NCERT Solutions for Class 10th: पाठ 7 - राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ भूगोल (rashtriya arthvyvstha ki jivan rekhaayein) Bhugol

पृष्ठ संख्या- 99

अभ्यास

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न

(i) निम्न में से कौन-से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी- पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं?
(क) मुंबई तथा नागपुर
(ख) मुंबई तथा कोलकाता
(ग) सिलचर तथा पोरबंदर
(घ) नागपुर तथा सिलीगुड़ी
► (ग) सिलचर तथा पोरबंदर

(ii) निम्नलिखित में से परिवहन का कौन-सा साधन वाहनान्तरण हानियों तथा देरी को घटाता है।
(क) रेल परिवहन 
(ख) पाइपलाइन
(ग) सड़क परिवहन
(घ) जलपरिवहन
► (ख) पाइपलाइन

(iii) निम्न में से कौन-सा राज्य हजीरा- विजयपुर- जगदीशपुर पाइप लाइन से नहीं जुड़ा है?
(क) मध्य प्रदेश
(ख) गुजरात 
(ग) महाराष्ट्र 
(घ) उत्तर प्रदेश
► (ग) महाराष्ट्र

(iv) इनमें से कौन- सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंतः स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है?
(क) चेन्नई 
(ख) तुतिकोरिन
(ग) पारादीप
(घ) विशाखापत्तनम
► विशाखापत्तनम

(v) निम्न में कौन सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है?
(क) पाइपलाइन 
(ख) सड़क परिवहन
(ग) रेल परिवहन
(घ) वायु परिवहन
► (ग) रेल परिवहन

(vi) निम्न में से कौन-सा शब्द दो या अधिक देशों के व्यापार को दर्शाता है?
(क) आन्तरिक परिवहन 
(ख) बाहरी व्यापार
(ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार 
(घ) स्थानीय व्यापार
► (ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।

(i) सड़क परिवहन के तीन गुण बताएँ।

उत्तर

सड़क परिवहन के तीन गुण:-
→ रेलवे लाईन की अपेक्षा सड़कों की निर्माण लागत बहुत कम है।
→ अपेक्षाकृत ऊबड़-खाबड़ व विछिन्न भू-भागों तथा अधिक ढाल प्रवणता तथा पहाड़ी क्षेत्रों में भी सड़कें निर्मित की जा सकती हैं।
→ यह घर-घर सेवाएँ उपलब्ध करवाता है तथा सामान चढ़ाने व उतारने की लागत भी अपेक्षाकृत कम है।

(ii) रेल परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है तथा क्यों?

उत्तर

रेल परिवहन उत्तरी मैदानों में अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है क्योंकि इसके विस्तृत समतल भूमि, सघन जनसंख्या घनत्व, संपन्न कृषि व प्रचुर संसाधनों के कारण रेल परिवहन के विकास व वृद्धि में सहायक रहे हैं।

(iii) सीमांत सड़कों का महत्व बताएँ।

उत्तर

सीमांत सड़कों के विकास से उत्तर तथा उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र जैसे दुर्गम क्षेत्रों में अभिगम्यता बढ़ी है तथा ये इन क्षेत्रों के आर्थिक विकास में भी सहायक हुई हैं।

(iv) व्यापार से आप क्या समझते हैं? स्थानीय व अन्तराष्ट्रीय व्यापार में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर

राज्यों व देशों में व्यक्तियों के बीच वस्तुओं का आदान-प्रदान व्यापार कहलाता है। दो देशों के बीच के व्यापार को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कहलाता है जबकि स्थानीय व्यापार एक ही देश के भीतर शहरों, कस्बों, तथा गांवों के बीच होता है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।

(i) परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं?

उत्तर

परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था इन कारणों से कहे जाते हैं-
→ परिवहन तथा संचार के साधन वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के साथ-साथ उन्हें गति भी प्रदान करता है।
→ परिवहन संचार के साधनों के विकास में सहायक है| संचार के माध्यम से हम संसार के सभी क्षेत्रों से सुचारू रूप से जुड़े हुए हैं।
→ परिवहन ,रेल परिवहन अनेक कार्यों जैसे- व्यापार, भ्रमण, तीर्थ यात्राएँ व लंबी दूरी तक समान का परिवहन में सहायक है।
→ पाइपलाइन का उपयोग कच्चा तेल, पेट्रोल उत्पाद तथा प्राकृतिक गैसों को शोधनशालाओं और कारखानों तक पहुँचाने में किया जाता है।
→ जल परिवहन, परिवहन का सबसे सस्ता साधन है और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के विकास में सहायक है।
→ वायु परिवहन तीव्रतम, आरामदायक व प्रतिष्ठित परिवहन का साधन है।
इससे यह साबित होता है कि परिवहन तथा संचार के अनेक लाभ हैं। ये साधन देश के विकास में सहायक हैं। इसलिए ये किसी भी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था कहे जाते हैं।

(ii) पिछले पंद्रह वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रवृति पर एक लेख लिखें। 

उत्तर

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में पिछले 15 वर्षों में भारी बदलाव आया है। वस्तुओं के आदान-प्रदान की अपेक्षा सूचनाओं, ज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का आदान-प्रदान बढ़ा है। भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक सॉफ्टवेयर महाशक्ति के रूप में उभरा है तथा सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से अत्यधिक विदेशी मुद्रा अर्जित कर रहा है। पिछले तीन दशकों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में पर्यटन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्ष 2003 की अपेक्षा 2004 के दौरान, देश में विदेशी पर्यटकों के आगमन में 23.5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।इस प्रकार पिछले 15 वर्षों में भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार ने कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

प्रश्न-पहेली

1. उत्तरी-दक्षिणी गलियारे का (coridor) का उत्तरी छोर।
► श्रीनगर

2. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 2 का नाम।
► ग्रैंड ट्रंक रोड

3. दक्षिणी रेलवे खंड का मुख्यालय।
► चेन्नई

4. 1.676 मीटर चौड़ाई वाले रेल मार्ग का नाम।
► बड़ी लाइन

5. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 7 का दक्षिणतम किनारा।
► कन्याकुमारी

6. एक नदीय पत्तन।
► कोलकाता पत्तन

7. उत्तरी भारत का व्यस्ततम रेलवे जंक्शन।
Previous Post Next Post