NCERT SOLUTIONS

NCERT Solutions for Class 7th: पाठ - 11 पोंगल (निबंध) हिंदी

10:47 min read

NCERT Solutions for Class 7th: पाठ - 11 पोंगल (निबंध) हिंदी दूर्वा भाग - II

पृष्ठ संख्या: 64

अभ्यास

पाठ से

क. पोंगल का त्योहार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। पाठ के आधार पर तालिका भरो। 

क्र. स. राज्य त्योहार का नाम
















उत्तर

क्र. स. राज्य त्योहार का नाम
1. पंजाब  लोहड़ी
2. उत्तर प्रदेश खिचड़ी
3.  गुजरात  उत्तरायण
4.  असम  माघ-बिहू
5.  राजस्थान  संक्रांति

ख. पोंगल चार दिनों तक मनाया जाता है। प्रत्येक दिन के मुख्य क्रिया-कलाप बताओ।

उत्तर

• पहली पोंगल को भोगी पोंगल कहते हैं जो भगवान इंद्र को समर्पित है। इस दिन संध्या के समय लोग अपने घरों से पुराने वस्त्र और कूडे़ को इकठ्ठा कर के आग में जलाते हैं।

• दूसरीपोंगल को सूर्य पोंगल कहते हैं। इस दिन पोंगल नामक एक विशेष प्रकार की खीर बनाई जाती है जो मिट्टी के बर्तन में नये धान से तैयार चावल मूंग दाल और गुड से बनती है। पोंगल तैयार होने के बाद सूर्य देव की विशेष पूजा की जाती है और उन्हें प्रसाद रूप में यह पोंगल व गन्ना अर्पण किया जाता है और फसल देने के लिए कृतज्ञता व्यक्त की जाती है।

• तीसरे पोंगल को मट्टू पोंगल कहा जाता है। इस दिन किसान अपने बैलों को स्नान कराते हैं, उन्‍हें सजाते हैं तथा उनकी पूजा करते हैं।

• चौथे पोंगल को तिरूवल्लूर के नाम से पुकारा जाता है। इस दिन घर को आम के तथा नारिल के पत्तों से सजाया जाता है। घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है। साथ ही लोग नये कपडे़ पहनते हैं और दोस्तों तथा रिश्तेदारों के यहां मिठाई और पोंगल बना कर भेजते हैं।

3. भारत एक कृषि प्रधान देश है। इस बात को सिद्ध करने के लिए दो उदाहरण दो।

उत्तर

भारत एक कृषि प्रधान देश है। पहला उदाहरण कि देश की 51 प्रतिशत जमीन पर कृषि होती है। दूसरा कि भारत की 70 प्रतिशत आबादी किसान है।

2. तुम्हारी पसंद

तुम्हारे प्रदेश में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं? तुम्हें कौन-सा त्योहार सबसे अच्छा लगता है?

उत्तर

मेरे शहर दिल्ली में अनेक त्योहार मनाए जाते हैं जैसे होली, दशहरा, दिवाली, ईद, क्रिसमस आदि। मुझे दिवाली का त्योहार सबसे अच्छा लगता है। इस त्योहार में पहले घर की साफ-सफाई की जाती है। लोग अपने लिए नए कपड़े, बर्तन, गहने आदि खरीदते हैं। रिश्तेदारों तथा मित्रों में मिष्ठान का आदान-प्रदान होता है। घर के प्रवेश द्वार पर रंगीन आकार बनाए जाते हैं जो बहुत खूबसूरत लगते हैं। शाम से ही सारा शहर रोशनी से नहा जाता है। लोग आतिशबाजियाँ करते हैं। कुल मिलाकर यह त्योहार बड़ा ही रोमांचक होता है।

3. खेती-बाड़ी

पाठ में खेती से जुड़े अनेक शब्द आये हैं। तुम खेती या बागवानी से जुड़े कुछ औजारों के नाम बताओ। 

उत्तर

• हल - फसलों की जुताई के लिए।
• हँसिया - घास तथा फसल काटने में।
• खुर्पा - घास- पात को काटने और भूमि को गाड़ने में।
• फावड़ा - खेतों की क्यारियों को सही करने के लिए।
• कुदाल - जमीन को खोदने के लिए।

4. रंगोली

क. पोंगल के दिन घर आँगन को रंगोली से सजाते हैं। रंगोली बनाने के लिए किन-किन चीज़ों का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर

रंग-बिरंगे चॉक, बालू, फूल, दीपक, बुरादे आदि।

5. नीचे दी गई जगह में रंगोली का डिज़ायन बनाओ।

उत्तर

Rangoli Design

पृष्ठ संख्या: 65

6. खाना-पीना

पाठ में ऐसी अनेक चीज़ों के नाम आए हैं जिन्हें खाने-पीने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। बताओ, इनका प्रयोग किन पकवानों में होता है?

क. चावल
► पुलाव, इडली, बिरयानी, उपमा

ख. हल्दी
► सब्जी, दाल

ग. गुड़
► खीर, मिठाई, तिलकुट

घ. मक्का
► रोटी, पॉपकॉर्न, सूप 

ड़. गन्ना
► चीनी, खीर

च. दूध
► खीर, सेवई, गुलाबजामुन, पनीर

छ. तिल
► तिलकुट, मिठाई


StudyRankers Author

About StudyRankers Team

Dedicated to providing the most accurate and high-quality educational resources for CBSE students. Our team consists of subject-matter experts committed to simplifying learning.