NCERT SOLUTIONS

NCERT Solutions for Class 7th: पाठ - 1 चिड़िया और चुरुंगुन (कविता) हिंदी

18:25 min read

NCERT Solutions for Class 7th: पाठ - 1 चिड़िया और चुरुंगुन (कविता) हिंदी दूर्वा भाग-II

- हरिवंश राय बच्चन

पृष्ठ संख्या: 3

अभ्यास

1. नमूने के अनुसार लिखो-

नमूना → छोड़ घोंसला बाहर आया.
                देखी डालें, देखे पात। 

चुरुंगन घोंसला छोड़कर बाहर आया। उसने डालें और पत्ते देखे।

(क) डाली से डाली पर पहुँचा,
देखीं कलियाँ देखे फूल।

चुरुंगुन एक डाली से दूसरी डाली पर पहुँचा। उसने कलियाँ और फूल देखे।

(ख) खाने-गाने के सब साथी,
देख रहे हैं मेरी बाट।

चुरुंगुन के खाने-गाने वाले सब साथी, उसकी राह देख रहे हैं।

(ग) कच्चे-पक्के फल पहचाने,
खाए और गिराये काट।

चुरूंगुन कच्चे-पक्के फल पहचानने लगा है। उसने कुछ फल खाए और काटकर गिराये हैं।

(घ) उस तरु से इस तरु पर आता,
जाता हूँ धरती की ओर।

चुरुंगुन एक तरु से दूसरे तरु पर आता-जाता रहता है। वह धरती की ओर भी जाता है।

2. कविता से

(क) चुरुंगुन अपने 'उड़ने' के बारे में बार-बार अपनी माँ से क्यों पूछता है?

उत्तर

चुरुंगुन अपने 'उड़ने' के बारे में बार-बार अपनी माँ से इसलिए पूछता है क्योंकि वह अभी नादान है, उसे नहीं पता कि उड़ना किसे कहते हैं, उड़ने लायक कब बना जाता है। वह माँ से यह जानना चाहता है कि वह उड़ने लायक हो गया है।

(ख) चुरुंगुन को कौन सी चीज़ें अच्छी लगती हैं?

उत्तर

चुरुंगुन को डालों-पत्तों पर घूमना, पत्ते का हिलमिल कर बातें करते देखना, कलियों और फूलों को देखना, कच्चे-पक्के फल खाना, अपने साथियों के साथ खेलना, सभी वृक्षों पर आना-जाना, धरती की ओर जाना तथा नीला गगन देखना अच्छा लगता है।

(ग) चुरुंगुन अभी-अभी अपने घोंसले से निकला है। फिर भी वह पूरी दुनिया के बारे में जानना चाहता है। तुम किन चीज़ों के बारे में जानना चाहते हो?

उत्तर

छात्र लिखें कि वह किन चीज़ों के बारे में जानना चाहते हैं जैसे - पशु-पक्षी के बारे में जानना, समुद्र में रहने वाले जीवों के बारे में जानना, ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में आदि।

पृष्ठ संख्या : 4

3. क्रम से लगाओ

नीचे कुछ चीज़ों के नाम लिखें हैं। चुरुंगुन ने पहले किसे देखा? क्रम से लगाओ।

फूल, पात, फुनगी, दाल, फल, कलियाँ
धरती, साथी, तरु, दाना, गगन

उत्तर

डाल, पात, कलियाँ, फूल, फुनगी, फल, साथी, तरु, धरती, दाना, गगन

4. और चुरुंगुन उड़ गया

उड़ने के बाद चुरुंगुन कहाँ-कहाँ गया होगा? उसने क्या-क्या देखा होगा? अपने शब्दों में लिखो।

उत्तर

उड़ने के बाद चुरुंगुन खेत-खलिहानों, बागों में गया होगा। वहाँ उसने फसलों, रंग-बिरंगे खुशबूदार फूल, नदियों, आदमी, पशु तथा पक्षियों को देखा होगा।

5. वचन बदलो

नमूना → घोंसला - घोंसले, घोंसलों

एकवचन - बहुवचन

डाल - डालें, डालों
बात - बातें, बातों
कली - कलियाँ, कलियों
फूल - फूलों
फल - फलों
साथी - साथियों
तरु - तरुओं
दाना - दानें
डैना - डैने

6. बार-बार बोलो और प्रत्येक शब्द से वाक्य बनाओ

डाल - ढाल
बात - भात
फूल - मूल
दाना - धान
फल - पल

उत्तर

डाल - चिड़िया डाल पर बैठी है।
ढाल - उसके हाथ में ढाल भी है।

बात - तुम मुझसे बात मत करो।
भात - मुझे थोड़ा और भात दो।

फूल - इस फूल की खुशबू अच्छी है।
मूल - परिश्रम सफलता का मूल मंत्र है।

दाना - चिड़ियाँ दाना चुग रही हैं।
धान - इस साल धान की उपज पिछले साल से ज्यादा हुई है।

फल - पेड़ों पर फल पक गए हैं।
पल - आग लगने से पल में सब कुछ तबाह हो गया।

StudyRankers Author

About StudyRankers Team

Dedicated to providing the most accurate and high-quality educational resources for CBSE students. Our team consists of subject-matter experts committed to simplifying learning.