देना
(ग) सरकारी नीतियों के खिलाफ जन सभाएँ करना।
(घ) सरकारी अधिकारियों को पानी के लिए रिश्वत देना।


उत्तर

विकल्प (घ) सरकारी अधिकारियों को पानी के लिए रिश्वत देना- ये तरीका लोकतांत्रिक नहीं है।

7. लोकतंत्र के खिलाफ दिए जाने वाले तर्कों का जवाब दीजिए:
(क) सेना देश का सबसे अनुशासित और भ्रष्टाचार मुक्त संगठन है। इसीलिए सेना को देश का शासन करना चाहिए|
(ख) बहुमत के शासन का मतलब है मूर्खों और अशिक्षितों का राज। हमें तो होशियारों के शासन की जरूरत है, भले ही उनकी संख्या कम क्यों न हो।
(ग) अगर अध्यात्मिक मामलों में मार्गदर्शन के लिए हमें धर्म गुरूओं की जरूरत होती है तो उन्हीं को राजनैतिक मामलों में मार्गदर्शन का काम क्यों नहीं सौंपा जाए। देश पर धर्म-गुरुओं का शासन होना चाहिए।


उत्तर

एक लोकतंत्र लोगों के बीच, लोगों के द्वारा निर्वाचित स्वयं लोगों की सरकार है। सेना देश की सुरक्षा में अभिन्न अंग है, लेकिन यह लोगों द्वारा चुनी हुई नहीं होती है। इस प्रकार यह एक लोकतांत्रिक सरकार नहीं बना सकती है। दूसरा तर्क भी सही नहीं है क्योंकि सभी लोग कुछ हद तक बुद्धिमान होते हैं। तीसरा तर्क भी गलत है क्योंकि धर्म को राजनीति में लाने से गंभीर संघर्ष हो सकता है।

8. इनमें से किन कथनों को आप लोकतांत्रिक समझते हैं? क्यों?
(क) बेटी से बाप : मैं शादी के बारे में तुम्हारी राय सुनना नहीं चाहता। हमारे परिवार में बच्चे वहीँ शादी करते हैं जहाँ माँ-बाप तय कर देते हैं।
(ख) छात्र से शिक्षक : कक्षा में सवाल पूछकर मेरा ध्यान मत बंटाओ।
(ग) अधिकारियों से कर्मचारी : हमारे काम करने के घंटे कानून के अनुसार कम किये जाने चाहिए।


उत्तर

(क) यह कथन अलोकतांत्रिक है क्योंकि हर व्यस्क को अपना जीवन साथी चुनने का पूरा अधिकार है। कोई पिता अपनी बेटी से ये हक़ नहीं छीन सकता।
(ख) यह कथन भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत नहीं है। एक छात्र को सवाल पूछने का हक़ है। अगर उसका यह अधिकार अस्वीकार कर दिया गया है तो यह अलोकतांत्रिक है।
(ग) तीसरा कथन लोकतांत्रिक है क्योंकि यह कानून का एक नियम है जो कर्मचारियों के लिए फायदेमंद है।

9. एक देश के बारे में निम्नलिखित तथ्यों पर गौर करें और फैसला करें और फैसला करें कि आप इसे लोकतंत्र कहेंगे या नहीं। अपने फैसले के पीछे के तर्क भी बताएँ।
(क) देश के सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार है और चुनाव नियमित रूप से होते हैं।
(ख) देश ने अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों से ऋण लिया। ऋण के साथ यह एक शर्त जुडी थी कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर अपने खर्चों में कमी करेगी।
(ग) लोग सात से ज्यादा भाषाएँ बोलते हैं पर शिक्षा का माध्यम सिर्फ एक भाषा है, जिसे देश के 52 फीसदी लोग बोलते हैं।
(घ) सरकारी नीतियों का विरोध करने के लिए अनेक संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन करने और देश भर में हड़ताल करने का आह्वान किया है। सरकार ने उनके नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
(ङ) देश के रेडियो और टेलीविज़न चैनल सरकारी हैं। सरकारी नीतियों और विरोध के बारे में खबर छपने के लिए अखबारों को सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है।


उत्तर

(क) यह लोकतंत्र है क्योंकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में केवल वोट देने का अधिकार है और नियमित समय पर चुनाव भी है।

(ख) एक लोकतांत्रिक देश अपने लोगों के कल्याण के बारे में सोचता है। स्वास्थ्य और शिक्षा पर कम खर्च करने की स्थिति लोगों के कल्याण के खिलाफ है।

(ग) लोकतंत्र में, शिक्षा सभी भाषाओं में उपलब्ध है क्योकि यह मूलभूत अधिकार है। अधिकांश लोगों की भाषा अधिकारिक हो सकती है।

(घ) लोकतंत्र में शांतिपूर्वक ढंग से अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है। यह अलोकतांत्रिक व्यवहार है।

(ङ) यह एक अलोकतांत्रिक प्रकृति है क्योंकि लोकतंत्र में प्रेस और मीडिया की स्वतंत्रता है। रेडियो और टेलीविज़न चैनल सरकारी हैं तब भी प्रेस की स्वतंत्रता का उल्लंघन किया जाता है।


Previous Post Next Post